FARIDABAD

HindustanVision Monday,03 November , 2025
धीरेंद्र शास्त्री की प्रस्तावित पदयात्रा के लिए फरीदाबाद ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी

FARIDABAD NEWS 03 NOV 2025 : GAUTAM ; पुलिस आयुक्त फरीदाबाद सत्येन्द्र कुमार गुप्ता के आदेशानुसार एवं डीसीपी एनआईटी- कम डीसीपी ट्रैफिक  मकसूद अहमद के निर्देशन में फरीदाबाद ट्रैफिक पुलिस द्वारा पदयात्रा के दौरान यातायात एवं व्यवस्था को बनाए रखने के लिए विस्तृत तैयारी की गई है।
 
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री  (बागेश्वर धाम) की “सनातन एकता पदयात्रा” के दृष्टिगत, फरीदाबाद पुलिस द्वारा जिले में व्यापक सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था की रूपरेखा तैयार की गई है।

यह पदयात्रा दिनांक 7 नवम्बर 2025 को श्री कात्यायनी मंदिर, छतरपुर (दिल्ली) से प्रारंभ होकर 16 नवम्बर 2025 को श्री बाँके बिहारी मंदिर, वृंदावन (उत्तर प्रदेश) में सम्पन्न होगी। पदयात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु आएंगे

फरीदाबाद जिले में यात्रा का मार्ग एवं कार्यक्रम यात्रा 8 नवम्बर 2025 की सुबह दिल्ली सीमा से मांगर कट के रास्ते फरीदाबाद जिले में प्रवेश करेगी। यात्रा क्रमशः पाली चौक, बायो मेडिकल कॉलेज (जहाँ दोपहर भोजन का आयोजन होगा) से होती हुई बड़खल पाली रोड, मस्जिद चौक, ESI चौक से गुजरकर दशहरा मैदान, एन.आई.टी. फरीदाबाद पहुँचेगी, जहाँ श्रद्धालु रात्रि विश्राम करेंगे।

9 नवम्बर 2025 को यात्रा सुबह पुनः दशहरा मैदान, एन.आई.टी. से प्रारंभ होकर मेट्रो मोड़, हार्डवेयर चौक, सोहना–बल्लभगढ़ रोड, सोहना टी प्वाइंट, बल्लभगढ़ बस स्टैंड से अनाज मंडी बल्लभगढ़ (भोजन स्थल) पहुंचेंगे भोजन उपरांत पदयात्रा अनाज मंडी से बल्लभगढ़ रेलवे फ्लाईओवर, एलसन चौक, जेसीबी चौक को पार कर शगुन गार्डन सीकरी पहुँचेगी, जहाँ श्रद्धालुओं का रात्रि विश्राम होगा।

10 नवम्बर 2025 को यात्रा सुबह शगुन गार्डन, सीकरी से प्रारंभ होकर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-44) के रास्ते पलवल जिला सीमा में प्रवेश करेगी। फरीदाबाद पुलिस ने पदयात्रा के सुचारु संचालन, श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यातायात की निरंतरता सुनिश्चित करने हेतु विशेष योजना बनाई है। पूरे मार्ग पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जायेगी, ताकि यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था ना हो। ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी के माध्यम से यात्रा की निरंतर मॉनिटरिंग की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम और अन्य प्रशासनिक इकाइयों के साथ समन्वय स्थापित कर आपातकालीन सेवाओं, चिकित्सा सहायता, फायर टेंडर और सफाई व्यवस्था की भी समुचित तैयारी की जा रही है। यात्रा मार्ग पर एसीपी ट्रैफिक के सुपरविजन में ट्रैफिक पुलिस के कर्मी तैनात रहेंगे। डीसीपी ट्रैफिक यात्रा के नोडल अधिकारी होंगे।

डीसीपी ट्रैफिक ने कहा कि हमारा प्रयास रहेगा कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो साथ ही सामान्य नागरिकों का आवागमन भी नियंत्रित रूप से चलता रहे इसके लिए ट्रैफिक कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। नागरिकों से अपील है कि पदयात्रा मार्ग पर अनावश्यक यात्रा करने से बचें, पुलिस कर्मियों के निर्देशों का पालन करें और प्रशासन को सहयोग करें।

