- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Friday,28 November , 2025
FARIDABAD NEWS 28 NOV 2025 : लक्ष्य ग्रामीण विकास संस्था एवं एमएसएमई मंत्रालय, भारत सरकार के संयुक्त तत्वावधान में उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम का सफल एवं प्रभावी आयोजन ग्राम पन्हेरा कलां, फरीदाबाद में किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण युवाओं और महिलाओं को उद्यमिता, स्वरोज़गार एवं सरकारी सहायता प्रणालियों के प्रति जागरूक करना रहा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. बी.पी. सिंह (डिप्टी डायरेक्टर, एम एस एम ई , भारत सरकार) उपस्थित रहे। डॉ. सिंह ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में कहा—ग्रामीण भारत में उद्यमिता की अपार संभावनाएँ मौजूद हैं। महिलाओं और युवाओं के कौशल को सही मार्गदर्शन, वित्तीय सहयोग और बाज़ार से जोड़कर ही हम आत्मनिर्भर भारत के विज़न को वास्तविक रूप दे सकते हैं। उन्होंने ग्रामीण महिलाओं द्वारा संचालित हस्तनिर्मित उत्पादों, लघु उद्योगों और स्व-सहायता समूहों की मुक्त कंठ से प्रशंसा की तथा मंत्रालय की योजनाओं के माध्यम से निरंतर सहयोग का आश्वासन दिया। विशेष अतिथि के रूप में श्री आशीष कुमार, अधिकारी, राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम (NSIC) ने प्रतिभागियों को MSME पंजीकरण, विपणन सहयोग, सरकारी सब्सिडी, उद्यम विकास सेवाओं और तकनीकी सहयोग से जुड़ी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की। श्री राहुल (शाखा अधिकारी, केनरा बैंक, पन्हेरा खुर्द) केनरा बैंक की ओर से ग्रामीण उद्यमों के लिए MSME क्रेडिट सपोर्ट, मुद्रा लोन, वित्तीय प्रोत्साहन और क्रेडिट-लिंकेज प्रक्रिया पर महत्वपूर्ण मार्गदर्शन दिया गया। अतिथियों ने बताया कि बैंक और NSIC मिलकर ग्रामीण उद्यमों को वित्तीय रूप से सशक्त बनाने में निरंतर योगदान दे रहे हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती गीता सिंह (महासचिव, लक्ष्य ग्रामीण विकास संस्था) ने की। उन्होंने अपने अध्यक्षीय संबोधन में कहा— ग्रामीण महिलाएं आज केवल प्रशिक्षु नहीं, बल्कि ‘आर्थिक बदलाव की नेतृत्वकर्ता’ बन चुकी हैं। लक्ष्य संस्था एम एस एम ई मंत्रालय, एन एस आई सी और बैंकों के साथ मिलकर ज़मीनी स्तर तक उद्यमिता सहयोग प्रणाली पहुँचाने के लिए संकल्पबद्ध है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला स्वयं सहायता समूह, ग्रामीण महिलाएं और स्थानीय प्रतिभागी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन प्रश्न–उत्तर सत्र, अनुभव साझा करने और अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करने के साथ हुआ। गीता देवी, प्रीति, काजल, कोमल सहित लक्ष्य टीम मौजूद रही।
FARIDABAD NEWS 28 NOV 2025 : GAUTAM : केन्द्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में स्वदेशी एक जन-आंदोलन बन चुका है, जिस Read More...
पलवल में स्वदेशी अपनाओ कार्यक्रम जनता और युवाओं ने दिखाया राष्ट्रप्रेम का उत्साह
PALWAL NEWS 28 NOV 2025 : GAUTAM ; पलवल रेलवे स्टेशन पर आयोजित स्वदेशी अपनाओ कार्यक्र
Read More...
FARIDABAD NEWS 28 NOV 2025 : कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने गुरग्राम और फरीदाबाद के सभी राजस्व अधिकारियों एवं संबंधित कर्मियों से अपील की है कि वे कल आयोजित होने वाले पेप Read More...
FARIDABAD NEWS 28 NOV 2025 : लक्ष्य ग्रामीण विकास संस्था एवं एमएसएमई मंत्रालय, भारत सरकार के संयुक्त तत्वावधान में उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम का सफल एवं प्रभावी Read More...
FARIDABAD NEWS 27 NOV 2025 : GAUTAM ; दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम सेक्टर 23 स्तिथ सर्कल कार्यालय परिसर पर हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड वर्करज यूनियन (हेड ऑफिस भिवान Read More...
FARIDABAD NEWS 27 NOV 2025 : GAUTAM ; गत 21 नवंबर को भारत सरकार के श्रम मंत्रालय ने 4 श्रम संहिताओं को भारतवर्ष के सभी मजदूरों पर लागू कर दिया है। उपरोक्त श्रम कानून के लिए Read More...
FARIDABAD NEWS 27 NOV 2025 : GAUTAM : जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए, फरीदाबाद ने कौशल-आधारित शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण निर्ण Read More...
FARIDABAD NEWS 27 NOV 2025 : GAUTAM : क्रांतिनायक धनसिंह कोतवाल शोध संस्थान मेरठ द्वारा उनके जन्म दिवस पर चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ के नेताजी सुभाष चंद्र सभागार में Read More...