FARIDABAD

HindustanVision Thursday,25 December , 2025
भाजपा ने श्रद्धा,सेवा और सम्मान के साथ नगर कीर्तन का किया भव्य स्वागत

FARIDABAD NEWS 25 DEC 2025 : GAUTAM ; भारतीय जनता पार्टी फ़रीदाबाद जिला द्वारा “वीर बाल दिवस” कार्यक्रमों के अंतर्गत वीर बाल दिवस 26 दिसम्बर से पूर्व भाजपा जिला कार्यालय अटल कमल पर गुरुद्वारा सिंह सभा, सेक्टर-15 द्वारा आयोजित नगर कीर्तन का श्रद्धा, सम्मान और सेवा भाव के साथ भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने नगर कीर्तन में सम्मिलित पंच प्यारों का स्वागत किया और श्रद्धालुओं को फल लंगर लगाकर सामाजिक समरसता और सेवा संस्कृति का संदेश दिया। जिला अध्यक्ष पंकज रामपाल ने कार्यकर्ताओं के साथ गुरु ग्रंथ साहिब पर रुमाला और पुष्पमाला अर्पित कर सबके कल्याण की प्रार्थना की और आशीर्वाद लिया । नगर कीर्तन संगत ने पंकज रामपाल को स्मृति चिन्ह भेंट किया।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल ने कहा कि श्री गुरु गोविंद सिंह जी धर्म, संस्कृति और राष्ट्र रक्षा के अमर प्रतीक हैं। सनातन धर्म और भारतीय सभ्यता की रक्षा के लिए सिखों के दसवें गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह जी का पूरा परिवार एक ही सप्ताह में बलिदान हो गया, जो विश्व इतिहास में अनुपम उदाहरण है। श्री रामपाल ने कहा कि साहिबजादे जोरावर सिंह और साहिबजादे फतेह सिंह ने अत्यंत कम आयु में अत्याचार और अन्याय के सामने झुकने से इंकार कर अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान दिया। उनका बलिदान केवल सिख समाज ही नहीं, बल्कि सम्पूर्ण राष्ट्र के लिए शौर्य, त्याग और राष्ट्रभक्ति की अमिट प्रेरणा है।

इस अवसर पर ज़िला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल, पार्षद कुलदीप साहनी, अटल स्मृति दिवस कार्यक्रम के ज़िला संयोजक ओमप्रकाश रक्षवाल, ज़िला महामंत्री चौधरी प्रवीण गर्ग, शोभित अरोड़ा, ज़िला उपाध्यक्ष एडवोकेट विक्रम सिंह अरुआ, अटल स्मृति दिवस कार्यक्रम के सह संयोजक गिर्राज त्यागी, ज़िला सचिव मनीष छोकर, युवा मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य माधव रावत,  ज़िला मीडिया प्रभारी विनोद गुप्ता, मंडल अध्यक्ष हरीश बैसला, तृप्ति माला, मुकेश झा, ज़िला संयोजक पंचायती राज प्रकोष्ठ विनय भाटी, विधि प्रकोष्ठ जिला संयोजक कुलदीप चंदीला, नीरज चावला, जितेन्द्र गर्ग, व्यापार प्रकोष्ठ जिला संयोजक  कुलदीप सिंघल, सचिन गुप्ता, अभिषेक प्रताप सिंह एवं अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

भाजपा ने श्रद्धा,सेवा और सम्मान के साथ नगर कीर्तन का किया भव्य स्वागत

More News

12/25/2025 6:14:12 PM
भाजपा ने श्रद्धा,सेवा और सम्मान के साथ नगर कीर्तन का किया भव्य स्वागत

FARIDABAD NEWS 25 DEC 2025 : GAUTAM ; भारतीय जनता पार्टी फ़रीदाबाद जिला द्वारा “वीर बाल दिवस” कार्यक्रमों के अंतर्गत वीर बाल दिवस 26 दिसम्बर से पूर्व भाजपा जिला Read More...

12/25/2025 5:21:55 PM
अटल स्मृति वर्ष”के रूप में भाजपा ने मनाया अटल जी की 101वीं जयंती को

FARIDABAD NEWS 25 DEC 2025 : GAUTAM :  भारतीय जनता पार्टी फ़रीदाबाद जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल की अध्यक्षता एवं कार्यक्रम जिला संयोजक ओमप्रकाश रक्षवाल के संयोजन में Read More...

12/25/2025 5:00:52 PM
ठाकुर उमेश भाटी ने अटल जी को किया नमन, विकास के विजन से देश को बढ़ाने वाला नेता

 FARIDABADNEWS 25 DEC 2025 : GAUTAM : ठाकुर उमेश भाटी भाजपा के वरिष्ठ नेता ने गुरुवार को ‘भारत रत्न’ पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी व Read More...

12/25/2025 4:56:02 PM
श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ' के शुभारंभ अवसर पर निकली भव्य कलश यात्रा

FARIDABAD NEWS 25 DEC 2025 : GAUTAM :  श्रीमद भागवत कथा सप्ताह के शुभारंभ अवसर पर आयोजित भव्य कलश यात्रा में काफी संख्या में शामिल हुए मुस्लिम समुदाय ने सद्भावना का संद Read More...

12/25/2025 4:48:40 PM
श्री श्री रवि शंकर ने ऑनलाइन लाइव ध्यान की गतिविधियों बारे मार्गदर्शन किया

180 से अधिक देशों के ध्यान साधना से जुड़े लोगो का दा आर्ट आफ लिविंग के संस्थापक गुरुदेव श्री श्री रवि शंकर ने मार्गदर्शन किया

FARIDABAD NEWS 25 DEC 2025 : GAUTAM : Read More...

12/25/2025 4:40:49 PM
चार साल के बच्चे को भी हेलमेट ISI मार्क पहनना जरूरी है : देवेंदर सिंह  

FARIDABAD NEWS 25 DEC 2025 : GAUTAM : जिला फरीदाबाद उपायुक्त आयुष सिन्हा आईएएस के आदेशानुसार व प्रादेशिक परिवहन अधिकरण मुनीश सहगल डीटीओ फरीदाबाद के निर्देशनुसार एवं राज्य सड़ Read More...

12/25/2025 4:20:49 PM
स्वामी श्रद्धानंद का बलिदान दिवस श्रद्धा के साथ मनाया

FARIDABADF NEWS 25 DEC 2025 : GAUTAM : आर्य केंद्रिय सभा, फरीदाबाद (पंजी.) द्वारा स्वामी श्रद्धानंद का 99वां बलिदान दिवस श्रद्धा व सम्मान के साथ महात्मा हंसराज सभागार, डीएवी Read More...

12/25/2025 4:12:33 PM
परंपरागत कला को आजीविका से जोड़ना समय की आवश्यकता :  जगदीश परिहार

FARIDABAD NEWS 25 DEC 2025 : GAUTAM : नाबार्ड, भारत सरकार तथा लक्ष्य ग्रामीण विकास संस्था के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित लिप्पन आर्ट प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन समारोह आज ग Read More...


Welcome