FARIDABAD

HindustanVision Sunday,28 December , 2025
श्री सिद्धदाता आश्रम के सेवादारों ने नागरिक अस्पताल और ईएसआई अस्पताल में बांटे कंबल और भोज्य पदार्थ

FARIDABAD NEWS 28 DEC 2025 : GAUTAM : जनहित सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित श्री सिद्धदाता आश्रम के सेवादारों ने आज सर्दी के मौसम में जिला नागरिक अस्पताल और इसी अस्पताल में पहुंचकर भर्ती मरीजों को कंबल और भोज्य पदार्थ भेंट किए। आश्रम के अधिष्ठाता जगदगुरु स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य महाराज के निर्देशानुसार सेवादारों ने अस्पताल प्रबंधन के सहयोग से यह सेवा की।
आश्रम प्रबंधन समिति के सदस्य कैलाश शर्मा ने बताया कि श्री गुरु महाराज के निर्देश पर सेवा के अनेक प्रकल्प निरंतर चलते रहते हैं, जिसमें सरकारी अस्पतालों में भर्ती मरीजों के लिए उनकी जरूरत का सामान देना भी शामिल है। आज हम सभी ने सर्दी से बचाव के लिए नागरिक अस्पताल और ईएसआई अस्पताल में भर्ती मरीजों के तीमारदारों को कंबल भेंट किए हैं और खाने के लिए फलों के पैकेट भी दिए हैं।

शर्मा ने कहा कि यह उनके लिए बहुत ज्यादा तो नहीं है लेकिन केवल भाव है कि गुरु महाराज ने आपके लिए आशीर्वाद भेजा है। उन्होंने कहा कि आश्रम की तरफ से नित्य भोजन प्रसाद, जल सेवा, वृद्ध आश्रमों में जरूरत के सामान आदि अनेक सेवाएं की जा रही हैं। इसके अलावा विभिन्न प्राकृतिक आपदाओं के समय भी आश्रम नित्य सेवा करता है। आश्रम पौधारोपण और सफाई के सेवा कार्यों द्वारा भी समाज में जागरूकता लाने का प्रयास कर रहा है।

इस अवसर पर उनके साथ सतपाल शर्मा , कैलाश शर्मा , ज्ञानेंद्र शर्मा, पवन शर्मा, एडवोकेट राजेश खटाना, आयुष महेश्वरि , नवल शर्मा जी, रॉबिन, मदन आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे। इससे पूर्व आश्रम से सेवा कार्य के लिए निकलते समय स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य ने सभी को जरूरी निर्देश और आशीर्वाद दिया। उन्होंने सेवादारों से कहा कि सेवा का कार्य बदले में प्राप्त करने की इच्छा से नहीं करनी चाहिए। ऐसी सेवा भगवान को भी पसंद होती है।

श्री सिद्धदाता आश्रम के सेवादारों ने नागरिक अस्पताल और ईएसआई अस्पताल में बांटे कंबल और भोज्य पदार्थ

More News

12/28/2025 5:43:29 PM
विपुल गोयल ने फरीदाबाद में ‘अटल लाइब्रेरी’ के पुस्तकालय भवन का किया उद्घाटन

भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी की स्मृति को समर्पित यह आधुनिक लाइब्रेरी
FARIDABAD NEWS 28 DEC 2025 : GAUTAM ; कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने हरियाणा के निरंतर विक Read More...

12/28/2025 5:17:45 PM
ध्वजारोहण किया, कांग्रेस स्थापना दिवस की बधाई दी तथा लड्डू खिलाकर मुंह मीठा करवाया

FARIDABAD NEWS 28 DEC 2025 : GAUTAM : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के 141 वें स्थापना दिवस के अवसर पर सैक्टर-9 स्थित जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया Read More...

12/28/2025 4:52:07 PM
श्री सिद्धदाता आश्रम के सेवादारों ने नागरिक अस्पताल और ईएसआई अस्पताल में बांटे कंबल और भोज्य पदार्थ

FARIDABAD NEWS 28 DEC 2025 : GAUTAM : जनहित सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित श्री सिद्धदाता आश्रम के सेवादारों ने आज सर्दी के मौसम में जिला नागरिक अस्पताल और इसी अस् Read More...

12/28/2025 4:46:51 PM
पंजाबी विकास सभा द्वारा निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन 

FARIDABAD NEWS 28 DEC 2025 : GAUTAM ; पंजाबी विकास सभा, लायंस क्लब फरीदाबाद मैत्री तथा दून अस्पताल प्लस के संयुक्त तत्वावधान में निशुल्क नेत्र जांच शिविर एवं सामान्य स्वास्थ Read More...

12/28/2025 4:43:26 PM
बाबा श्री पीर रतन नाथ जी के सेवकों ने शांति मार्च निकालकर रोष प्रकट किया

FARIDABAD NEWS 28 DEC 2025 : GAUTAM :  समाजसेवी व हर श्री नाथ जी के सेवक हरीश चन्द्र आज़ाद ने बताया कि आज बाबा पीर रत्न नाथ मन्दिर फरीदाबाद के सेवकों ने दिल्ल Read More...

12/25/2025 6:14:12 PM
भाजपा ने श्रद्धा,सेवा और सम्मान के साथ नगर कीर्तन का किया भव्य स्वागत

FARIDABAD NEWS 25 DEC 2025 : GAUTAM ; भारतीय जनता पार्टी फ़रीदाबाद जिला द्वारा “वीर बाल दिवस” कार्यक्रमों के अंतर्गत वीर बाल दिवस 26 दिसम्बर से पूर्व भाजपा जिला Read More...

12/25/2025 5:21:55 PM
अटल स्मृति वर्ष”के रूप में भाजपा ने मनाया अटल जी की 101वीं जयंती को

FARIDABAD NEWS 25 DEC 2025 : GAUTAM :  भारतीय जनता पार्टी फ़रीदाबाद जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल की अध्यक्षता एवं कार्यक्रम जिला संयोजक ओमप्रकाश रक्षवाल के संयोजन में Read More...

12/25/2025 5:00:52 PM
ठाकुर उमेश भाटी ने अटल जी को किया नमन, विकास के विजन से देश को बढ़ाने वाला नेता

 FARIDABADNEWS 25 DEC 2025 : GAUTAM : ठाकुर उमेश भाटी भाजपा के वरिष्ठ नेता ने गुरुवार को ‘भारत रत्न’ पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी व Read More...


Welcome