FARIDABAD

HindustanVision Thursday,25 December , 2025
श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ' के शुभारंभ अवसर पर निकली भव्य कलश यात्रा

FARIDABAD NEWS 25 DEC 2025 : GAUTAM :  श्रीमद भागवत कथा सप्ताह के शुभारंभ अवसर पर आयोजित भव्य कलश यात्रा में काफी संख्या में शामिल हुए मुस्लिम समुदाय ने सद्भावना का संदेश दिया। सभी मुस्लिम प्रसन्नता पूर्ण इस परिक्रमा में पूरे समय हामिद खान, वली मोहम्मद, अजीज खान, इमाम जमालुद्दीन, याकूब खान, फजरू खान, सरदार खान, शेर खान, मजीद खान मुख्य रूप से शामिल रहे। आयोजक जितेंद्र त्यागी ने अपने दिवंगत माता--पिता स्वर्गीय कालूराम त्यागी और स्वर्गीय शिक्षा देवी की पावन स्मृति में आयोजित श्रीमद भागवत कथा सप्ताह के शुभारंभ अवसर पर भव्य कलश यात्रा निकाली। उसके उपरांत वृंदावन वाले सुप्रसिद्ध कथा वाचक कथा व्यास पंडित राकेश शास्त्री महाराज अपनी ओजस्वी वाणी में भगवान श्री कृष्ण की समस्त लीलाओं और भागवत महापुराण के रहस्यों को भक्तों के समक्ष सहज एवं सरल भाव से रखेंगे।

ग्रेटर फरीदाबाद में अमृता हॉस्पिटल के निकट ग्राम बादशाहपुर में आज से भक्ति और ज्ञान की गंगा बहने जा रही है। स्वर्गीय कालूराम त्यागी और स्वर्गीय शिक्षा देवी की पावन स्मृति में उनके परिवार द्वारा 'श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ' का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह धार्मिक अनुष्ठान 'त्यागी निवास' में आयोजित किया जा रहा है। कथा का वाचन सुप्रसिद्ध कथा व्यास पं.राकेश कृष्ण शास्त्री महाराज (वृंदावन वाले) द्वारा किया जाएगा। शास्त्री अपनी ओजस्वी वाणी से भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं और भागवत महापुराण के रहस्यों को भक्तों के समक्ष सहज सरल भाव से रखेंगे।

सात दिनों तक चलने वाले इस महोत्सव में प्रतिदिन विभिन्न प्रसंगों पर चर्चा होगी:

25 दिसंबर: श्री भागवत महात्म्य एवं कलश यात्रा।

26 दिसंबर: श्री शुक-परीक्षित जन्म और भीष्मोपदेश।

27 दिसंबर: कपिल गीता, सती चरित्र, ध्रुव व भरत चरित्र।

28 दिसंबर: प्रहलाद व राम चरित्र एवं कृष्ण जन्मोत्सव।

29 दिसंबर: श्री कृष्ण बाल लीला व गोवर्धन पूजा।

30 दिसंबर: रास लीला एवं श्री कृष्ण-रुक्मणी विवाह।

31 दिसंबर: सुदामा चरित्र, शुकदेव विदाई और व्यास पूजन।

कथा आयोजक जितेन्द्र त्यागी ने बताया कि कलश यात्रा का आयोजन रविवार को उसके उपरांत कथा समय: प्रतिदिन प्रातः 11:00 से सायं 4:00 बजे तक। कथा के समापन पर 01 जनवरी 2026, प्रातः 7:00 बजे से हवन एवं तदुपरांत 11:00 बजे से भंडारा होगा जिसमें सभी उपस्थित जन प्रसाद ग्रहण करेंगे।

