FARIDABAD

HindustanVision Thursday,04 December , 2025
शहर में डॉ. राजेंद्र प्रसाद के योगदान को सहेजने के लिए उठाए जाएंगे ठोस कदम : प्रवीण बत्रा जोशी

FARIDABAD NEWS 04 DEC 2025 : GAUTAM : देश के प्रथम राष्ट्रपति एवं भारत रत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती के अवसर पर बिहार विमर्श इंटरनेशनल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में नगर निगम फरीदाबाद की महापौर श्रीमती प्रवीण बत्रा जोशी ने कहा कि डॉ. राजेंद्र प्रसाद का फरीदाबाद से ऐतिहासिक और विशेष संबंध रहा है। वे फरीदाबाद विकास बोर्ड के पहले अध्यक्ष थे और शहर की संरचना, औद्योगिक ढांचे और बुनियादी आवश्यकताएं तय करने में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही।
महापौर ने कहा कि शहर में डॉ. प्रसाद के योगदान को स्थायी रूप से संरक्षित और प्रदर्शित करने के लिए नगर निगम ठोस पहल करेगा। उन्होंने कहा डॉ. राजेंद्र प्रसाद देश की पहचान और गौरव हैं। फरीदाबाद को गर्व है कि उन्होंने इस शहर के विकास की नींव रखी। आने वाली पीढ़ियों को उनके योगदान की जानकारी मिले यह हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम के संयोजक, संस्था के संस्थापक और केंद्रीय राज्य मंत्री के वरिष्ठ सलाहकार श्री पंकज मिश्रा ने बताया कि बिहार विमर्श इंटरनेशनल ने डॉ. प्रसाद की जयंती को राष्ट्रीय मेधा दिवस घोषित किए जाने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की है। यह अभियान उनकी पुण्यतिथि 28 फरवरी 2026 तक चलेगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता लघु उद्योग भारती के विभाग अध्यक्ष श्री रवि भूषण खत्री ने की। उन्होंने कहा कि फरीदाबाद के निशान हट 1, 2, 3, 4, 5  और विकास योजना के पीछे डॉ. प्रसाद की मौलिक सोच थी।
वरिष्ठ पत्रकार श्री विजेंद्र बंसल, श्रमिक नेता बेचू गिरी, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राज बोहरा तथा अन्य वक्ताओं ने डॉ. प्रसाद की दूरदर्शिता और फरीदाबाद के विकास में उनकी ऐतिहासिक भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में शहर को स्वच्छ और हरित बनाने के उद्देश्य से नगर निगम की ओर से फूलों के पौधे वितरित किए गए। संस्था ने फरीदाबाद के मेट्रो चौक पर डॉ राजेंद्र प्रसाद की प्रतिमा, नगर निगम कार्यालय व आडिटोरियम का नाम प्रथम राष्ट्रपति के नाम से करने का मांग पत्र भी सोंपा गया। साथ ही हार्डवेयर चौक से सेक्टर 22, 23 की तरफ जाने वाली सड़क जो डॉ राजेंद्र प्रसाद के नाम से है, वहाँ साइन बोर्ड लगाया जाए।
इस अवसर पर दो दर्जन से अधिक सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं समाजसेवियों को सम्मानित किया गया।
चित्रांश परिवार, अखिल भारतीय कायस्थ महासभा, लोक उत्थान मंच, डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेमोरियल ट्रस्ट सहित कई संस्थाओं ने आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठनों के सदस्य एवं नागरिक उपस्थित रहे। प्रमुख उपस्थित लोगों में श्री राम अग्रवाल, आर सी चौधरी अवध श्रीवास्तव, मेघना श्रीवास्तव, शिशिर सिन्हा, सरोज कुमार, डॉ. मनु शंकर, डॉ. सुब्रत अखोरी, डॉ. पी.पी. मित्तल, संतोष यादव, अंगद चौरसिया, राजेश सिन्हा और विनोद मिश्रा सहित अनेक गणमान्य नागरिक शामिल थे।

