
- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
FARIDABAD NEWS 01 OCT 2025 ; GAUTAM ; राष्ट्रीय महिला आयोग की चेयरपर्सन तथा पूर्व में राष्ट्रीय बाल आयोग की अध्यक्ष व भाजपा की राष्ट्रीय सचिव रहीं विजय राहटकर ने निगम मुख्यालय पहुंच कर फरीदाबाद की प्रथम सीधी चुनी महापौर श्रीमती प्रवीण बत्तरा जोशी से मुलाकात की तथा उनको देश में सर्वाधिक मतों से जीत कर रिकार्ड बनाने पर बधाई दीं।
श्रीमती राहटकर ने कहा कि वह भी मेयर रहीं हैं, पर श्रीमती जोशी इस कारण अन्य मेयरों से अलग हैं। उन्होंने पहली बार ही सीधे मतदान में देश में सर्वाधिक अंतर से जीतने का रिकार्ड बना कर महिला शक्ति को श्रेष्ठ उदाहरण पेश किया है।
इस मौके पर श्रीमती प्रवीण बत्तरा जोशी ने पूर्व में राजस्थान भाजपा की प्रभारी रहीं विजय राहटकर का फरीदाबाद पहुंचने पर जोरदार स्वागत करते हुए कहा कि वह उनकी बडी बहन है तथा उनके अनुभव का पहले उन्होंने हरियाणा वाल सुधार आयोग की चेयरपर्सन रहते हुए काफी फायदा लिया था, तथा अब क्योंकि उनको महापौर पद का भी अनुभव है तो उन्होने इस संदर्भ में भी उनसे विस्तार से चर्चा की है तथा दिए सुझावों को फरीदाबाद नगर निगम में लागू किया जाएगा। उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय महिला आयोग की चेयरपर्सन ने कहा कि प्रवीण बत्तरा जोशी जिस प्रकार की सोच रखती हैं उसका निश्चित तौर पर फरीदाबाद को फायदा होगा, उन्होंने कहा कि श्रीमती जोशी ने भाजपा संगठन विशेषकर महिला मोर्चा को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई है, वह उससे आज भी सीख लेतीं हैं और उनका मानना था कि फरीदाबाद नगर निगम में ढांचागत सुधार की जो पहल महापौर प्रवीण बत्तरा जोशी ने शुरु की है वह पूरे देश के लिए मिशाल बनेगी।
श्रीमती विजय राहटकर ने कहा कि आने वाला युग महिलाओं का है, और वह फरीदाबाद की जनता को बधाई देना चाहतीं हैं कि उन्होंने भविष्य को पहचानते हुए एक ऐसी महिला को फरीदाबाद के प्रथम नागरिक के पद पर आसीन किया है जो कि महिला शक्ति का जीता जागता उदाहरण है। उन्होने कहा कि फरीदाबाद की महिलाओ को ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश की महिलाओं को श्रीमती जोशी से सीख लेकर अपने आप को समाज व राजनीति के क्षेत्र में आगे लाना चाहिए ,
उन्होने कहा कि प्रवीण बत्तरा जोशी को मेयर चुन कर इस शहर की जनता ने अपनी बौद्धिक क्षमता का परिचय दिया है। उन्होने कहा कि यूं तो हरियाणा राज्य महिला आयोग पूरी तरह से सक्रिय है, लेकिन उसके बावजूद यदि कभी भी उनकी किसी भी प्रकार की सहायता की जरुर इस शहर की महिलाओं को होगी वह उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खडी हैं।
FARIDABAD NEWS 01 OCT 2025 ; GAUTAM ; राष्ट्रीय महिला आयोग की चेयरपर्सन तथा पूर्व में राष्ट्रीय बाल आयोग की अध्यक्ष व भाजपा की राष्ट्रीय सचिव रहीं विजय राहटकर ने निगम मुख्या Read More...
Language courses in German, French, and Japanese are available in ODL Mode
FARIDABAD NEWS 01 OCT 2025 : GAUTAM ; J.C. Bose University of Science and Read More...
FARIDABAD NEWS 01 OCT 2025 : GAUTAM ; सेवा पखवाड़ा के तहत चलाए जा रहे "स्वस्थ नारी- सशक्त परिवार" अभियान पर मानव सेवा समिति ने बुधवार को अपने कार्यालय मानव भवन सेक Read More...
FARIDABAD NEWS 01 OCT 2025 : GAUTAM ; युवा दशहरा क्लब, 3सी ब्लॉक के युवाओं द्वारा लंका दहन से पहले विभिन्न मनमोहक झांकियों के साथ भव्य शोभा यात्रा निकाली गई जिसमें व्रतधारी Read More...
FARIDABAD NEWS 01 OCT 2025 : GAUTAM ; तिगांव मार्केट कमेटी अध्यक्ष बने राजेश सोलंकी के समर्थकों एवं क्षेत्र की तमाम सरदारी, खासकर क्षत्रिय समाज के लोगों ने मंत्री राजेश नागर Read More...
दशहरे की तैयारियों को लेकर दोनों संस्थाओं के प्रधानों ने किया दशहरा ग्राउंड का दौरा
FARIDABAD NEWS 01 OCT 2025 : GAUTAM : सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर मार्किट नंबर-एक द
Read More...
FARIDABAD NEWS 30 SEPT 2025 ; GAUTAM : प्रधानमंत्री नरेंद्र के जन्मदिवस से महात्मा गांधी के जन्मदिवस के बीच चल रहे सेवा पखवाड़े के उपलक्ष्य में मार्केट कमेटी फरीद Read More...
FARIDABAD NEWS 30 SEPT 2025 : GAUTAM ; जे.सी. बोस विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए, फरीदाबाद के संचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा सात दिवस Read More...