आयोजक परिवार से विरेन्द्र त्यागी, जितेन्द्र त्यागी, धर्मपाल त्यागी और राजकुमार त्यागी ने सभी धर्मप्रेमी सज्जनों से सपरिवार पधारकर कथा श्रवण करने और पुण्य का भागी बनने का विनम्र आग्रह किया है। जीवन नंबरदार, रजत शर्मा, बिल्लू सरपंच, अरुण त्यागी, अखिल त्यागी, राहुल त्यागी, अवनीश त्यागी सहित कलश यात्रा में सैंकड़ों महिलाओं, सहित काफी संख्या में ग्रामीण गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ' के शुभारंभ अवसर पर निकली भव्य कलश यात्रा

More News

12/25/2025 6:14:12 PM
भाजपा ने श्रद्धा,सेवा और सम्मान के साथ नगर कीर्तन का किया भव्य स्वागत

FARIDABAD NEWS 25 DEC 2025 : GAUTAM ; भारतीय जनता पार्टी फ़रीदाबाद जिला द्वारा “वीर बाल दिवस” कार्यक्रमों के अंतर्गत वीर बाल दिवस 26 दिसम्बर से पूर्व भाजपा जिला Read More...

12/25/2025 5:21:55 PM
अटल स्मृति वर्ष”के रूप में भाजपा ने मनाया अटल जी की 101वीं जयंती को

FARIDABAD NEWS 25 DEC 2025 : GAUTAM :  भारतीय जनता पार्टी फ़रीदाबाद जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल की अध्यक्षता एवं कार्यक्रम जिला संयोजक ओमप्रकाश रक्षवाल के संयोजन में Read More...

12/25/2025 5:00:52 PM
ठाकुर उमेश भाटी ने अटल जी को किया नमन, विकास के विजन से देश को बढ़ाने वाला नेता

 FARIDABADNEWS 25 DEC 2025 : GAUTAM : ठाकुर उमेश भाटी भाजपा के वरिष्ठ नेता ने गुरुवार को ‘भारत रत्न’ पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी व Read More...

12/25/2025 4:56:02 PM
श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ' के शुभारंभ अवसर पर निकली भव्य कलश यात्रा

FARIDABAD NEWS 25 DEC 2025 : GAUTAM :  श्रीमद भागवत कथा सप्ताह के शुभारंभ अवसर पर आयोजित भव्य कलश यात्रा में काफी संख्या में शामिल हुए मुस्लिम समुदाय ने सद्भावना का संद Read More...

12/25/2025 4:48:40 PM
श्री श्री रवि शंकर ने ऑनलाइन लाइव ध्यान की गतिविधियों बारे मार्गदर्शन किया

180 से अधिक देशों के ध्यान साधना से जुड़े लोगो का दा आर्ट आफ लिविंग के संस्थापक गुरुदेव श्री श्री रवि शंकर ने मार्गदर्शन किया

FARIDABAD NEWS 25 DEC 2025 : GAUTAM : Read More...

12/25/2025 4:40:49 PM
चार साल के बच्चे को भी हेलमेट ISI मार्क पहनना जरूरी है : देवेंदर सिंह  

FARIDABAD NEWS 25 DEC 2025 : GAUTAM : जिला फरीदाबाद उपायुक्त आयुष सिन्हा आईएएस के आदेशानुसार व प्रादेशिक परिवहन अधिकरण मुनीश सहगल डीटीओ फरीदाबाद के निर्देशनुसार एवं राज्य सड़ Read More...

12/25/2025 4:20:49 PM
स्वामी श्रद्धानंद का बलिदान दिवस श्रद्धा के साथ मनाया

FARIDABADF NEWS 25 DEC 2025 : GAUTAM : आर्य केंद्रिय सभा, फरीदाबाद (पंजी.) द्वारा स्वामी श्रद्धानंद का 99वां बलिदान दिवस श्रद्धा व सम्मान के साथ महात्मा हंसराज सभागार, डीएवी Read More...

12/25/2025 4:12:33 PM
परंपरागत कला को आजीविका से जोड़ना समय की आवश्यकता :  जगदीश परिहार

FARIDABAD NEWS 25 DEC 2025 : GAUTAM : नाबार्ड, भारत सरकार तथा लक्ष्य ग्रामीण विकास संस्था के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित लिप्पन आर्ट प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन समारोह आज ग Read More...


Welcome