पदयात्रा के दौरान ट्रैफिक स्लो चलने की वजह से कुछ समय के लिए जाम की स्थिति हो सकती है ऐशे मे धैर्य और यातायात अनुशासन बनाए रखें। किसी भी प्रकार की सहायता या जानकारी के लिए ट्रैफिक संबंधी किसी भी सहायता या जानकारी के लिए फरीदाबाद ट्रैफिक कंट्रोल रूम — 0129-2267201, 2225999 या हेल्पलाइन नंबर 112 पर संपर्क करें। और फरीदाबाद ट्रेफिक पुलिस के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट्स इंस्टाग्राम ,फेसबुक, और एक्स/ ट्विटर को फ़ॉलो करें, ताकि समय-समय पर जारी ट्रैफिक अपडेट्स और महत्वपूर्ण सूचनाओं की जानकारी मिलती रहे।

धीरेंद्र शास्त्री की प्रस्तावित पदयात्रा के लिए फरीदाबाद ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी

More News

11/3/2025 8:34:08 PM
जो ठान लिया, उसे कर दिखाया,वर्दी का सपना सच किया, लेफ्टिनेंट बन देश का मान बढ़ाया

FARIDABAD NEWS 03 NOV 2025 : GAUTAM ; जो ठान लिया, उसे कर दिखाया, हर मुश्किल को हँसकर हराया। वर्दी का सपना सच कर गया, लेफ्टिनेंट बन देश का मान बढ़ाया।“

फरीदा Read More...

11/3/2025 6:50:43 PM
220​ केवी सबस्टेशन पल्लापर बैठे कर्मचारियों ने SDO मनमोहन के खिलाफ मुर्दाबाद के जोरदार नारे लगाए

FARIDABAD NEWS 03 NOV 2025 : GAUTAM : 220 केवी सबस्टेशन पल्ला स्तिथ नहरपार एरिये की सबडिवीजन इस्माइलपुर पर कर्मचारियों दवारा लगातार जारी हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर Read More...

11/3/2025 6:45:17 PM
बिहार में अब तक की सबसे बड़ी जीत के साथ एनडीए सरकार बनेगी ; राजेश नागर

हरियाणा के मंत्री राजेश नागर ने बिहार की बिस्फी विधानसभा में किया डोर टू डोर चुनाव प्रचार
FARIDABAD NEWS 03 NOV 2025 : GAUTAM ; हरियाणा के मंत्री राजेश नागर ने Read More...

11/3/2025 6:23:37 PM
धीरेंद्र शास्त्री की प्रस्तावित पदयात्रा के लिए फरीदाबाद ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी

FARIDABAD NEWS 03 NOV 2025 : GAUTAM ; पुलिस आयुक्त फरीदाबाद सत्येन्द्र कुमार गुप्ता के आदेशानुसार एवं डीसीपी एनआईटी- कम डीसीपी ट्रैफिक  मकसूद अहमद के निर्देशन में फरीदा Read More...

11/3/2025 6:13:39 PM
कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया

FARIDABAD NEWS 03 NOV 2025 : GAUTAM ; एम डी यू रोहतक की महिला सफाई कर्मचारियों के अन्तः वस्त्र जांच मामले में दोषी ए. आर. एवं अन्य सुपरवाइजर अधिकारियों को गिरफ्तार करने एवं Read More...

11/3/2025 6:06:40 PM
नानक नाम चढ़दी कला तेरे भाणे सरबत दा भला : चन्द्र शेखर, आईएएस 

FARIDABAD NEWS 03 NOV 2025 : GAUTAM ; रोड सेफ्टी ओमनी फाउंडेशन ट्रस्ट की टीम ने आज चन्द्र शेखर जी आईएएस एक्स डिविजनल कमिश्नर हरियाणा सरकार एवं सदस्य (रियल एस्टेट रेगुलेटरी अ Read More...

11/3/2025 5:59:58 PM
बच्चों को सेवा,अनुशासन और नैतिकता का दिया संदेश

JIND NEWS 03 NOV 2025 : GAUTAM ; उपायुक्त एवं प्रधान जिला रेड क्रॉस सोसायटी जींद के मार्गदर्शन में तथा शिक्षा विभाग के सहयोग से पांच दिवसीय जूनियर रेड क्रॉस प्रशिक्षण श Read More...

11/3/2025 5:55:06 PM
Hemant Jain Assumes Additional Charge as 24th Director General of NPTI

FARIDABAD NEWS 03 NOV 2025 : GAUTAM ; Mr. Hemant Jain has assumed additional charge as the 24th Director General of the National Power Training Institute (NPTI), an aut Read More...


Welcome