FARIDABAD

HindustanVision Saturday,25 October , 2025
"महापुकार रैली "को सफल बनाने के लिए निमंत्रण : नरेश कुमार शास्त्री

FARIDABAD NEWS 25 OCT 2025 : GAUTAM : सफाई के काम में ठेकेदारी प्रथा को समाप्त करने, सभी पार्ट टाइम, दैनिक वेतन भोगी, पालिका रोल व ठेकाप्रथा में लगे सभी सफाई व सीवर कर्मचारियो की नौकरी पक्का करवाने एवं शोषण, छटनी और पक्की भर्ती करने की मांग को लेकर अब प्रदेश के सभी सरकारी, अर्ध सरकारी, निगम, बोर्ड, कॉरपोरेशन, यूनिवर्सिटी, श्राइन बोर्ड, पंचायत तथा पालिका, परिषदों, नगर निगमो के सीवर व सफाई  कर्मचारी एकतावद होने शुरू हो गए हैं। ऑल सफाई कामगार संघर्ष समिति हरियाणा के बैनर तले 9 नवंबर को होने वाली सफाई कर्मचारियों की "महापुकार रैली "को सफल बनाने के लिए प्रदेश भर में दर्जनों सफाई कर्मचारी नेताओं की 4 टीमें सभी जिलों के कर्मचारियों में जनसंपर्क अभियान चलाकर कुरुक्षेत्र में होने वाली 9 नवंबर की महा पुकार रैली का निमंत्रण दे रही हैं। आज फरीदाबाद में भी लगभग आधा दर्जन विभागों के सफाई कर्मचारियों से नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री तथा ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन के उप महासचिव देवी राम ,  दिनेश पाली व नगर निगम सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान तथा हुड्डा वर्कर यूनियन 550 के राज्य प्रधान वीरेन्द्र बैनीवाल  के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने बल्लमगढ़ नाहर सिंह पार्क तथा सेक्टर 12 स्थित हुडा कार्यालय सहित अन्य विभागों में दर्जनों सभाएं आयोजित कर रैली को सफल बनाने की अपील की।

नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री ने सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार ने 11 वर्षों में एक भी सफाई कर्मचारी की नियमित भर्ती नहीं की है शास्त्री ने कहा कि मुख्यमंत्री ने वेतन बढ़ोतरी के नाम पर भी सफाई कर्मचारियों के साथ बड़ा मजाक किया है शास्त्री ने कहा कि मुख्यमंत्री को अपनी घोषणा के अनुसार घोषणा की तिथि से ही एरिया सहित 26 हजार व 27 हजार रुपये वेतन सफाई कर्मचारियों को देना चाहिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने यह घोषणा इसलिए की थी कि पिछले 5 वर्षों से सफाई कर्मचारियों के वेतन में सरकार ने बढोतरी नहीं की गई थी । शास्त्री ने सरकार द्वारा ठेकेदारों के माध्यम से सफाई और सीवर कर्मचारियों का शोषण करने का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार ने सबसे अधिक सफाई कर्मचारियों की छटनी की है गुरुग्राम, मानेसर, सिरसा, सोनीपत सहित दर्जनों गांव के हजारों सफाई कर्मचारी बेरोजगारी की मार झेल रहे हैं। शास्त्री ने कहा कि सरकार को सफाई कर्मचारियों की मांगों और मूल समस्याओं का समाधान करने के लिए विचार करना चाहिए यदि सरकार ने सफाई कर्मचारियों की मांगों एवं समस्याओं का समाधान 9 नवंबर से पहले नहीं किया तो जो सफाई कामगार संघर्ष समिति हरियाणा प्रदेश में बड़ा आंदोलन करने का रैली के मन से ही ऐलान करेगी ।

"महापुकार रैली "को सफल बनाने के लिए निमंत्रण : नरेश कुमार शास्त्री

More News

10/25/2025 7:03:48 PM
ऐतिहासिक होगा 2 नवंबर को फरीदाबाद का  यूथ योद्धा सम्मेलन : दिग्विजय सिंह चौटाला  

FARIDABAD NEWS 25 OCT 2025 : GAUTAM : जननायक जनता पार्टी के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला आज तिगांव विधानसभा के रीवाजपुर गांव में हलका अध्यक्ष नाहर सिंह चौहान के Read More...

10/25/2025 6:54:30 PM
"महापुकार रैली "को सफल बनाने के लिए निमंत्रण : नरेश कुमार शास्त्री

FARIDABAD NEWS 25 OCT 2025 : GAUTAM : सफाई के काम में ठेकेदारी प्रथा को समाप्त करने, सभी पार्ट टाइम, दैनिक वेतन भोगी, पालिका रोल व ठेकाप्रथा में लगे सभी सफाई व सीवर कर्मचारि Read More...

10/25/2025 6:09:31 PM
केंद्रीय विद्यालय 3, में 24 अक्टूबर को कैंसर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

FARIDABAD NEWS 25 OCT 2025 : GAUTAM ; पीएम केंद्रीय विद्यालय संख्या 3, फरीदाबाद में 24 अक्टूबर को एक कैंसर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य छात्रों Read More...

10/25/2025 6:04:37 PM
कल बहादुरगढ़ में होने वाले प्रांतीय अधिवेशन में फरीदाबाद से भारी संख्या में पहुँचेंगे बिजली कर्मचारी : लेखराज चौधरी

FARIDABAD NEWS 25 OCT 2025 : GAUTAM ; हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड वर्कर यूनियन (हेड ऑफिस-भिवानी) सर्कल फरीदाबाद की एनआईटी यूनिट के पदाधिकारियों की एक आवश्यक मीटिंग 11 Read More...

10/25/2025 6:01:45 PM
सरदार पटेल की 150 वीं जयंती पर ‘रन फॉर यूनिटी’ और युवाओं के लिए विशेष प्रतियोगिताओं एवं पदयात्रा का होगा आयोजन ; पंकज पूजन रामपाल 

FARIDABAD NEWS 25 OCT 2025 : GAUTAM ;  भारतीय जनता पार्टी ज़िला फ़रीदाबाद द्वारा ज़िला कार्यालय ‘अटल कमल’ पर ज़िला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल की अध्यक्षता में Read More...

10/25/2025 5:55:05 PM
मूलचंद शर्मा ने किया मोहना रोड पर निर्माणाधीन पुल का निरीक्षण, बाटा पुल की मरम्मत के लिए टेंडर प्रकिया अंतिम चरण,

BALLABGARH NEWS 25 OCT 2025 : GAUTAM ; बल्लभगढ़ क्षेत्र में विकास कार्यों की रफ्तार का जायज़ा लेते हुए विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री पं. मूलचंद शर्मा ने आज मोहना रोड Read More...

10/23/2025 2:54:16 PM
मंत्री राजेश नागर ने अनेक स्थानों पर आयोजित गोवर्धन पूजा में की भागीदारी

भगवान ने लोगों को उनकी अंदर की शक्ति का अहसास कराया :  राजेश नागर
FARIDABAD NEWS 23 OCT 2025 : GAUTAM ; मंत्री राजेश नागर ने आज अनेक स्थानों पर आयोजि Read More...

10/23/2025 2:51:51 PM
श्री सिद्धदाता आश्रम में सविधि हुई गोवर्धन महाराज की पूजा

भगवान ने देवताओं के राजा का भी अहंकार नष्ट किया - स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य 

FARIDABAD NEWS 23 OCT 2025 : GAUTAM : सूरजकुंड रोड स्थित श्री सिद्धदाता आश्रम में ग Read More...


Welcome