- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Saturday,06 December , 2025
FARIDABAD NEWS 06 DEC 2025 ; GAUTAM ; जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बलजीत कौशिक ने कहा कि डॉ बी आर अंबेडकर सदी के महान जननायक थे, उनके बताए हुए रास्ते पर चलकर मानवता और मानवीय सिद्धांतों की ओर अग्रसर हो रहा है क्योंकि बाबा साहब ने संविधान बनाकर उन सभी वंचित समाज के लोगों को पूरा अधिकार दिया। आज चाहे महिला हो गरीब हो अल्पसंख्यक हो किसान हो मजदूर हो सभी के हक संविधान में सुरक्षित हैं। बाबा साहब के बताए हुए रास्ते पर ही चलकर हम समाज और देश का भला कर सकते हैं।
श्री कौशिक आज बल्लभगढ़ स्थित अम्बेडक़र चौक पर बनी उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करने के बाद जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा डा. बी आर अंबेडकर परिनिर्वाण दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं को सम्बोधित कर रहे थे।
बलजीत कौशिक ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा बाबा साहब के सिद्धांतों को मानकर 36 बिरादरियों के लिए जो नीति बनाई उन नीतियों से सभी वर्ग के लोग लाभ ले रहे हैं बाबा साहब के योगदान को देश ही नहीं विश्व भी भूला नहीं सकता। वे भलीभांति जानते थे कि असंख्य भारतीयों के लिए स्वतंत्रता के सही मायने समानता में हैं। लिहाजा उन्होंने संवैधानिक सिद्धांतों को कुछ ऐसे गड़ा जिसमें वंचितों के राह की मुश्किलें लगातार कम होती चली जाएं। वे भारत रत्न थे क्योंकि इस तरह की दूरदृष्टि सामान्य नहीं है। ऐसे विलक्षण और विद्वान बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर जी की पुण्यतिथि पर पूरा विश्व समुदाय श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है।
इस अवसर पर हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी विचार विभाग के चैयरमेन विनोद कौशिक, अशोक रावल, डा. सौरभ शर्मा, वेदराम शर्मा, ठाकुर राजाराम, चुन्नू राजपूत, संजय त्यागी, विकास फागना, प्रियंका अग्रवाल, सुनीता फागना, गजना लाम्बा, आशा शर्मा, सोनू चौधरी, जवाहर ठाकुर, नरेश शर्मा, सुरेश बेनीवाल, रामनिवास शर्मा, राजेंद्र भाटी, महेंद्र गटवाल, अर्जुन सैनी, राजेंद्र चौहान, धर्मवीर पोसवाल, मंगत शर्मा, राहुल नागर, हब्बन खान सहित अन्य कांग्रेस जन मौजूद रहे।
FARIDABAD NEWS 06 DEC 2025 ; GAUTAM ; जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बलजीत कौशिक ने कहा कि डॉ बी आर अंबेडकर सदी के महान जननायक थे, उनके बताए हुए रास्ते पर चलकर मानवता औ Read More...
FARIDABAD NEWS 06 DEC 2025 : GAUTAM : भारतीय जनता पार्टी ज़िला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल ने कहा कि बाबा साहेब अम्बेडकर आत्मनिर्भर भारत के सच्चे प्रेरक थे, क्योंकि वे मानते थे Read More...
FARIDABAD NEWS 06 DEC 2025 : GAUTAM : The Department of Chemistry at J.C. Bose University of Science and Technology, YMCA, organised a one-day workshop titled “Y Read More...
FARIDABAD NEWS 06 DEC 2025 : GAUTAM : सूरजकुंड रोड़ स्थित श्री सिद्धदाता आश्रम(श्री लक्ष्मीनारायण दिव्य धाम मंदिर) में आज मनोनीत पार्षद की शपथ लेने के बाद पहली बार पहुंचे जस Read More...
FARIDABAD NEWS 05 DEC 2025 : GAUTAM ; The Institution of Engineers (India), Faridabad Local Centre, in collaboration with the Electronics Engineering Department of J.C. Bose Read More...
FARIDABAD NEWS 05 DEC 2025 : GAUTAM : अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त ओडिसी नृत्यांगना कविता द्विवेदी ने सेक्टर 33 स्थित विद्युत मंत्रालय के राष्ट्रीय विद्युत प्रशिक्षण सं Read More...
FARIDABAD NEWS 05 DEC 2025 : GAUTAM : वाणी पर संयम और मन की चंचलता पर अंकुश रखने वाला व्यक्ति ही महान बन सकता है, क्योंकि आपकी वाणी के द्वारा निकले शब्द किसी को प्यारा Read More...
FARIDABAD NEWS 04 DEC 2025 : GAUTAM : देश के प्रथम राष्ट्रपति एवं भारत रत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती के अवसर पर बिहार विमर्श इंटरनेशनल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में नगर नि Read More...