FARIDABAD

HindustanVision Wednesday,01 October , 2025
युवा दशहरा क्लब, 3सी ब्लॉक द्वारा लंका दहन का भव्य आयोजन

FARIDABAD NEWS 01 OCT 2025 : GAUTAM ; युवा दशहरा क्लब, 3सी ब्लॉक के युवाओं द्वारा लंका दहन से पहले विभिन्न मनमोहक झांकियों के साथ भव्य शोभा यात्रा निकाली गई जिसमें व्रतधारी युवाओं ने हनुमान के मुकुट वाली मूर्ति का स्वरूप धारण कर भाग लिया। यह युवा दशहरे से पहले 40 दिन तक ब्रह्मचर्य धारण कर धर और व्यवसाय त्यागकर मंदिर में डेरा जमाते हैं। वह व्रत रखकर एक समय खाना खाते हैं जमीन पर सोते हैं, जिनसे श्रद्धालु मन्नत मांगते हैं। 

3सी ब्लॉक की परिक्रमा कर शोभा यात्रा आयोजन स्थल पर पहुंची। हनुमान जी के स्वरूप धारण किये युवकों द्वारा ढोल की ताल पर नृत्य ने श्रद्धालुओं को आकर्षित किया तत्पश्चात लंका दहन के एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें लोगों ने झांकियों और आतिशबाजी का भरपूर आनंद लिया और रावण की लंका को जलते देखा। यह रामायण की पौराणिक कथा पर आधारित था, जहाँ हनुमान जी ने माता सीता की खोज में लंका जाकर सोने की लंका में आग लगा दी थी।

लंका दहन के भव्य आयोजन में 3सी ब्लॉकवासियों व  भारी संख्या में लोगों विशेष रूप से माता पिता बच्चों को अपने साथ इस पर्व को दिखाने के लिए लाये। जगमगाती रौशनी,  मधुर भजनों, मनमोहक नृत्य, के बीच बच्चे लंका दहन देख बहुत रोमांचित हुए और पर्व का भरपूर आनंद उठाया। 

इस भव्य लंका दहन कार्यक्रम के आयोजक सरदार रविंद्र सिंह सोनी, सागर बंसल,गुरजोत सिंह,सरदार सोनू, राजेश कपूर, प्रयांशु कपूर, सरदार अमन सिंह,  अतुल त्रिखा, सुमेश भाटिया, विशेष नासवा,निखिल भाटिया, सुधीर गोसाई ,  स्वर्ण सिंह, अन्य युवा दशहरा क्लब के सदस्यों के देखरेख तथा साहिल खन्ना के मार्गदर्शन में सुंदर और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।

इस कार्यक्रम में वसु मित्र सत्यार्थी, सुरेश अरोड़ा, राजू, अशोक मदान, अजय ग्रोवर,, एस पी  वर्मा, विनीत हंस, हरिंदर बांगा, कमल, रविंद्र सिंह, रत्न सिंह, राजेश भाटिया, अजय भाटिया, भारत भूषण, सतीश, सर्वेश भाटिया,  राकेश खन्ना, सन्नी चूटानी,  संजय अरोड़ा,  संदीप, संजय भाटिया तथा भारी संख्या में लोग  शामिल हुए।

युवा दशहरा क्लब, 3सी ब्लॉक द्वारा लंका दहन का भव्य आयोजन

More News

10/1/2025 5:54:15 PM
फरीदाबाद के चौमुखी विकास व स्वच्छ बनाने में महत्वपूर्व भूमिका निभाएगी प्रवीण जोशी : विजय राहटकर 

FARIDABAD NEWS 01 OCT 2025 ; GAUTAM ; राष्ट्रीय महिला आयोग की चेयरपर्सन तथा पूर्व में राष्ट्रीय बाल आयोग की अध्यक्ष व भाजपा की राष्ट्रीय सचिव रहीं विजय राहटकर ने निगम मुख्या Read More...

10/1/2025 4:52:58 PM
KUK’s Learning Support Centre started at J.C. Bose University

Language courses in German, French, and Japanese are available in ODL Mode

FARIDABAD NEWS 01 OCT 2025 : GAUTAM ;  J.C. Bose University of Science and Read More...

10/1/2025 4:42:21 PM
सेवा पखवाड़ा पर मानव सेवा समिति ने आयोजित किया निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर 

FARIDABAD NEWS 01 OCT 2025 : GAUTAM ; सेवा पखवाड़ा के तहत चलाए जा रहे "स्वस्थ नारी- सशक्त परिवार" अभियान पर मानव सेवा समिति ने बुधवार को अपने कार्यालय मानव भवन सेक Read More...

10/1/2025 4:39:01 PM
युवा दशहरा क्लब, 3सी ब्लॉक द्वारा लंका दहन का भव्य आयोजन

FARIDABAD NEWS 01 OCT 2025 : GAUTAM ; युवा दशहरा क्लब, 3सी ब्लॉक के युवाओं द्वारा लंका दहन से पहले विभिन्न मनमोहक झांकियों के साथ भव्य शोभा यात्रा निकाली गई जिसमें व्रतधारी Read More...

10/1/2025 4:35:49 PM
मार्केट कमेटी अध्यक्ष बने राजेश सोलंकी समर्थकों ने मंत्री राजेश नागर का जताया धन्यवाद

FARIDABAD NEWS 01 OCT 2025 : GAUTAM ; तिगांव मार्केट कमेटी अध्यक्ष बने राजेश सोलंकी के समर्थकों एवं क्षेत्र की तमाम सरदारी, खासकर क्षत्रिय समाज के लोगों ने मंत्री राजेश नागर Read More...

10/1/2025 4:33:26 PM
75वां दशहरा पर्व धूमधाम से होगा आयोजित : राजेश भाटिया

दशहरे की तैयारियों को लेकर दोनों संस्थाओं के प्रधानों ने किया दशहरा ग्राउंड का दौरा
FARIDABAD NEWS 01 OCT 2025 : GAUTAM : सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर मार्किट नंबर-एक द Read More...

9/30/2025 8:17:26 PM
केंद्रीय राज्य मंत्री ने​ डबुआ मंडी के सफाई कर्मचारियों को सम्मानित कर, निशुल्क स्वास्थ्य कैंप का किया शुभारंभ 

FARIDABAD NEWS 30 SEPT 2025 ; GAUTAM : प्रधानमंत्री नरेंद्र के जन्मदिवस से महात्मा गांधी के जन्मदिवस के बीच चल रहे सेवा पखवाड़े के  उपलक्ष्य में मार्केट कमेटी फरीद Read More...

9/30/2025 5:30:24 PM
जे.सी.बोस विश्वविद्यालय द्वारा सोशल वर्क विद्यार्थियों के साप्ताहिक ग्रामीण शैक्षिक शिविर का शुभारंभ

FARIDABAD NEWS 30 SEPT 2025 : GAUTAM ;  जे.सी. बोस विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए, फरीदाबाद के संचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा सात दिवस Read More...


Welcome