- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Saturday,08 November , 2025
पहला कदम फाउंडेशन ने जल बचाव अभियान के तहत दिया जल संरक्षण का संदेश
JIND NEWS 08 NOV 2025 : GAUTAM : पर्यावरण संरक्षण और जल बचाव के प्रति जनजागरूकता फैलाने के उद्देश्य से पहला कदम फाउंडेशन ने राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश वशिष्ठ के नेतृत्व में एक विशेष अभियान चलाया। इस अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक, रैली और जनसभाओं के माध्यम से लोगों को जल बचाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के दौरान राजेश वशिष्ठ ने कहा कि जल का अत्यधिक दोहन आज एक गंभीर समस्या बन चुका है। यदि समय रहते इस पर नियंत्रण नहीं किया गया, तो आने वाली पीढ़ियों को जल संकट का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि जल जीवन का आधार है और इसका संरक्षण हर नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने यह भी बताया कि पहला कदम फाउंडेशन के सदस्य पूरे देश में अलग-अलग स्थानों पर जाकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं। राजेश वशिष्ठ ने कहा, “हमारा उद्देश्य केवल संदेश देना नहीं, बल्कि लोगों की सोच में बदलाव लाना है। जब तक हर व्यक्ति जल बचाने की जिम्मेदारी नहीं समझेगा, तब तक यह अभियान अधूरा रहेगा।” उन्होंने बताया कि फाउंडेशन द्वारा विद्यालयों में बच्चों को जल संरक्षण के लिए प्रेरित किया जा रहा है। बच्चों के माध्यम से समाज में जागरूकता फैलाने के लिए रैलियाँ निकाली जा रही हैं। गाँवों में नुक्कड़ नाटक, बैठकों और संवाद कार्यक्रमों के जरिए लोगों को प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण का महत्व समझाया जा रहा है। संस्था के संरक्षक एवं पूर्व प्रधानाचार्य रमेश चन्द्र शर्मा ने कहा कि जल बचाव केवल सरकार या संस्थाओं की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि यह हर नागरिक का नैतिक दायित्व है। उन्होंने कहा कि यदि आज हम जल को बचाने के लिए ठोस कदम नहीं उठाएंगे, तो भविष्य में जीवन संकट में पड़ सकता है। इस अवसर पर गौरव शर्मा, एडवोकेट मनोज कुमार, सुनील दत्त, मांगे राम, अर्चना, उषा, और संतरो रानी सहित कई सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई। सभी ने मिलकर लोगों को जल संरक्षण की शपथ दिलाई और जल बचाने के लिए छोटे-छोटे कदम उठाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने यह संदेश दिया कि “हर बूंद की कीमत समझो, जल है तो कल है।” पहला कदम फाउंडेशन ने यह भी घोषणा की कि आने वाले महीनों में यह अभियान हर जिले और गाँव तक पहुँचाया जाएगा, ताकि जल संरक्षण को एक जनआंदोलन का रूप दिया जा सके।
CHANDIGARH NEWS 08 NOV 2025 : GAUTAM ; हरियाणा के सभी रजिस्ट्री कार्यालय पूर्णतः क्रियाशील पेपरलेस रजिस्ट्री प्रणाली सुचारू रूप से संचालित हरियाणा सरकार के राजस्व विभाग ने स Read More...
FARIDABAD NEWS 08 NOV 2025 : GAUTAM ; विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल घरौंडा ब्रांच में आज बड़े उत्साह और उमंग के साथ इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ किया गया। Read More...
पहला कदम फाउंडेशन ने जल बचाव अभियान के तहत दिया जल संरक्षण का संदेश
JIND NEWS 08 NOV 2025 : GAUTAM : पर्यावरण संरक्षण और जल बचाव के प्रति जनजागरूकता फैलाने
Read More...
FARIDABAD NEWS 08 NOV 2025 : GAUTAM : सतयुग दर्शनर्श ट्रस्ट द्वारा वसुंधरा परिसर में विश्व के प्रथम समभाव-समदृष्टि के स्कूल द्वारा प्रत्येक मानव को मानवता की राह प Read More...
FARIDABAD NEWS 08 NOV 2025 : GAUTAM : फरीदाबाद पुलिस की साइबर अपराधियों पर कार्रवाई लगातार जारी है जिसके निरंतर में कार्रवाई करते हुये साइबर थाना NIT की टीम ने फ Read More...
FARIDABAD NEWS 08 NOV 2025 : GAUTAM : फरीदाबाद पुलिस द्वारा अपराधियों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है, इसी कड़ी में रंगदारी मांगने व रॉड से हमला करने के मामले म Read More...
क्राईम ब्रांच सेक्टर 65 की कार्रवाई, घटना से 6 दिन पहले दी थी एक देसी पिस्टल, 1 देसी कट्टा व 7 कारतूस
FARIDABAD NEWS 08 NOV 2025 : GAUTAM : पुलिस आयुक् Read More...
FARIDABAD NEWS 08 NOV 2025 : GAUTAM : अग्रवाल महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने 3 से 5 नवम्बर को पलवल के सरस्वती कॉलेज में आयोजित जोनल यूथ फेस्टिवल में अनेक पुरस्क Read More...