FARIDABAD

HindustanVision Wednesday,17 September , 2025
कृष्ण स्वामी जी महाराज ने बताया की मनुष्य का जीवन कर्म पर निर्भर करता है

FARIDABAD NEWS 17 SEPT 2025 : GAUTAM : नगर निगम फरीदाबाद की महापौर श्रीमती प्रवीण बत्रा जोशी का कहना है कि धार्मिक आयोजन सामाजिक व्यवस्था के लिए बहुत जरूरी है और इस जरूरत को श्री देवगुरु बृहस्पति सेवक ट्रस्ट बखूबी निवारण कर रहा हैं। उन्होंने कहा की व्यास जी महाराज श्री कृष्ण स्वामी जी द्वारा सुनाई जा रही श्रीमद् नारद महापुराण को लेकर जिस प्रकार से यहां बैठे भक्त भाव विभोर हो रहे हैं, वह इस बात का प्रमाण है कि भारतीय जनमानस के हृदय में भगवान स्वयं विराजते हैं, केवल हमें आत्म मंथन की जरूरत है और यह मंथन कृष्ण स्वामी जी महाराज कर रहे।
प्रवीण बत्रा जोशी बल्लभगढ़ की अग्रवाल धर्मशाला में चल रही श्रीमद् नारद महापुराण कथा में उपस्थित भक्तों को संबोधित कर रही थी, इस मौके पर एनआईटी फरीदाबाद के विधायक सतीश फागना ने कहा कि वह आज यह सोच रहे हैं कि यदि उनको विकास कार्यों के उद्घाटन के लिए नहीं जाना होता तो वह यह कथा पूरी बैठकर सुनते उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से नारद जी के चरित्र का यहां वर्णन हो रहा है वह अलौकिक है।
हरियाणा प्रदेश भाजपा के पूर्व महामंत्री एवं वर्तमान में गुडग़ांव जिला प्रभारी वरिष्ठ भाजपा नेता संदीप जोशी ने कहा की श्री देवगुरु बृहस्पति सेवक ट्रस्ट जिस प्रकार से प्रत्येक 2 साल में इस आयोजन को करता है वह यह दशार्ता है की महावीर प्रसाद कंसल  ने जिस पौधे को लगाया था उनके अनुयायियों ने उसे पेड़ बनाने का काम पूरा कर लिया है। अब यह वट वृक्ष बनने की ओर अग्रसर है, फरीदाबाद नगर निगम के पार्षद दीपक यादव ने कहा कि यह उनके लिए गर्व की बात है कि यह कथा बल्लभगढ़ में हो रही है, उनके अनुसार नारद महामुनी का चरित्र उनको अब समझ में आ रहा है। इस मौके पर निगम चुनाव लड़ चुके अमित भारद्वाज ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से समाज निर्माण का कार्य तेज गति से होता है।
इस मौके पर जिला कांग्रेस महिला सेल की पूर्व अध्यक्ष सोनू अहलावत ने कहा कि अलग-अलग पुराणों का व्याख्यान कराकर श्री देवगुरु बृहस्पति सेवक ट्रस्ट समाज के प्रति अपनी पूरी ड्यूटी निभा रहा है।
इस मौके पर व्यास जी महाराज श्री कृष्ण स्वामी जी ने पृथ्वी पर कलयुग के आगमन की कथा सुनाते हुए कहा कि जब द्वापर युग के बाद कलयुग का समय प्रारंभ हुआ तो उस समय कलयुग सवा सौ साल तक भटकते रहे लेकिन उनको कहीं पृथ्वी पर ऐसा स्थान नहीं मिला कि वह पृथ्वी पर निवास कर सके। इसके पश्चात उन्होंने उस समय के हस्तिनापुर वर्तमान के दिल्ली राज्य में धर्म रूपी बैल की चौथी टांग को तोडऩा शुरू किया और उसके बाद राजा परीक्षित ने कलयुग को कुछ स्थानों पर निवास का वचन दिया। श्री कृष्ण स्वामी जी महाराज ने बताया की मनुष्य का जीवन कर्म पर निर्भर करता है और यदि मनुष्य का आचरण धर्म अनुसार है। तो कलयुग भी उनका कुछ नहीं बिगाड़ सकता, इस कारण मनुष्य को अपने कर्मों को धर्म के अनुसार करना चाहिए। मंगलवार को श्रीमद् नारद महापुराण सुनने के लिए बल्लभगढ़ के प्रमुख समाजसेवी महेश मित्तल, युवा समाजसेवी जितेंद्र बंसल, वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अनीता यादव, जिले के औषधि निरीक्षक अधिकारी संदीप गैलन, अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेन्द्र बबली, फरीदाबाद नगर निगम के सेवानिवृत्ति अधीक्षक अभियंता धर्म सिंह, समाजसेवी एवं गोपाल मंदिर ट्रस्ट के संचालक मदनलाल अरोड़ा, युवा समाजसेवी राजेश अग्रवाल, हरियाणा व्यापार मंडल बल्लभगढ़ के प्रेम खट्टर, निगम पार्षद मुकेश डागर, आशा ज्योति विद्यापीठ संस्थान के चेयरमैन एवं वरिष्ठ सत्यवीर डागर, मनोज गुप्ता, संजय बंसल सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।

