HARYANA

HindustanVision Sunday,12 October , 2025
​अच्छी सोच से बेटियों को भी आगे लेकर आएं :  राजेश वशिष्ठ

JIND NEWS 12 OCT 2025 : GAUTAM ; पहला कदम फाउंडेशन ने आज अपने कार्यालय में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में स्कूल और कॉलेज जाने वाली लड़कियों को गुड टच और बैड टच की जानकारी दी गई, साथ ही उन्हें आत्मनिर्भर बनने और अपने पैरों पर खड़े होने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहला कदम फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश वशिष्ठ ने शिरकत की। उन्होंने कहा कि भारत की प्राचीन संस्कृति में यह माना गया है कि जहाँ नारियों का सम्मान होता है, वहीं देवता निवास करते हैं। पहला कदम फाउंडेशन का बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान समाज में बेटियों को मुख्यधारा में लाने, उनकी शिक्षा, स्वरोजगार और आत्मरक्षा से जुड़ी गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता फाउंडेशन की महिला विंग की जिला अध्यक्ष उषा गुप्ता ने की। उन्होंने कहा कि आज भी महिलाओं को अनेक प्रकार के अत्याचारों का सामना करना पड़ता है। लड़कियों से छेड़छाड़ जैसी घटनाएँ समाज के बड़े हिस्से को प्रभावित कर रही हैं और इन मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है, जो अत्यंत चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को दूसरों पर निर्भर रहने के बजाय स्वयं अपनी सुरक्षा की जिम्मेदारी लेनी चाहिए और गुड टच व बैड टच के प्रति जागरूक रहना चाहिए ताकि वे समय रहते अपना बचाव कर सकें।

उषा गुप्ता ने यह भी कहा कि समाज की नैतिक जिम्मेदारी है कि वह बेटियों को आगे बढ़ने के अवसर दे, ताकि वे आत्मविश्वास के साथ जीवन जी सकें और दया की पात्र न बनें, बल्कि गर्व का प्रतीक बनें।

गौरव शर्मा और एडवोकेट मनोज शर्मा ने कहा कि इस प्रकार की जानकारी लड़कियों के लिए अत्यंत लाभदायक है। आज के समय में यह आवश्यक हो गया है कि बेटियों को खुलकर इस विषय में शिक्षित किया जाए ताकि वे हर परिस्थिति में सजग और सुरक्षित रह सकें।

इस अवसर पर रुद्रांश, दुष्यंत, शौर्य, रिचिक, मांगे राम, संतरों रानी, सुनील, अर्चना, कविता, पूजा, सुषमा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

​अच्छी सोच से बेटियों को भी आगे लेकर आएं :  राजेश वशिष्ठ

More News

10/12/2025 9:07:51 PM
आर्य नगर सेक्टर 37 के पथ संचलन में दिखा मातृशक्ति का शौर्य

FARIDABAD NEWS 12 OCT 2025 ; GAUTAM ; राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य पर राष्ट्र सेविका समिति फरीदाबाद विभाग द्वारा विजयदशमी उत्सव एवं पथ संचलन कार् Read More...

10/12/2025 6:29:25 PM
निःशुल्क नेत्र जांच शिविर मेवला महाराजपुर,में सफलतापूर्वक संपन्न

FARIDABAD NEWS 12 OCT 2025 : GAUTAM : आज गांव मेवला महाराजपुर, फरीदाबाद में टेडिशिया एसोसिएशन द्वारा आयोजित निःशुल्क नेत्र जांच शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह शिविर म Read More...

10/12/2025 5:48:02 PM
​अच्छी सोच से बेटियों को भी आगे लेकर आएं :  राजेश वशिष्ठ

JIND NEWS 12 OCT 2025 : GAUTAM ; पहला कदम फाउंडेशन ने आज अपने कार्यालय में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में स्कूल और कॉलेज जाने वाली लड़कियों क Read More...

10/12/2025 5:44:11 PM
चंडीगढ़ महापंचायत खत्म हो गई

CHANDIGARH NEWS 12 OCT 2025 ; GAUTAM ; चंडीगढ़ प्रशासन और हरियाणा सरकार को 48 घंटे का वक्त दिया गया है.. सबसे पहले हरियाणा के डीजीपी शत्रुजीत कपूर को 48 घंटे के अंदर उनके पद Read More...

10/12/2025 3:59:16 PM
ज्ञान, विज्ञान और अध्यात्म के समन्वय से ही संभव है मानसिक स्वास्थ्य व शांति की प्राप्ति : डॉ. अमृता ज्योति

FARIDABAD NEWS 12 OCT 2025 : GAUTAM ; श्रीराम सोसाइटी ऑफ रियल एजुकेशन की चेयरपर्सन डॉ. अमृता ज्योति ने कहा कि मानसिक शांति के बिना कोई भी समाज या व्यक्ति अपने लक्ष्य को प्रा Read More...

10/12/2025 3:50:31 PM
बल्लभगढ़ पत्रकार एसोसिएशन द्वारा स्नेह दीपावली मिलन समारोह का आयोजन

BALLABGARH NEWS 12 OCT 2025 ; GAUTAM : बल्लभगढ़ पत्रकार एसोसिएशन द्वारा स्नेह दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया जिसमें शहर के सामाजिक, धार्मिक, राजनीतिक तथा व्यापार Read More...

10/12/2025 2:48:55 PM
निस्वार्थ भाव से सेवा सीखनी है तो मिशन जागृति वॉलंटियर्स से सीखे : कविंदर चौधरी

FARIDABAD NEWS 12 OCT 2025 : GAUTAM ; सामाजिक संगठन मिशन जागृति ने अपनी सेवा यात्रा के 18 वर्ष पूरे होने का उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर फरीदाबाद महानगर के Read More...

10/12/2025 2:46:26 PM
आईपीएस वाई पूरन कुमार की आत्महत्या की बजाय संस्थागत हत्या  : नरेश कुमार शास्त्री 

न्याय की मांग को लेकर नगरपालिका कर्मचारी संघ  15 अक्टूबर को प्रदेश भर में करेगा प्रदर्शन 

FARIDABAD NEWS 12 OCT 2025 ; GAUTAM ; नगरपालिका कर्मचारी संघ हर Read More...


Welcome