
- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
FARIDABAD NEWS 03 OCT 2025 : बुराई पर अच्छाई की जीत को चिह्नित करने के लिए युवा दशहरा क्लब, 3सी ब्लॉक द्वारा 24वां दशहरा बड़ी धूमधाम से मनाया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम, मधुर भजनों से उत्साहवर्धक वातावरण तथा विशेष लाइटिंग इफैक्ट से जगमग आयोजन स्थल 3सी ब्लॉक में भव्य दशहरा पर्व के लिए रावण का पुतला 20 फुट लगाया गया।
विशेष अतिथि के रूप में वसु मित्र सत्यार्थी, सुरेश अरोड़ा, राजू, अमरजीत लाल सोनी, जे पी बंसल, वेद प्रकाश बंसल, अजय ग्रोवर, यशपाल बंगारी, संदीप तनेजा शामिल हुए। वसु मित्र सत्यार्थी ने युवा आयोजकों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि बाल्यावस्था से लेकर युवावस्था तक अपनी संस्कृति के उत्थान में प्रयासरत युवा दशहरा क्लब, 3 सी ब्लॉक ने इस वर्ष भी 3सी ब्लॉक में आयोजित 24वें भव्य दशहरा महोत्सव ने सभी का मन मोह लिया। इस शानदार आयोजन का श्रेय पूरी तरह से 'युवा दशहरा क्लब' के उत्साही और मेहनती सदस्यों को जाता है। उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से इस कार्यक्रम को न केवल सफल बनाया, बल्कि एक नई मिसाल भी कायम की। क्लब के सदस्यों ने कई महीनों पहले से ही इस महोत्सव की तैयारियां शुरू कर दी थीं। उन्होंने चंदा इकट्ठा करने, रावण के विशाल पुतले बनाने और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने जैसे सभी कार्यों की जिम्मेदारी बखूबी निभाया है। उनकी मेहनत का ही नतीजा था कि रावण दहन का कार्यक्रम पूरी तरह से सुरक्षित और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।
सुंदर स्वरूपों की ब्लॉक में भव्य शोभा यात्रा निकाली गईं। हनुमान जी के स्वरूप धारण किये युवकों व भक्तों ने यात्रा में भाग लिया। ब्लॉक की परिक्रमा करते हुए यात्रा आयोजन स्थल पर पहुंची। हनुमान जी ने निस्वार्थ भाव से भगवान राम की सेवा की थी। दशहरे पर उनकी मूर्ति हमें भक्ति, निस्वार्थता और एकता का संदेश देती है। हनुमान जी के सुंदर स्वरूपों की विशेष पूजा की गई। मान्यता है कि जो लोग इन स्वरूपों को धारण करते हैं, वे स्वयं हनुमान का रूप माने जाते हैं।
श्री हनुमान मंदिर के पुजारी संजय द्वारा हनुमान चालिसा पाठ व आरती के बाद इन स्वरूप श्रीमूर्ति के गदा प्रहार के बाद ही रावण का दहन शुरू हुआ। रावण दहन से पूर्व रंगीन आतिशबाजी का नजारा देखने को मिला। जैसे ही भगवान श्रीराम के स्वरूप ने रावण की नाभि में अग्निबाण छोड़ा, रावण धू-धू कर जल उठा। बड़ी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं ने जय श्रीराम के जयकारों के बीच इस ऐतिहासिक दृश्य का आनंद लिया। महोत्सव में भाग लेने आए एक बुजुर्ग ने कहा, "आज के युवाओं में परंपराओं के प्रति यह लगन देखकर बहुत अच्छा लगा। इन बच्चों ने एक प्रेरणादायक आयोजन किया है।“
इस दशहरा कार्यक्रम के आयोजक सरदार रविंद्र सिंह सोनी, सागर बंसल, गुरजोत सिंह, सरदार सोनू, राजेश कपूर, प्रयांशु कपूर, सरदार अमन सिंह, अतुल त्रिखा, सुमेश भाटिया, विशेष नासवा, निखिल भाटिया, सुधीर गोसाई, स्वर्ण सिंह व अन्य युवा दशहरा क्लब के सदस्यों के देखरेख तथा साहिल खन्ना के मार्गदर्शन में सुंदर और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।
दशहरे के अवसर पर, रावण दहन देखने के लिए उमड़ी भारी भीड़ को दर्शाने के लिए दशहरा आयोजन स्थल खचाखच भरा हुआ था। इतनी बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थित युवा दशहरा क्लब, 3सी ब्लॉक द्वारा आयोजित सफल और भव्य दशहरा उत्सव के उत्साह और लोकप्रियता को दर्शाता है। इस कार्यक्रम में विनीत हंस, राजेश भाटिया, अजय भाटिया, भारत भूषण, सतीश, सर्वेश भाटिया, रमेश मदान, सन्नी चूटानी, रत्न सिंह, संजय अरोड़ा संजय भाटिया, हरिंदर बांगा, शंकर आहूजा और भारी संख्या में भक्त जन शामिल हुए।
FARIDABAD NEWS 09 OCT 2025 : GAUTAM ; कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता अशोक रावल ने कहा है कि हरियाणा में वरिष्ठ दलित आईपीएस अधिकारी वाई. पूरन कुमार द्वारा भेदभाव से तंग आकर आ Read More...
FARIDABAD NEWS 09 OCT 2025 ; GAUTAM ; उज़्बेकिस्तान की राजधानी ताशकंद में चल रहे वर्ल्ड कप किकबॉक्सिंग 2025 में 24 सदस्यीय भारतीय दल भाग ले रहा है। यह दल वाको इंडिया किकबॉक् Read More...
FARIDABAD NEWS 10 OCT 2025 : GAUTAM : अंतरराष्ट्रीय शिक्षक दिवस के अवसर पर विश्वरूप एजुकेशन द्वारा राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, जैकबपुरा (गुरुग्राम) में, कलस्टर जैकबपुरा Read More...
FARIDABAD NEWS 10 OCT 2025 ; GAUTAM ; मिशन जागृति द्वारा डबुआ कॉलोनी स्थित सामुदायिक भवन में आत्मनिर्भर कौशल विकास केंद्र की ओर से आयोजित भव्य कार्यक्रम में मुख्य अतिथ Read More...
FARIDABAD NEWS 10 OCT 2025 : GAUTAM ;भूपानी स्थित सतयुग दर्शन वसुंधरा परिसर में विश्व का प्रथम “समभाव समदृष्टि के स्कूल”द्वारा तीन दिवसीय आध्यात्मिक प्रशिक् Read More...
FARIDABAD NEWS 03 OCT 2025 : GAUTAM : राज्य सरकार में मंत्री और तिगांव से विधायक राजेश नागर ने आज करोड़ों रुपए के विकास कार्य शुरू करवाए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मुख Read More...
FARIDABAD NEWS 03 OCT 2025 ; GAUTAM ; सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर मार्किट नंबर एक और पंजाबी सभा फरीदाबाद के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित दशहरा पर्व के तहत आज राम-भर Read More...
FARIDABAD NEWS 03 OCT 2025 : GAUTAM ; A free health camp was organized in Pali village by the Department of Communication and Media Technology, J.C. Bose Universi Read More...