- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Sunday,09 November , 2025
बैंड-बाजों, डीजे और फूलों की बारिश के बीच शहर ने किया स्वागत
FARIDABAD NEWS 09 NOV 2025 : GAUTAM ; महाराजा अग्रसेन विवाह समिति द्वारा आयोजित 25वें सर्वजातीय सामूहिक विवाह समारोह के तहत रविवार को 80 जोड़ों की भव्य बारात निकाली गई। यह बारात महाराजा अग्रसेन भवन सेक्टर-19 से शुरू होकर सेक्टर-16ए स्थित दशहरा मैदान तक बड़े ही उत्साह और धार्मिक माहौल में पहुंची। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे समाजसेवी कौशल बाठला ने परंपरागत रीति से नारियल फोड़कर बारात को रवाना किया।
दोपहर लगभग 3 बजे महाराजा अग्रसेन भवन परिसर से शुरू हुई इस विशाल बारात में बैंड-बाजों की मधुर धुन, डीजे की धुनों पर थिरकते बाराती और फूलों से सजी घोड़ियाँ आकर्षण का केंद्र रहीं। वरमाला और विवाह संस्कारों से पहले इस शोभायात्रा ने पूरे शहर का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। बारात के गुजरने पर राहगीरों और स्थानीय निवासियों ने जगह-जगह फूलों की वर्षा कर बारातियों का स्वागत किया। बारात में दूल्हों ने पारंपरिक पोशाक और पगड़ी धारण की हुई थी, जबकि दूल्हों के साथ चल रही महिलाएँ और बाराती पारंपरिक लोकगीतों पर झूमती नजर आईं। डीजे और बैंड के साथ-साथ नगर की विभिन्न संस्थाओं ने भी पुष्पवर्षा और शीतल पेय वितरित कर अतिथियों का स्वागत किया। बारात अग्रसेन भवन से निकलकर ओल्ड फरीदाबाद के मुख्य बाजारों से होती हुई सेक्टर-16ए स्थित दशहरा मैदान पहुंची। रास्ते में सैकड़ों नागरिकों ने इस दृश्य को कैमरे में कैद किया। बारात में शामिल दर्जनों घोड़ियाँ और बग्घियाँ सजी-धजी दिखाई दीं, जिन पर बैठे दूल्हे काफी आकर्षक लग रहे थे। जगह-जगह आतिशबाजी और रंग-बिरंगी रोशनियों ने आयोजन को उत्सव का रूप दे दिया। कौशल बाठला ने इस अवसर पर कहा कि महाराजा अग्रसेन विवाह समिति समाज में समानता और एकता का प्रतीक है। हर वर्ग के लोगों के सहयोग से यह सामूहिक विवाह समारोह एक सामाजिक मिसाल बन गया है। उन्होंने सभी नवविवाहित जोड़ों के मंगलमय जीवन की कामना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में आपसी सौहार्द और भाईचारे को बढ़ाते हैं। दोपहर से शुरू हुई बारात देर शाम तक ओल्ड फरीदाबाद के मार्गों पर घूमती रही। कई स्थानों पर लोग छतों और दुकानों से बारात का आनंद लेते दिखे। पूरा शहर संगीत, ढोल और जयकारों की गूंज से सराबोर हो उठा। कार्यक्रम के दौरान समिति के पदाधिकारी डॉ. ब्रह्मप्रकाश गोयल, राजीव गोयल, भुवनेश्वर अग्रवाल, अनिल गुप्ता, मुकेश गर्ग, संजीव कुशवाह, वीके अग्रवाल, बलराज गुप्ता, लक्ष्मी नारायण मिîाल, गोविंद गोयल, रज्जी गुप्ता, पवन गर्ग, रजत गोयल, मनीष शर्मा सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। अतिथि के रूप में बीएम जिंदल, जेपी गुप्ता, विकाश बंसल, दीनानाथ, राजीव गिरधर, राजीव गोयल, अशोक शर्मा, अरूण चौधरी स्वागत अध्यक्ष अनिल गुप्ता, युगल मिîाल मौजूद रहे।
FARIDABAD NEWS 09 NOV 2025 : GAUTAM : सेक्टर 11D छोटू राम पार्क, सैक्टर 1,9, 10, 11 और सैक्टर 4R में नए लाईट पोल, नई टाईल्स व रैन वाटर डिस्पोजल पाईप लाईन का लोकार्पण ह Read More...
बैंड-बाजों, डीजे और फूलों की बारिश के बीच शहर ने किया स्वागत
FARIDABAD NEWS 09 NOV 2025 : GAUTAM ; महाराजा अग्रसेन विवाह समिति द्वारा आयोजित 25वें सर्वजातीय साम
Read More...
FARIDABAD NEWS 09 NOV 2025 : GAUTAM ; आर्य समाज, ओम योग संस्थान द्वारा महर्षि स्वामी दयानन्द सरस्वती जी की 201 वीं जयन्ती एवं आर्य समाज स्थापना Read More...
CHANDIGARH NEWS 08 NOV 2025 : GAUTAM ; हरियाणा के सभी रजिस्ट्री कार्यालय पूर्णतः क्रियाशील पेपरलेस रजिस्ट्री प्रणाली सुचारू रूप से संचालित हरियाणा सरकार के राजस्व विभाग ने स Read More...
FARIDABAD NEWS 08 NOV 2025 : GAUTAM ; विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल घरौंडा ब्रांच में आज बड़े उत्साह और उमंग के साथ इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ किया गया। Read More...
पहला कदम फाउंडेशन ने जल बचाव अभियान के तहत दिया जल संरक्षण का संदेश
JIND NEWS 08 NOV 2025 : GAUTAM : पर्यावरण संरक्षण और जल बचाव के प्रति जनजागरूकता फैलाने
Read More...
FARIDABAD NEWS 08 NOV 2025 : GAUTAM : सतयुग दर्शनर्श ट्रस्ट द्वारा वसुंधरा परिसर में विश्व के प्रथम समभाव-समदृष्टि के स्कूल द्वारा प्रत्येक मानव को मानवता की राह प Read More...
FARIDABAD NEWS 08 NOV 2025 : GAUTAM : फरीदाबाद पुलिस की साइबर अपराधियों पर कार्रवाई लगातार जारी है जिसके निरंतर में कार्रवाई करते हुये साइबर थाना NIT की टीम ने फ Read More...