कृष्ण स्वामी जी महाराज ने बताया की मनुष्य का जीवन कर्म पर निर्भर करता है

More News

9/17/2025 6:36:51 PM
प्रधानमंत्री का जीवन सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण को समर्पित : कृष्णपाल गुर्जर

851 से ज्यादा रक्त यूनिट इकठ्ठा हुई और 2100 से ज्यादा लोगों ने स्वास्थ्य जाँच कराई  
FARIDABAD NEWS 17 SEPT 2025 : GAUTAM :  भारतीय जनता पार्टी फरीदा Read More...

9/17/2025 4:59:55 PM
कृष्ण स्वामी जी महाराज ने बताया की मनुष्य का जीवन कर्म पर निर्भर करता है

FARIDABAD NEWS 17 SEPT 2025 : GAUTAM : नगर निगम फरीदाबाद की महापौर श्रीमती प्रवीण बत्रा जोशी का कहना है कि धार्मिक आयोजन सामाजिक व्यवस्था के लिए बहुत जरूरी है और इस जरूरत को Read More...

9/17/2025 4:35:26 PM
कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने श्रमिकों संग मनाया प्रधानमंत्री का जन्मदिन, बांटी मिठाई

FARIDABAD NEWS 17 SEPT 2025 : GAUTAM : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर सेवा, स्वच्छता और समाज कल्याण से जुड़े कार्यक्रम का आयोजन बड़े उत्साह और गरिमा के Read More...

9/17/2025 4:13:27 PM
J.C. Bose University organized blood donation camp to mark the birthday of Prime Minister

FARIDABAD NEWS 17 SEPT 2025 : GAUTAM : J.C. Bose University of Science and Technology, YMCA, Faridabad, in collaboration with District Red Cross, Faridabad, and Terapanth Yu Read More...

9/17/2025 4:10:40 PM
प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर भाजपा जिलाध्यक्ष ने चलाया स्वच्छता अभियान

स्वच्छता में होता है परमात्मा का वास : सोहन पाल सिंह
FARIDABAD NEWS 17 SEPT 2025 : GAUTAM : देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर शुर Read More...

9/17/2025 4:07:37 PM
जोरदार नारों के साथ सभी का स्वागत सम्मान समाहरोह

 FARIDABAD NEWS 17 SEPT 2025 : GAUTAM : दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम नहरपार ग्रेटर फरीदाबाद की सब डिवीजन खेड़ी कलां में बिजली कर्मचारियों की धरातलीय समस्याओं को जानने Read More...

9/17/2025 4:02:34 PM
माता शबरी और प्रभूराम के मिलन का अभ्यास करवाया गया ; हरीश चन्द्र आज़ाद

FARIDABAD NEWS 17 SEPT 2025 : GAUTAM ; श्री धार्मिक लीला कमेटी 5 नम्बर एम ब्लॉक एन आई टी फरीदाबाद के निर्देशक हरीश चन्द्र आज़ाद ने बताया कि कल रात माता शबरी और प्र Read More...

9/16/2025 4:36:16 PM
DG रिपोर्ट को नकारा, अधिकारी की दबंगई उजागर, मुख्यमंत्री से  कार्रवाई की मांग

FARIDABAD NEWS 16 SEPT 2025 ; GAUTAM :  पत्रकारिता की स्वतंत्रता पर हमला करने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। एक प्रमुख समाचार पत्र ने जिला लोकसंपर्क अधिकारी Read More...


Welcome