- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Wednesday,05 November , 2025
FARIDABAD NEWS 05 NOV 2025 : GAUTAM ; भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्य और फरीदाबाद के सबसे लोकप्रिय एवं दबंग नेता स्वर्गीय कुंदन लाल भाटिया जी की आज 35वीं पुण्यतिथि है।
स्व. भाटिया जी ने वर्ष 1982 में पहली बार भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा, और अपनी ईमानदारी, जनसेवा और मजबूत नेतृत्व क्षमता के बल पर 1987 में भाजपा से विजयी होकर फरीदाबाद के विधायक बने।
वे उस समय पार्टी के उन महान नेताओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चले, जिनमें लालकृष्ण आडवाणी, डॉ. मंगल सेन, अटल बिहारी वाजपेयी, डॉ. कमला वर्मा और सुषमा स्वराज जैसे दिग्गज शामिल थे।
‘बाऊजी’ स्व. कुंदन लाल भाटिया ने फरीदाबाद की जनता के लिए जीवनभर संघर्ष किया। उन्होंने आम जनता की समस्याओं को सदैव अपनी प्राथमिकता में रखा और विकास की हर पहल में जनता की आवाज़ बनकर सामने आए।
उनका नाम आज भी ईमानदारी, सादगी और निडरता का प्रतीक है।
उनके पांच पुत्र जगदीश भाटिया, किशन भाटिया, गोविंद भाटिया, चंदर भाटिया और राजेश भाटिया हैं।
स्वर्गीय कुंदन लाल भाटिया के निधन के बाद व उनके आशीर्वाद से चंदर भाटिया ने भी विधायक की सीट संभाली और दो बार भारतीय जनता पार्टी से विजयी रहकर फरीदाबाद की जनता की सेवा की परंपरा को आगे बढ़ाया।
आज भी पूरा भाटिया परिवार बड़ों से लेकर छोटों तक स्व. कुंदन लाल भाटिया जी और माता श्रीमती कांता भाटिया को श्रद्धापूर्वक याद करता है। और सदैव कहते हैं कि, “हमारे बाऊजी और मां आज भी हमारे दिलों में जीवित हैं, उनका आशीर्वाद हमेशा हमारे साथ है।”
5 नवंबर 1990 को उनके निधन के बाद भी उनके आदर्श, कार्य और संघर्ष की गूंज आज भी फरीदाबाद की मिट्टी में सुनाई देती है। भाजपा कार्यकर्ता और फरीदाबाद की जनता आज भी उन्हें एक सच्चे जनसेवक और दबंग नेता के रूप में गर्व से याद करती है।
FARIDABAD NEWS 05 NOV 2025 : GAUTAM ; बेटी बचाओ अभियान के राष्ट्रीय संयोजक हरीश चन्द्र आज़ाद के सुपुत्र मोनिक आज़ाद का विवाह 3 नवम्बर 2025 को दिवांश ग्रीन में हरीश वधाव Read More...
जे.आर.सी. कैम्प के तीसरे दिन .........................
JIND NEWS 05 NOV 2025 : GAUTAM : जूनियर रेड क्रॉस (जे.आर.सी.) कैम्प के तीसरे दिन बच्चों के सर्वांगीण
Read More...
FARIDABAD NEWS 05 NOV 2025 : GAUTAM ; भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्य और फरीदाबाद के सबसे लोकप्रिय एवं दबंग नेता स्वर्गीय कुंदन लाल भाटिया जी की आज 35वीं पुण्यतिथि है।< Read More...
FARIDABAD NEWS 05 NOV 2025 : GAUTAM ; जहां सत्य होता है वहीं विश्वास होता है, विश्वास के द्वारा ही व्यक्ति अपनी समाज में छवि बना सकता है। यह बात आर्य समाज सैक्टर-19 के Read More...
डिग्री से ज्यादा महत्वपूर्ण है कौशल, नौकरी हासिल करना एकमात्र विकल्प नहीं : कुलगुरु प्रो. राजीव कुमार
FARIDABAD NEWS 04 NOV 2025 : GAUTAM ; जे.सी. बोस विज
Read More...
FARIDABAD NEWS 04 NOV 2025 : GAUTAM ; समाजसेवी रूप सिंह नागर को श्रीकृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास का राष्ट्रीय मुख्य संरक्षक नियुक्त किया गया है। इस बारे में राष्ट्रीय अध्यक्ष Read More...
JIND NEWS 04 NOV 2025 : GAUTAM : शिक्षा विभाग के सहयोग से व जिला रेड क्रॉस सोसायटी के तत्वावधान में मोतीलाल स्कूल में चल रहे पांच दिवसीय जूनियर रेड क्रॉस कैम्प के दूसर Read More...
सेक्टर-12 गड्ढे में गिरी गऊ माता की जान सुमित गौड़ व गऊ भक्तों ने बचाई
FARIDABAD NEWS 04 NOV 2025 : GAUTAM : सेक्टर-12 में बने एक गडढ़े में गिरी गऊ माता Read More...