FARIDABAD

HindustanVision Friday,28 November , 2025
स्वदेशी संकल्प केवल एक नारा नहीं, बल्कि विकसित भारत की मजबूत नींव : कृष्णपाल गुर्जर

FARIDABAD NEWS 28 NOV 2025 : GAUTAM : केन्द्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में स्वदेशी एक जन-आंदोलन बन चुका है, जिसने भारत को नई वैश्विक पहचान दी है। “हर घर स्वदेशी – घर-घर स्वदेशी” केवल लक्ष्य नहीं, बल्कि विकसित भारत का आधार बन चुका है। आर्थिक आत्मनिर्भरता ही सुरक्षा है। यदि उद्योग मजबूत होंगे, किसान और श्रमिक सशक्त होंगे तो देश विश्व में महाशक्ति बनकर उभरेगा। स्वदेशी का अर्थ केवल कपड़ा या घरेलु उत्पाद ही नहीं, बल्कि यह आज ब्रह्मोस मिसाइल से लेकर सेमीकंडक्टर, मोबाइल चिप, शिप बिल्डिंग, स्टार्टअप नवाचार और डिजिटल टेक्नोलॉजी तक विस्तृत हो चुका है। आज भारत ‘लो-कॉस्ट व हाई-क्वालिटी’ उत्पादन का वैश्विक केंद्र बन रहा है। श्री गुर्जर ने कहा कि स्वदेशी अपनाना भारत की अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के साथ-साथ संस्कृति को भी सशक्त करता है। योग, आयुर्वेद, हथकरघा, हस्तशिल्प, कृषि आधारित उद्योग और परंपरागत भारतीय उत्पादन विश्वभर में भारत की पहचान को मजबूत करते हैं। यदि हमें आत्मनिर्भर भारत बनाना है, तो हमें अपने घरों, बाजारों और जीवनशैली में स्वदेशी उत्पादों को सर्वोच्च प्राथमिकता देनी होगी।

भारतीय जनता पार्टी के आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत केन्द्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर के नेतृत्व में फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पर “यात्री संपर्क अभियान” चलाया और स्वदेशी अपनाने की अपील की । इस अवसर पर बडखल से विधायक धनेश अदलखा, जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल और फरीदाबाद की  महापौर प्रवीण जोशी मुख्य तौर पर उपस्थित रहे । श्री गुर्जर और उपस्थित भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने यात्रियों को स्वदेशी अपनाने का संदेश दिया और यात्रियों से संवाद कर स्वदेशी अपनाने का आह्वान किया। यात्रियों को स्वदेशी उत्पादों के उपयोग, स्टार्टअप इंडिया के लाभ और स्थानीय उद्योगों को बढ़ावा देने हेतु पम्पलेट व संदेश पत्र वितरित किए गए।

श्री गुर्जर ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय जी के विचारों को साकार करते हुए प्रधानमंत्री मोदी जी ने स्वदेशी को डिजिटल और तकनीकी शक्ति के साथ जोड़कर एक नए युग की शुरुआत की है। उन्होंने बताया कि मेक इन इंडिया, स्टार्टअप इंडिया, वोकल फॉर लोकल, डिजिटल इंडिया, ODOP (वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट) और GEM/ONDC जैसे कार्यक्रमों ने स्थानीय उद्योगों को नई उड़ान दी है। रक्षा क्षेत्र में तेजी से स्वदेशीकरण हुआ है, जिससे भारत आज दुनिया के बड़े रक्षा निर्यातकों में शामिल हो चुका है। श्री गुर्जर ने कहा कि “2014 से पहले खादी की बिक्री 33,000 करोड़ थी, जो आज बढ़कर 1.70 लाख करोड़ रुपये हो गई है। यह स्वदेशी की असली ताकत है।

स्वदेशी ही विकसित भारत का मार्ग : पंकज पूजन रामपाल

भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल ने कहा कि स्वदेशी ही विकसित भारत का मार्ग है। जब देश अपने उद्योगों, तकनीक और कौशल को अपनाता है, तब वह केवल आत्मनिर्भर ही नहीं बनता, बल्कि दुनिया को भी अपनी शक्ति दिखाता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी का मानना है कि स्वदेशी उत्पाद कम कीमत में अधिक शक्ति प्रदान करते हैं।

स्वदेशी अपनाना आर्थिक स्वतंत्रता का मार्ग है : धनेश अदलखा

बडखल के विधायक धनेश अदलखा ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत और हर घर स्वदेशी मोदी के 2047 तक देश को विकसित भारत बनाने का मूल मंत्र है । भारत तभी पूर्ण स्वतंत्रता का अर्थ समझ पाएगा, जब वह आत्मनिर्भरता और स्वदेशी के पथ पर आगे बढ़ेगा। श्री अदलखा ने उपस्थित सभी नागरिकों से अपील की कि वे दैनिक उपयोग की हर वस्तु में भारतीय उत्पादन को प्राथमिकता दें और विकसित भारत के निर्माण में अपना योगदान दें।

कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष राज वोहरा, जिला महामंत्री प्रवीण चौधरी, शोभित अरोड़ा, पूर्व महापौर एवं पार्षद सुमन बाला,  आत्मनिर्भर भारत की जिला संयोजक सीमा भारद्वाज, जिला उपाध्यक्ष विक्रम अरूआ, पंकज सिंगला, मुकेश शर्मा, भारती भाकुनी, हरेंद्र भड़ाना,  जिला सचिव मनीष छोंकर, गिरिराज त्यागी, पुनीत झा, तरनजीत सिंह, कार्यलय सचिव राज मदान, शिवम् रतन, मंडल अध्यक्ष अमित आहूजा, राजेश चौधरी, सुधीर मेहता, कर्मवीर बैंसला, हरीश बैंसला, शुभांकित, शिव गुप्ता, शेखर तंवर, ज़ैनब नक़वी, संदीप कौर सहित काफी संख्या में वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

स्वदेशी संकल्प केवल एक नारा नहीं, बल्कि विकसित भारत की मजबूत नींव : कृष्णपाल गुर्जर

More News

11/28/2025 6:51:52 PM
स्वदेशी संकल्प केवल एक नारा नहीं, बल्कि विकसित भारत की मजबूत नींव : कृष्णपाल गुर्जर

FARIDABAD NEWS 28 NOV 2025 : GAUTAM : केन्द्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में स्वदेशी एक जन-आंदोलन बन चुका है, जिस Read More...

11/28/2025 6:46:16 PM
स्वदेशी हमारा संकल्प आत्मनिर्भर भारत हमारा लक्ष्य ; मंत्री विपुल गोयल

पलवल में स्वदेशी अपनाओ कार्यक्रम जनता और युवाओं ने दिखाया राष्ट्रप्रेम का उत्साह
PALWAL NEWS 28 NOV 2025 : GAUTAM ; पलवल रेलवे स्टेशन पर आयोजित स्वदेशी अपनाओ कार्यक्र Read More...

11/28/2025 6:24:12 PM
पेपरलेस रजिस्ट्रेशन पारदर्शिता और समाधान की ओर बड़ा कदम : विपुल गोयल

FARIDABAD NEWS 28 NOV 2025 : कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने गुरग्राम और फरीदाबाद के सभी राजस्व अधिकारियों एवं संबंधित कर्मियों से अपील की है कि वे कल आयोजित होने वाले पेप Read More...

11/28/2025 6:20:02 PM
ग्रामीण भारत में उद्यमिता की अपार संभावनाएँ मौजूद : डॉ. बी.पी. सिंह

FARIDABAD NEWS 28 NOV 2025 : लक्ष्य ग्रामीण विकास संस्था एवं एमएसएमई मंत्रालय, भारत सरकार के संयुक्त तत्वावधान में उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम  का सफल एवं प्रभावी Read More...

11/27/2025 6:27:30 PM
एचएसईबी वर्करज यूनियन कर्मचारियों की मीटिंग सेक्टर 23 सर्कल परिसर में सम्पन्न

FARIDABAD NEWS 27 NOV 2025 : GAUTAM ; दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम सेक्टर 23 स्तिथ सर्कल कार्यालय परिसर पर हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड वर्करज यूनियन (हेड ऑफिस भिवान Read More...

11/27/2025 6:24:01 PM
नए लेबर कोड श्रम जगत के लिए क्रांतिकारी रहेंगे और विकसित भारत के स्वप्न को साकार करेंगे: अशोक कुमार, प्रदेश अध्यक्ष, BMS

FARIDABAD NEWS 27 NOV 2025 : GAUTAM ; गत 21 नवंबर को भारत सरकार के श्रम मंत्रालय ने 4 श्रम संहिताओं को भारतवर्ष के सभी मजदूरों पर लागू कर दिया है। उपरोक्त श्रम कानून के लिए Read More...

11/27/2025 6:20:05 PM
जे.सी. बोस विश्वविद्यालय का कम्युनिटी कॉलेज आरपीएल में दाखिला प्रक्रिया को करेगा सरल

FARIDABAD NEWS 27 NOV 2025 : GAUTAM  : जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए, फरीदाबाद ने कौशल-आधारित शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण निर्ण Read More...

11/27/2025 6:16:48 PM
धन सिंह कोतवाल महान राष्ट्रभक्त और हमारे आदर्श हैं : राजेश नागर

FARIDABAD NEWS 27 NOV 2025 : GAUTAM : क्रांतिनायक धनसिंह कोतवाल शोध संस्थान मेरठ द्वारा उनके जन्म दिवस पर चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ के नेताजी सुभाष चंद्र सभागार में Read More...


Welcome