FARIDABAD

HindustanVision Monday,27 October , 2025
मंत्री राजेश नागर ने अनेक स्थानों पर छठ आयोजनों में की भागीदारी

छठ का पर्व लोक आस्था का महापर्व है :  राजेश नागर
FARIDABAD NEWS 27 OCT 2025 : GAUTAM ; हरियाणा सरकार के मंत्री राजेश नागर ने आज छठ पर्व के अवसर पर अनेक स्थानों पर आयोजित समारोह में शामिल होकर छठ व्रतियों और उनके परिजनों को शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने कहा कि छठ का पर्व लोक आस्था का महापर्व है, जिसे हम सभी को प्रेम एवं सौहार्द के साथ मिलजुल कर मनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज शहरों में बड़ी संख्या में पूर्वांचल समाज के लोग रहते हैं जो यूपी बिहार से यहां रोजी, रोजगार और उच्च शिक्षा के लिए पहुंचे और उन्होंने शहरों के विकास में अपना योगदान दिया है। इस पर्व पर वह न केवल कठिन व्रत रखते हैं बल्कि अपनी संस्कृति को भी बचा कर रखे हुए हैं। मैं इन सभी को नमन करता हूं। उन्होंने कहा कि हमारी पहचान सांस्कृतिक तौर पर सबसे पहले होती है। इसलिए कहा जा सकता है कि छठ पर्व हमारी सांस्कृतिक पहचान का भी पर्व है। सूर्य भगवान को अर्घ देकर आप प्रकृति की पूजा भी करते हैं क्योंकि सब जानते हैं कि प्रकृति के संचालन में सूर्य भगवान का महत्वपूर्ण योगदान है।
मंत्री राजेश नागर ने विभिन्न स्थानों पर आयोजित छठ आयोजनों में शामिल होकर लोगों से व्यक्तिगत हाल-चाल जाना। मंत्री राजेश नागर ने लोगों से अपील की कि वह बिहार में चल रहे लोकतंत्र के सबसे बड़े पर्व चुनाव में भागीदारी  अवश्य करें। यदि किन्हीं कारणों से भागीदारी कर नहीं कर पा रहे हैं तो अपने परिजनों को फोन एवं अन्य माध्यम द्वारा संपर्क कर बीजेपी सहित एनडीए के तमाम प्रत्याशियों को जिताने की अपील करें।  उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने पक्के घाटों के साथ-साथ अस्थाई घाटों की भी बड़ी संख्या में व्यवस्था की है, जिससे कि छठ मनाने पहुंचने वाले व्यक्तियों को कोई दिक्कत ना हो सके। इसी के साथ प्रशासन को भी पूर्व में ही स्पष्ट निर्देश दिए गए कि वह व्यवस्था को बनाने में सहयोग करें।  
राजेश नागर ने सेक्टर 29 के पुल पर आयोजित छठ पूजा कार्यक्रम में भागीदारी की। इसके साथ सूर्या नगर पार्ट 1 सेक्टर 91,  एडोर सोसायटी सेक्टर 85 आदि स्थानों पर भी आयोजित समारोहों में भागीदारी कर लोगों को छठ की शुभकामनाएं दीं।

मंत्री राजेश नागर ने अनेक स्थानों पर छठ आयोजनों में की भागीदारी

More News

10/27/2025 6:34:36 PM
हमारा लक्ष्य एक्सपोर्ट के लिए क्वालिटी की चीजों का प्रोडक्शन होना चाहिए : शोभा करंदलाजे

विदेशों में स्किल्ड लेबर की मांग, इसी पर भी देना होगा ध्यान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए कटिबद्ध

CHANDIGARH NEWS 27 OCT 2025 : G Read More...

10/27/2025 6:22:11 PM
गरीब और जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा के लिए पहला कदम फाउंडेशन ने उठाया बड़ा कदम

कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं होता : राजेश वशिष्ठ

JIND NEWS 27 OCT 2025 : GAUTAM : समाज में शिक्षा के क्षेत्र में समान अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पहला क Read More...

10/27/2025 6:19:26 PM
श्री श्याम परिवार सेवा समिति द्वारा आयोजित कीर्तन तिगांव स्थित राधे वाटिका में धूमधाम से आयोजित

FARIDABAD NEWS 27 OCT 2025 ; GAUTAM ; श्री श्याम परिवार सेवा समिति द्वारा आयोजित कीर्तन तिगांव स्थित राधे वाटिका में धूमधाम से आयोजित किया गया जिसमें मुख्य रूप से मेयर श्रीम Read More...

10/27/2025 6:16:13 PM
फरीदाबाद कालीबाड़ी सेक्टर 16 के प्रागण में विशाल रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया

FARIDABAD NEWS 27 OCT 2025 ; GAUTAM ; रक्तदान शिविर का आयोजन फरीदाबाद कालीबाड़ी सेक्टर 16 ओर फाउंडेशन  अगेंस्ट थैलेसिमिया के सौजन्य से थैलासीमिया बच्चों के लिए आयोजित क Read More...

10/27/2025 6:11:32 PM
मंत्री राजेश नागर ने अनेक स्थानों पर छठ आयोजनों में की भागीदारी

छठ का पर्व लोक आस्था का महापर्व है :  राजेश नागर
FARIDABAD NEWS 27 OCT 2025 : GAUTAM ; हरियाणा सरकार के मंत्री राजेश नागर ने आज छठ पर्व के अवसर पर अन Read More...

10/25/2025 7:03:48 PM
ऐतिहासिक होगा 2 नवंबर को फरीदाबाद का  यूथ योद्धा सम्मेलन : दिग्विजय सिंह चौटाला  

FARIDABAD NEWS 25 OCT 2025 : GAUTAM : जननायक जनता पार्टी के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला आज तिगांव विधानसभा के रीवाजपुर गांव में हलका अध्यक्ष नाहर सिंह चौहान के Read More...

10/25/2025 6:54:30 PM
"महापुकार रैली "को सफल बनाने के लिए निमंत्रण : नरेश कुमार शास्त्री

FARIDABAD NEWS 25 OCT 2025 : GAUTAM : सफाई के काम में ठेकेदारी प्रथा को समाप्त करने, सभी पार्ट टाइम, दैनिक वेतन भोगी, पालिका रोल व ठेकाप्रथा में लगे सभी सफाई व सीवर कर्मचारि Read More...

10/25/2025 6:09:31 PM
केंद्रीय विद्यालय 3, में 24 अक्टूबर को कैंसर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

FARIDABAD NEWS 25 OCT 2025 : GAUTAM ; पीएम केंद्रीय विद्यालय संख्या 3, फरीदाबाद में 24 अक्टूबर को एक कैंसर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य छात्रों Read More...


Welcome