FARIDABAD

HindustanVision Saturday,11 October , 2025
रेखा कादियान को मिला ग्लोबल रोल मॉडल अवार्ड

FARIDABAD NEWS 11 OCT 2025 : GAUTAM ; पानीपत जिले के गांव सिवाह की बेटी और फरीदाबाद के सरकारी प्राथमिक विद्यालय मुजेसर (बल्लभगढ़) में सेवाएं दे रही जेबीटी अध्यापिका रेखा कादियान को राह ग्रुप फाउंडेशन ने शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए ग्लोबल रोल मॉडल अवार्ड 2025 से सम्मानित किया गया। यह सम्मान श्रीनगर केऐतिहासिक लाल चौक के पास पीएम श्री स्कूल में आयोजित भव्य समारोह में प्रदान किया गया। इस दौरान देशभर से आई 61 विभूतियों को भी सम्मानित किया गया। इस सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि एवं राह ग्रुप फाउंडेशन के चेयरमैन नरेश सेलपाड़ ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में असली परिवर्तन तभी संभव है जब समाज खुद आगे आए। उन्होंने कहा कि पहले के दौर में समाज ने ही स्कूल, बावड़ियां और गुरुकुल बनाकर आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश की थी। आज भी उसी सोच को पुनर्जीवित करने की जरूरत है ताकि हर नागरिक अपने समाज और बच्चों की शिक्षा के प्रति जिम्मेदारी निभा सके। कार्यक्रम के दौरान चयनित विभूतियों को पुरस्कार के साथ-साथ डल झील, शालीमार बाग, परि महल, गुलमर्ग और पहलगाम जैसे खूबसूरत पर्यटन स्थलों का भ्रमण भी कराया गया। इस दौरान रेखा कादियान ने कहा कि यह सम्मान न केवल उनका व्यक्तिगत गौरव है बल्कि हर उस अध्यापक की उपलब्धि है जो बच्चों की शिक्षा को खेल-खेल में रोचक बनाने का प्रयास कर रहा है। वे सक्षम हरियाणा और निपुण भारत मिशन के अंतर्गत अपनी स्वरचित कविताओं, बालगीतों और कहानियों के माध्यम से बच्चों को सरल और प्रभावी ढंग से शिक्षित कर रही हैं। उन्होंने दीक्षा पोर्टल, एससीईआरटी और एनसीईआरटी के लिए ई-कंटेंट निर्माण, वीडियो एडिटिंग और पुस्तक लेखन में भी उल्लेखनीय योगदान दिया है। इसके अलावा वे जरूरतमंद बच्चों को शिक्षण सामग्री उपलब्ध करवाने और शिक्षा से वंचित बच्चों को विद्यालय से जोड़ने में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। रेखा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने पति संदीप कादियान को देते हुए कहा कि उनके निरंतर सहयोग और प्रोत्साहन ने उन्हें नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। इस अवसर पर देश के विभिन्न राज्यों से आए शिक्षकों और समाजसेवियों ने भी रेखा कादियान को बधाई दी और उनके कार्यों की सराहना की।

रेखा कादियान को मिला ग्लोबल रोल मॉडल अवार्ड

More News

10/12/2025 9:07:51 PM
आर्य नगर सेक्टर 37 के पथ संचलन में दिखा मातृशक्ति का शौर्य

FARIDABAD NEWS 12 OCT 2025 ; GAUTAM ; राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य पर राष्ट्र सेविका समिति फरीदाबाद विभाग द्वारा विजयदशमी उत्सव एवं पथ संचलन कार् Read More...

10/12/2025 6:29:25 PM
निःशुल्क नेत्र जांच शिविर मेवला महाराजपुर,में सफलतापूर्वक संपन्न

FARIDABAD NEWS 12 OCT 2025 : GAUTAM : आज गांव मेवला महाराजपुर, फरीदाबाद में टेडिशिया एसोसिएशन द्वारा आयोजित निःशुल्क नेत्र जांच शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह शिविर म Read More...

10/12/2025 5:48:02 PM
​अच्छी सोच से बेटियों को भी आगे लेकर आएं :  राजेश वशिष्ठ

JIND NEWS 12 OCT 2025 : GAUTAM ; पहला कदम फाउंडेशन ने आज अपने कार्यालय में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में स्कूल और कॉलेज जाने वाली लड़कियों क Read More...

10/12/2025 5:44:11 PM
चंडीगढ़ महापंचायत खत्म हो गई

CHANDIGARH NEWS 12 OCT 2025 ; GAUTAM ; चंडीगढ़ प्रशासन और हरियाणा सरकार को 48 घंटे का वक्त दिया गया है.. सबसे पहले हरियाणा के डीजीपी शत्रुजीत कपूर को 48 घंटे के अंदर उनके पद Read More...

10/12/2025 3:59:16 PM
ज्ञान, विज्ञान और अध्यात्म के समन्वय से ही संभव है मानसिक स्वास्थ्य व शांति की प्राप्ति : डॉ. अमृता ज्योति

FARIDABAD NEWS 12 OCT 2025 : GAUTAM ; श्रीराम सोसाइटी ऑफ रियल एजुकेशन की चेयरपर्सन डॉ. अमृता ज्योति ने कहा कि मानसिक शांति के बिना कोई भी समाज या व्यक्ति अपने लक्ष्य को प्रा Read More...

10/12/2025 3:50:31 PM
बल्लभगढ़ पत्रकार एसोसिएशन द्वारा स्नेह दीपावली मिलन समारोह का आयोजन

BALLABGARH NEWS 12 OCT 2025 ; GAUTAM : बल्लभगढ़ पत्रकार एसोसिएशन द्वारा स्नेह दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया जिसमें शहर के सामाजिक, धार्मिक, राजनीतिक तथा व्यापार Read More...

10/12/2025 2:48:55 PM
निस्वार्थ भाव से सेवा सीखनी है तो मिशन जागृति वॉलंटियर्स से सीखे : कविंदर चौधरी

FARIDABAD NEWS 12 OCT 2025 : GAUTAM ; सामाजिक संगठन मिशन जागृति ने अपनी सेवा यात्रा के 18 वर्ष पूरे होने का उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर फरीदाबाद महानगर के Read More...

10/12/2025 2:46:26 PM
आईपीएस वाई पूरन कुमार की आत्महत्या की बजाय संस्थागत हत्या  : नरेश कुमार शास्त्री 

न्याय की मांग को लेकर नगरपालिका कर्मचारी संघ  15 अक्टूबर को प्रदेश भर में करेगा प्रदर्शन 

FARIDABAD NEWS 12 OCT 2025 ; GAUTAM ; नगरपालिका कर्मचारी संघ हर Read More...


Welcome