- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Thursday,04 December , 2025
पुस्तक में देशभक्ति की अनमोल गाथा आई सामने
FARIDABAD NEWS 04 DEC 2025 : GAUTAM : हरियाणा भवन में मंगलवार दोपहर एक भावपूर्ण और गौरवशाली पल देखने को मिला, जब मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मीडिया सलाहकार एवं भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव जेटली ने डॉ. प्रीता पंवार की पुस्तक ‘जर्नी ट्रू स्टोरी ऑफ सोल्जर’ का विधिवत विमोचन किया। कार्यक्रम में फरीदाबाद जिले के कई गणमान्य व्यक्तियों ने उपस्थिति दर्ज कर लेखिका के इस महत्वपूर्ण योगदान की सराहना की।
यह पुस्तक डॉ. प्रीता पंवार के पिता, स्वर्गीय शिवराज सिंह पंवार के जीवन पर आधारित है, जो एक साहसी सैनिक रहे और जिन्होंने 1962, 1965 और 1971 की तीनों ऐतिहासिक युद्धों में देश की रक्षा का दायित्व निभाया। उन्होंने अपने जीवनकाल में 40 से 50 डायरियां लिखीं, जिन पर आधारित यह पुस्तक न सिर्फ उनके सैनिक जीवन का सजीव दस्तावेज है, बल्कि भारत के इतिहास की कई अहम घटनाओं का भावपूर्ण वर्णन भी प्रस्तुत करती है।
लेखिका ने स्वतंत्रता के बाद के भारत से लेकर वर्ष 2017-18 तक की राष्ट्रीय यात्रा को अत्यंत संवेदनशीलता और गहन शोध के साथ प्रस्तुत किया है। उनकी लेखनी राष्ट्र के मर्म को स्पर्श करती है और पाठक को व्यक्ति से राष्ट्र तथा राष्ट्र से व्यक्ति की अनूठी यात्रा पर ले जाती है। यह सिर्फ एक सैनिक की कहानी नहीं, बल्कि देशभक्ति, त्याग और राष्ट्रप्रेम की प्रेरक गाथा है।
पुस्तक वर्तमान युवा पीढ़ी के लिए एक मूल्यवान संदेश लेकर आती है कि राष्ट्र की सेवा केवल एक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि एक भावना है—जिसे पीढिय़ों तक संजो कर रखा जाना चाहिए।

FARIDABAD NEWS 04 DEC 2025 : GAUTAM : देश के प्रथम राष्ट्रपति एवं भारत रत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती के अवसर पर बिहार विमर्श इंटरनेशनल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में नगर नि Read More...
FARIDABAD NEWS 04 DEC 2025 : GAUTAM ; जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए, फरीदाबाद में आज इलेक्ट्रॉनिक्स एवं टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियर्स के &nbs Read More...
FARIDABAD NEWS 04 DEC 2025 : GAUTAM : लोधी राजपूत जन कल्याण समिति फरीदाबाद द्वारा अपने कार्यालय डबुआ कालोनी में परम श्रद्धेय, स्वतंत्रता सेनानी, प्रथम भगवाधारी सन Read More...
FARIDABAD NEWS 04 DEC 2024 : GAUTAM : केआर मंगलम विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ एग्रीकल्चरल साइंसेज द्वारा एग्रो-मार्केटिंग स्ट्रेटेजी कॉन्टेस्ट का सफल आयो Read More...
पुस्तक में देशभक्ति की अनमोल गाथा आई सामने
FARIDABAD NEWS 04 DEC 2025 : GAUTAM : हरियाणा भवन में मंगलवार दोपहर एक भावपूर्ण और गौरवशाली पल देखने को मिला Read More...
FARIDABAD NEWS 04 DEC 2025 : GAUTAM : जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए, फरीदाबाद (हरियाणा) के नौ सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने कुलगुरु प्रो. राजीव कुमा Read More...
FARIDABAD NEWS 02 DECD 2025 : GAUTAM : भाजपा जिला कार्यालय पर आत्मनिर्भर भारत के तहत आयोजित महिला सम्मलेन में बोलते हुए जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल ने कहा कि आत्मनिर् Read More...
FARIDABAD NEWS 02 DEC 2025 ; GAUTAM ; भारतीय शास्त्रीय कथक नृत्य से देश दुनिया में अपनी पहचान बना चुके दूरदर्शन के ए ग्रेडेड आर्टिस्ट विश्वदीप शर्मा ने सेक्टर 33 स्थित Read More...