शहर में डॉ. राजेंद्र प्रसाद के योगदान को सहेजने के लिए उठाए जाएंगे ठोस कदम : प्रवीण बत्रा जोशी

More News

12/4/2025 6:38:32 PM
शहर में डॉ. राजेंद्र प्रसाद के योगदान को सहेजने के लिए उठाए जाएंगे ठोस कदम : प्रवीण बत्रा जोशी

FARIDABAD NEWS 04 DEC 2025 : GAUTAM : देश के प्रथम राष्ट्रपति एवं भारत रत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती के अवसर पर बिहार विमर्श इंटरनेशनल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में नगर नि Read More...

12/4/2025 6:33:44 PM
40वीं इलेक्ट्रॉनिक्स एवं टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियर्स के राष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारम्भ

FARIDABAD NEWS 04 DEC 2025 : GAUTAM ; जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए, फरीदाबाद में आज इलेक्ट्रॉनिक्स एवं टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियर्स के &nbs Read More...

12/4/2025 6:27:03 PM
लोधी राजपूत जनकल्याण समिति ने स्वामी ब्रह्मानन्द का 132वां जन्मदिवस मनाया

FARIDABAD NEWS 04 DEC 2025 : GAUTAM :  लोधी राजपूत जन कल्याण समिति फरीदाबाद द्वारा अपने कार्यालय डबुआ कालोनी में परम श्रद्धेय, स्वतंत्रता सेनानी, प्रथम भगवाधारी सन Read More...

12/4/2025 6:19:09 PM
केआर मंगलम विश्वविद्यालय में एग्रो-मार्केटिंग स्ट्रेटेजी प्रतियोगिता संपन्न

 

FARIDABAD NEWS 04  DEC 2024 : GAUTAM : केआर मंगलम विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ एग्रीकल्चरल साइंसेज द्वारा एग्रो-मार्केटिंग स्ट्रेटेजी कॉन्टेस्ट का सफल आयो Read More...

12/4/2025 6:16:07 PM
राजीव जेटली ने किया ‘जर्नी ट्रू स्टोरी ऑफ सोल्जर’ का विमोचन, 

 पुस्तक में देशभक्ति की अनमोल गाथा आई सामने

FARIDABAD NEWS 04 DEC 2025 : GAUTAM :  हरियाणा भवन में मंगलवार दोपहर एक भावपूर्ण और गौरवशाली पल देखने को मिला Read More...

12/4/2025 6:07:54 PM
जे.सी. बोस विश्वविद्यालय का प्रतिनिधिमंडल जीटीयू के दौरे पर 

FARIDABAD NEWS 04 DEC 2025 : GAUTAM : जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए, फरीदाबाद (हरियाणा) के नौ सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने कुलगुरु प्रो. राजीव कुमा Read More...

12/2/2025 4:41:03 PM
आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत भाजपा फरीदाबाद द्वारा भव्य महिला सम्मेलन आयोजित

FARIDABAD NEWS 02 DECD 2025 : GAUTAM : भाजपा जिला कार्यालय पर आत्मनिर्भर भारत के तहत आयोजित महिला सम्मलेन में बोलते हुए जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल ने कहा कि आत्मनिर् Read More...

12/2/2025 4:29:52 PM
कथक नृत्य प्रस्तुति से मंत्रमुग्ध हुआ एनपीटीआई, विश्वदीप शर्मा ने सांस्कृतिक शाम में बाधा संमा

FARIDABAD NEWS 02 DEC 2025 ; GAUTAM ; भारतीय शास्त्रीय कथक नृत्य से देश दुनिया में अपनी पहचान बना चुके दूरदर्शन के ए ग्रेडेड आर्टिस्ट विश्वदीप शर्मा ने सेक्टर 33 स्थित Read More...


Welcome