FARIDABAD

HindustanVision Thursday,25 December , 2025
आकाश रावत ने फ्लाइंग ऑफिसर बन छुआ आसमान :  मूलचंद शर्मा 

BALLABGARH  NEWS 25 DEC 2025 : GAUTAM : गांव भनकपुर निवासी श्री गंगा पहलवान के पौत्र एवं छतर सिंह रावत के सुपुत्र आकाश रावत के एफ-कैट परीक्षा उत्तीर्ण कर भारतीय वायुसेना की फ्लाइंग ब्रांच में फ्लाइंग ऑफिसर के रूप में चयनित होने पर बल्लभगढ़ से विधायक एवं हरियाणा के पूर्व कैबिनेट मंत्री पंo मूलचंद शर्मा ने बल्लभगढ़ के बापूनगर स्थित उनके निवास पर पहुंचकर आकाश रावत एवं उनके परिजनों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री पंo मूलचंद शर्मा ने कहा कि आकाश रावत ने फ्लाइंग ऑफिसर बनकर सचमुच “आकाश को छूने” का कार्य किया है। उनकी यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार बल्कि क्षेत्र के युवाओं के लिए भी प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि आकाश ने बापूनगर में रहकर अपनी शिक्षा पूरी की और आज अपनी मेहनत, लगन व अनुशासन के बल पर देश की सेवा के लिए भारतीय वायुसेना में चयनित होकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

विधायक पंo मूलचंद शर्मा ने कहा कि आज आकाश रावत पूरे देश की 140 करोड़ जनता का बेटा बन गया है और देश की सुरक्षा में अहम भूमिका निभाएगा। उन्होंने आकाश के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि ऐसी उपलब्धियां युवाओं में राष्ट्रसेवा की भावना को और मजबूत करती हैं।

इस मौके पर आकाश रावत के दादा श्री गंगा पहलवान, पिता छतर सिंह रावत, चाचा श्री जीतराम रावत, अनिल खुटेला,  पंकज, मोनू जाखड़, डॉo रामकुमार डागर, जोगेंद्र रावत, दुर्गेश शर्मा सहित बापूनगर एवं गांव भनकपुर के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

आकाश रावत ने फ्लाइंग ऑफिसर बन छुआ आसमान :  मूलचंद शर्मा 

More News

12/25/2025 5:21:55 PM
अटल स्मृति वर्ष”के रूप में भाजपा ने मनाया अटल जी की 101वीं जयंती को

FARIDABAD NEWS 25 DEC 2025 : GAUTAM :  भारतीय जनता पार्टी फ़रीदाबाद जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल की अध्यक्षता एवं कार्यक्रम जिला संयोजक ओमप्रकाश रक्षवाल के संयोजन में Read More...

12/25/2025 5:00:52 PM
ठाकुर उमेश भाटी ने अटल जी को किया नमन, विकास के विजन से देश को बढ़ाने वाला नेता

 FARIDABADNEWS 25 DEC 2025 : GAUTAM : ठाकुर उमेश भाटी भाजपा के वरिष्ठ नेता ने गुरुवार को ‘भारत रत्न’ पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी व Read More...

12/25/2025 4:56:02 PM
श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ' के शुभारंभ अवसर पर निकली भव्य कलश यात्रा

FARIDABAD NEWS 25 DEC 2025 : GAUTAM :  श्रीमद भागवत कथा सप्ताह के शुभारंभ अवसर पर आयोजित भव्य कलश यात्रा में काफी संख्या में शामिल हुए मुस्लिम समुदाय ने सद्भावना का संद Read More...

12/25/2025 4:48:40 PM
श्री श्री रवि शंकर ने ऑनलाइन लाइव ध्यान की गतिविधियों बारे मार्गदर्शन किया

180 से अधिक देशों के ध्यान साधना से जुड़े लोगो का दा आर्ट आफ लिविंग के संस्थापक गुरुदेव श्री श्री रवि शंकर ने मार्गदर्शन किया

FARIDABAD NEWS 25 DEC 2025 : GAUTAM : Read More...

12/25/2025 4:40:49 PM
चार साल के बच्चे को भी हेलमेट ISI मार्क पहनना जरूरी है : देवेंदर सिंह  

FARIDABAD NEWS 25 DEC 2025 : GAUTAM : जिला फरीदाबाद उपायुक्त आयुष सिन्हा आईएएस के आदेशानुसार व प्रादेशिक परिवहन अधिकरण मुनीश सहगल डीटीओ फरीदाबाद के निर्देशनुसार एवं राज्य सड़ Read More...

12/25/2025 4:20:49 PM
स्वामी श्रद्धानंद का बलिदान दिवस श्रद्धा के साथ मनाया

FARIDABADF NEWS 25 DEC 2025 : GAUTAM : आर्य केंद्रिय सभा, फरीदाबाद (पंजी.) द्वारा स्वामी श्रद्धानंद का 99वां बलिदान दिवस श्रद्धा व सम्मान के साथ महात्मा हंसराज सभागार, डीएवी Read More...

12/25/2025 4:12:33 PM
परंपरागत कला को आजीविका से जोड़ना समय की आवश्यकता :  जगदीश परिहार

FARIDABAD NEWS 25 DEC 2025 : GAUTAM : नाबार्ड, भारत सरकार तथा लक्ष्य ग्रामीण विकास संस्था के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित लिप्पन आर्ट प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन समारोह आज ग Read More...

12/25/2025 4:08:41 PM
आकाश रावत ने फ्लाइंग ऑफिसर बन छुआ आसमान :  मूलचंद शर्मा 

BALLABGARH  NEWS 25 DEC 2025 : GAUTAM : गांव भनकपुर निवासी श्री गंगा पहलवान के पौत्र एवं छतर सिंह रावत के सुपुत्र आकाश रावत के एफ-कैट परीक्षा उत्तीर्ण कर भारतीय वा Read More...


Welcome