FARIDABAD

HindustanVision Tuesday,04 November , 2025
सुमित गौड़ व अन्य गौ भक्तों के प्रयासों से गऊ माता को बचाया

सेक्टर-12 गड्ढे में गिरी गऊ माता की जान सुमित गौड़ व गऊ भक्तों ने बचाई

FARIDABAD NEWS 04 NOV 2025 : GAUTAM : सेक्टर-12 में बने एक गडढ़े में गिरी गऊ माता को शहर के वरिष्ठ समाजसेवी सुमित गौड़ व गौभक्तों के प्रयासों से घण्टों की मशक्कत के बाद सकुशल बाहर निकाला गया। गड्ढे से बाहर निकाली गई गऊ माता फिलहाल ठीक है, परंतु इस घटना ने एक बार फिर से भाजपा सरकार के विकास के दावों की पोल पूरी तरह से खोलकर रख दी है। समाजसेवी सुमित गौड़ ने बताया कि सेक्टर-10 स्थित उनके कार्यालय कांग्रेस भवन के समक्ष बने एक गड्ढे में आज एक गऊ माता अचानक से गिर गई, जिसे वहां खड़े एक पुलिस कर्मचारी ने देख लिया और इसकी जानकारी उनके साथ-साथ आसपास के लोगों को दी, जिस पर सुमित गौड़ ने अपने समर्थकों के साथ मौके पर पहुंचकर गऊ माता को बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन जब वह सफल नहीं हो पाए तो इसकी सूचना निगम प्रशासन को दी। बाद में गौ सेवा समिति के सदस्यों, निगम कर्मचारियों व अन्य समाजसेवियों की मदद से जेसीबी व क्रेन की सहायता से गडढ़े को चौड़ा किया गया और उसके बाद करीब तीन से चार घण्टों की मशक्कत के बाद गऊ माता को बाहर निकाला गया। इस मौके पर सुमित गौड़ ने कहा कि शहर में इतने गड्ढे बने हुए है कि आए दिन गऊ माता इनमें गिरकर मर रही है या जख्मी हो रही है। उन्होंने कहा कि आज उन्होंने लोगों के प्रयास से गऊ माता को बचा लिया, अगर यह हादसा दूर दरााज वाले इलाके में होता तो गऊ माता मर जाती। उन्होंने कहा कि तीन घण्टों की मशक्कत के दौरान कोई भी सरकार व प्रशासन का नुमाइंदा यहां पहुंचा तक नहीं, इससे साबित होता है कि यह गऊ माता को केवल राजनीति के लिए प्रयोग करते है। उन्होंने कहा कि फरीदाबाद जैसे शहर में इस प्रकार की घटना होना सरकार व प्रशासन की लापरवाही को दर्शाता है, लेकिन दुख की बात है कि इसके बावजूद सरकार शहर के गड्ढों को भरने के लिए कोई प्रयास नहीं कर रही।

सुमित गौड़ व अन्य गौ भक्तों के प्रयासों से गऊ माता को बचाया

More News

11/4/2025 7:03:50 PM
कम्युनिटी कॉलेज और नेशनल स्किल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन के बीच समझौता 

 डिग्री से ज्यादा महत्वपूर्ण है कौशल, नौकरी हासिल करना एकमात्र विकल्प नहीं : कुलगुरु  प्रो. राजीव कुमार
FARIDABAD NEWS 04 NOV 2025 : GAUTAM ; जे.सी. बोस विज Read More...

11/4/2025 6:58:58 PM
रूप सिंह नागर श्रीकृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास के राष्ट्रीय मुख्य संरक्षक नियुक्त

FARIDABAD NEWS 04 NOV 2025 : GAUTAM ; समाजसेवी रूप सिंह नागर को श्रीकृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास का राष्ट्रीय मुख्य संरक्षक नियुक्त किया गया है। इस बारे में राष्ट्रीय अध्यक्ष Read More...

11/4/2025 6:56:59 PM
पांच दिवसीय जूनियर रेड क्रॉस कैम्प के दूसरे दिन बच्चों ने सीखे जीवनोपयोगी पाठ

JIND NEWS 04 NOV 2025 : GAUTAM :  शिक्षा विभाग के सहयोग से व जिला रेड क्रॉस सोसायटी के तत्वावधान में मोतीलाल स्कूल में चल रहे पांच दिवसीय जूनियर रेड क्रॉस कैम्प के दूसर Read More...

11/4/2025 6:54:05 PM
सुमित गौड़ व अन्य गौ भक्तों के प्रयासों से गऊ माता को बचाया

सेक्टर-12 गड्ढे में गिरी गऊ माता की जान सुमित गौड़ व गऊ भक्तों ने बचाई

FARIDABAD NEWS 04 NOV 2025 : GAUTAM : सेक्टर-12 में बने एक गडढ़े में गिरी गऊ माता Read More...

11/3/2025 8:34:08 PM
जो ठान लिया, उसे कर दिखाया,वर्दी का सपना सच किया, लेफ्टिनेंट बन देश का मान बढ़ाया

FARIDABAD NEWS 03 NOV 2025 : GAUTAM ; जो ठान लिया, उसे कर दिखाया, हर मुश्किल को हँसकर हराया। वर्दी का सपना सच कर गया, लेफ्टिनेंट बन देश का मान बढ़ाया।“

फरीदा Read More...

11/3/2025 6:50:43 PM
220​ केवी सबस्टेशन पल्लापर बैठे कर्मचारियों ने SDO मनमोहन के खिलाफ मुर्दाबाद के जोरदार नारे लगाए

FARIDABAD NEWS 03 NOV 2025 : GAUTAM : 220 केवी सबस्टेशन पल्ला स्तिथ नहरपार एरिये की सबडिवीजन इस्माइलपुर पर कर्मचारियों दवारा लगातार जारी हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर Read More...

11/3/2025 6:45:17 PM
बिहार में अब तक की सबसे बड़ी जीत के साथ एनडीए सरकार बनेगी ; राजेश नागर

हरियाणा के मंत्री राजेश नागर ने बिहार की बिस्फी विधानसभा में किया डोर टू डोर चुनाव प्रचार
FARIDABAD NEWS 03 NOV 2025 : GAUTAM ; हरियाणा के मंत्री राजेश नागर ने Read More...

11/3/2025 6:23:37 PM
धीरेंद्र शास्त्री की प्रस्तावित पदयात्रा के लिए फरीदाबाद ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी

FARIDABAD NEWS 03 NOV 2025 : GAUTAM ; पुलिस आयुक्त फरीदाबाद सत्येन्द्र कुमार गुप्ता के आदेशानुसार एवं डीसीपी एनआईटी- कम डीसीपी ट्रैफिक  मकसूद अहमद के निर्देशन में फरीदा Read More...


Welcome