FARIDABAD

HindustanVision Friday,03 October , 2025
राम-भरत मिलाप शोभायात्रा में भावुक हुए लोग-राजेश भाटिया, राजकुमार वोहरा ने दशहरा के सफल आयोजन पर जताया सभी का आभार

FARIDABAD NEWS 03 OCT 2025 ; GAUTAM ;  सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर मार्किट नंबर एक और पंजाबी सभा फरीदाबाद के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित दशहरा पर्व के तहत आज राम-भरत मिलाप कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान एक विशाल और भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जोकि मंदिर प्रांगण से शुरु होकर दशहरा मैदान पहुंची, इस दौरान भगवान श्रीराम और भरत की वेशभूषा धारण कलाकारों को देख लोग भावविभोर हो गए। इस शोभायात्रा का शुभारंभ बडखल के पूर्व विधायक चंद्र भाटिया व् रोहित भाटिया ने किया तथा राम भरत मिलाप में राम जी तिलक भटकल विधायक धनेश अदलक्खा ने किया। उन्होंने दशहरा पर्व के सफल आयोजन पर सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर और पंजाबी सभा सहित अन्य सभाओं का आभार जताते हुए कहा कि दशहरा पर्व भाईचारे व एकता का प्रतीक होता है और इस बार यह पर्व फरीदाबाद में धूमधाम से मनाया गया। उन्होंने कहा कि अधर्म चाहे कितना ही बडा क्यों न हो, लेकिन जीत हमेशा धर्म की होती है। इससे पहले प्रधान राजेश भाटिया व राजकुमार वोहरा ने विधायक धनेश अदलखा व पूर्व विधायक चंद्र भाटिया का फूल मालाओं एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। 75वें दशहरा पर्व के सफलता पूर्वक पूर्ण होने पर प्रधान राजेश भाटिया व राजकुमार वोहरा ने केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर, विधायक धनेश अदलखा, पूर्व विधायक चंद्र भाटिया सहित शासन प्रशासन व पुलिस का धन्यवाद जताया और उम्मीद जताई कि भविष्य में भी उन्हें ऐसा सहयोग मिलता रहेगा। प्रधान राजेश भाटिया ने बताया कि आज निकाली गई शोभायात्रा में न्यू खुशरंग दशहरा क्लब तीरथ कपूर, बजरंग दशहरा कमेटी, शक्ति सेवा दल प्रधान मोहनलाल अरोड़ा, सिद्ध पीठ हनुमान मंदिर 1.बी ब्लॉक प्रधान भूपेंद्र कुमार, सिद्धपीठ श्री माता वैष्णो देवी मंदिर प्रधान जगदीश भाटिया, दर्शन दरबार चैरिटेबल ट्रस्ट, भाटिया एकता मंच राधेश्याम भाटिया सहित अन्य दर्जनों संस्थाओं ने बढ़चढकर हिस्सा लिया और इसमें अपनी पूर्ण भागेदारी निभाई। इस मौके पर बंसीलाल कुकरेजा, सरदार अमरजीत सिंह भाटिया, अमर बजाज, रिंकल भाटिया, प्रीतम भाटिया, गगन अरोड़ा, सचिन भाटिया, अमित नरूला, कैलाश गुगलानी डॉ रेनू भाटिया, महिंद्र अदलक्खा, अमित आहूजा, मुकेश भाटिया, अप्पू भाटिया, वेद भाटिया, इंद्र चावला, विपिन भाटिया, नीरज भाटिया, सुनील तंवर, राजीव गोयल, व अन्य गण-मान्य लोग शामिल रहे।

राम-भरत मिलाप शोभायात्रा में भावुक हुए लोग-राजेश भाटिया, राजकुमार वोहरा ने दशहरा के सफल आयोजन पर जताया सभी का आभार

More News

6/23/2026 8:19:42 PM
पेपरलेस रजिस्ट्री 2.0 एवं ऑटो इंतकाल प्रणाली से राजस्व सेवाओं में आएगी नई पारदर्शिता : विपुल गोयल

FARIDABAD NEWS 23 JUNE 2026 : GAUTAM  : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंगलवार को प्रदेश में पेपरलेस रजिस्ट्री 2.0 (द्वितीय चरण) एवं ऑटो इंतकाल प्रणाली क Read More...

6/23/2026 4:51:48 PM
अंतर्राष्ट्रीय नशा मुक्ति एवं अवैध मादक पदार्थ तस्करी विरोधी दिवस के उपलक्ष्य में जागरूकता शिविर आयोजित

FARIDABAD NEWS 23 JUNE 2026 : GAUTAM : भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी, हरियाणा राज्य शाखा के उपाध्यक्ष अंकुश मिगलानी, महासचिव डॉ. सुनील कुमार के निर्देशानुसार तथा आयुष सिन्हा उपायु Read More...

6/23/2026 4:48:41 PM
लख़नऊ कोचिंग सेंटर जैसे हादसों से सरकार को सबक लेकर इनके लिए ठोस नीति बनानी चाहिए  : हरीश चन्द्र आज़ाद

FARIDABAD NEWS 23 JUNE 2026 : GAUTAM :  समाज सेवी हरीश चन्द्र आज़ाद ने लख़नऊ कोचिंग सेंटर के आग हादसे में जान गवाने वाले होनहार विधार्थियो की मौत पर गहरा दुख जताते ह Read More...

6/23/2026 4:44:49 PM
स्वच्छता अभियान और पौधारोपण के माध्यम से मंत्री राजेश नागर ने दिया जनजागरण का संदेश

FARIDABAD NEWS 23 JUNE 2026 : GAUTAM : केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में हरियाणा सरकार में मंत्री राजेश नागर ने खेड़ी मंडल में प्रवास के दौरान स्वच्छता अभिय Read More...

6/23/2026 4:41:37 PM
इनर व्हील क्लब इंडस्ट्रियल टाउन ने थैलेसीमिया ग्रस्त बच्चों के लिए वैन सेवा प्रदान की  

FARIDABAD NEWS 23 JUNE 2026  GAUTAM : थैलेसीमिया ग्रस्त बच्चों के जीवन को अधिक सुगम एवं सुरक्षित बनाने की दिशा में इनर व्हील क्लब (IWC) इंडस्ट्रियल टाउन, फरीदाबाद द्वार Read More...

6/23/2026 4:36:55 PM
इंडिया गेट पर दिव्यांगजनों द्वारा अटैचमेंट वाली स्कूटी पर सुगम्य योग का प्रदर्शन

NEW DELHI NEWS 23 JUNE 2026 : GAUTAM :  अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर संगति फाउंडेशन एवं ईगल स्पेशियली एबल्ड राइडर्स द्वारा इंडिया गेट, नई दिल्ली में एक अनूठे Read More...

6/22/2026 9:53:17 PM
ESIC मेडिकल कॉलेज एंव हॉस्पिटल में धूमधाम से मनाया गया 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

FARIDABAD NEWS 22 JUNE 2026 : GAUTAM : 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का उत्साह संपूर्ण विश्व में दिखाई दिया, जिसमें ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज फरीदाबाद ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। इ Read More...

6/22/2026 7:14:11 PM
मुख्यमंत्री की ऐतिहासिक घोषणाओं से हरियाणा में आएगी योग क्रांति : फरीदाबाद योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन

FARIDABAD NEWS 22 JUNE 2026 : GAUTAM  : फरीदाबाद योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन ने 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पंचकूला में आयोजित राज्य स्तरीय योग समारोह में हर Read More...


Welcome