
- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
FARIDABAD NEWS 12 OCT 2025 ; GAUTAM ; राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य पर राष्ट्र सेविका समिति फरीदाबाद विभाग द्वारा विजयदशमी उत्सव एवं पथ संचलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पथ संचलन का नेतृत्व बाइक सवार बालिकाओं ने किया। घोष की धुन पर कदमताल करती प्रतिभागियों के संयम,अनुशासन और शक्ति प्रदर्शन में मातृशक्ति के शौर्य का अद्भुत संगम दिखाई दिया। सभी बालिकाओं एवं महिलाओं ने समाज को चरित्र-संपन्न, जागृत, सशक्त और संस्कारित कर राष्ट्र निर्माण का संकल्प दोहराया।
आर्य नगर सेक्टर-37 सामुदायिक भवन परिसर में आयोजित विजयदशमी उत्सव एवं पथ संचलन कार्यक्रम में हजारों की संख्या में बालिका एवं महिलाओं की भागीदारी रही। इसमें राजनी गुलाटी, सुषमा, ममता, अनुपम, भावना उपस्थिति रही। मुख्य अतिथि के रूप में श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय पलवल की कुलसचिव ज्योति राणा विशेष रूप से उपस्थित रहीं। मेयर प्रवीण जोशी बत्रा सहित अखिल भारतीय तरुणी प्रमुख विजया, विभाग से संचालक जय किशन, महानगर संघचालक उमेश का उद्बोधन प्राप्त हुआ।
अखिल भारतीय तरुणी प्रमुख सुश्री विजया ने अपने उद्बोधन में कहा कि राष्ट्र सेविका समिति महिला क्षेत्र में संगठनात्मक कार्य करने वाला एक अनुशासित संगठन है। संगठित मातृशक्ति के माध्यम से सामाजिक परिवर्तन का संकल्प लेकर वर्ष 1936 में विजयदशमी के दिन वंदनीय लक्ष्मी बाई केलकर ने राष्ट्र सेविका समिति की स्थापना की। नारी ईश्वर के द्वारा बनाई विशेष कृति है जो समाज को चरित्र-संपन्न, जागृत, सशक्त और संस्कारित कर राष्ट्र निर्माण कर सकती है। आज उसी संकल्प को स्मरण करने के निमित यह विशेष आयोजन किया गया है।
FARIDABAD NEWS 12 OCT 2025 ; GAUTAM ; राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य पर राष्ट्र सेविका समिति फरीदाबाद विभाग द्वारा विजयदशमी उत्सव एवं पथ संचलन कार् Read More...
FARIDABAD NEWS 12 OCT 2025 : GAUTAM : आज गांव मेवला महाराजपुर, फरीदाबाद में टेडिशिया एसोसिएशन द्वारा आयोजित निःशुल्क नेत्र जांच शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह शिविर म Read More...
JIND NEWS 12 OCT 2025 : GAUTAM ; पहला कदम फाउंडेशन ने आज अपने कार्यालय में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में स्कूल और कॉलेज जाने वाली लड़कियों क Read More...
CHANDIGARH NEWS 12 OCT 2025 ; GAUTAM ; चंडीगढ़ प्रशासन और हरियाणा सरकार को 48 घंटे का वक्त दिया गया है.. सबसे पहले हरियाणा के डीजीपी शत्रुजीत कपूर को 48 घंटे के अंदर उनके पद Read More...
FARIDABAD NEWS 12 OCT 2025 : GAUTAM ; श्रीराम सोसाइटी ऑफ रियल एजुकेशन की चेयरपर्सन डॉ. अमृता ज्योति ने कहा कि मानसिक शांति के बिना कोई भी समाज या व्यक्ति अपने लक्ष्य को प्रा Read More...
BALLABGARH NEWS 12 OCT 2025 ; GAUTAM : बल्लभगढ़ पत्रकार एसोसिएशन द्वारा स्नेह दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया जिसमें शहर के सामाजिक, धार्मिक, राजनीतिक तथा व्यापार Read More...
FARIDABAD NEWS 12 OCT 2025 : GAUTAM ; सामाजिक संगठन मिशन जागृति ने अपनी सेवा यात्रा के 18 वर्ष पूरे होने का उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर फरीदाबाद महानगर के Read More...
न्याय की मांग को लेकर नगरपालिका कर्मचारी संघ 15 अक्टूबर को प्रदेश भर में करेगा प्रदर्शन
FARIDABAD NEWS 12 OCT 2025 ; GAUTAM ; नगरपालिका कर्मचारी संघ हर Read More...