FARIDABAD

HindustanVision Tuesday,02 September , 2025
बलजीत कौशिक ,जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने किया बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा

FARIDABAD NEWS 02 SEPT 2025 : GAUTAM : यमुना का जलस्तर बढऩे के साथ ही यमुना से सटे गांवों व कालोनियों में बाढ़ की स्थिति बन गई है। इसी को लेकर आज जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बलजीत कौशिक ने कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ बाढ़ प्रभावित कालोनियों व गांवों में जाकर स्थिति का जायजा लिया और राहत-बचाव कार्याे में प्रशासन का सहयोग किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष बलजीत कौशिक ने कहा कि इस प्राकृतिक आपदा में बेघर हुए लोगों के साथ कांग्रेस पार्टी की पूरी हमदर्दी है और कांग्र्रेेस पार्टी हरसंभव उनकी मदद करेगी, चाहे खाद्य सामग्री, दवाईयां या फिर उनके रहने की व्यवस्था हो, कांग्रेस पार्टी कोई कोर कसर बाकि नहीं छोड़ेगी। श्री कौशिक ने जलभराव वाले क्षेत्रों में जाकर लोगों से बातचीत की और उन्हें आश्वासन दिया कि आपदा के इस समय वह हिम्मत न हारे क्योंकि उन्होंने कांग्र्रेसी नेताओं व कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देश दे दिए है कि वह बाढ़ संभावित इलाकों में जाकर लोगों की मदद करे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने सदैव लोगों के दुख-दर्द में अपनी भागेदारी निभाई है और आगे भी पार्टी इस कार्य को बखूबी निभाएगी। बलजीत कौशिक ने शहर की सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं से भी अपील की कि वह संकट की इस घड़ी में प्रभावित लोगों की मदद के लिए आगे आए और उन्हे संभव मदद उपलब्ध करवाएं। इस मौके पर उनके साथ मुख्य रुप से पूर्व पार्षद अनिल शर्मा, युवा कांग्रेस के पूर्व लोकसभा अध्यक्ष रिंकू चंदीला, विनोद कौशिक अध्यक्ष विचार विभग एनपीसीसी, डा.सौरभ उपाध्यक्ष एआईपीसी हरियाणा, दिनेश शर्मा, फतेह सिंह दांगी, देवेंद्र दीक्षित, विकास फागना, इकबाल कुरैशी, जयभगवान भारद्वाज, डा. पराग गौतम, रमेश कौशिक, कर्मवीर शर्मा, ईश्वर नंबरदार, जतिन भड़ाना, सन्नी शाह, निखिल अरोड़ा सहित अनेकों कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे। 

बलजीत कौशिक ,जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने किया बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा

More News

9/3/2025 6:59:51 PM
कल बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगे मंत्री राजेश नागर

सभी अधिकारियों के साथ कैंपों और जलभराव का करेंगे दौरा

FARIDABAD NEWS 03 SEPT 2025 : GAUTAM ; मंत्री राजेश नागर अपने तिगांव विधानसभा क्षेत्र में बाढ़ के हाला Read More...

9/3/2025 6:54:15 PM
क्रैडिट कार्ड बनाने के नाम पर ठगे 29,934/-रू, थाना बल्लभगढ की टीम ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

FARIDABAD NEWS 03 SEPT 2025 : GAUTAM : कि फतेहपुर बिल्लौच, फरीदाबाद वासी एक व्यक्ति ने साइबर थाना बल्लभगढ में दी शिकायत में आरोप लगाया कि उसके पास नया क्रैडिट कार्ड बना Read More...

9/3/2025 6:51:53 PM
स्टॉक मार्केट में निवेश के नाम पर 10,70,000 रुपये की ठगी, खाता उपलब्ध कराने वाले 2 गिरफ्तार

FARIDABAD NEWS 03 SEPT 2025 : GAUTAM : पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता के दिशा निर्देश पर साइबर ठगों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है इसी क्रम में कार्रवाई करते हुए साइबर Read More...

9/3/2025 6:45:45 PM
नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में आपदा से निपटने के सरकार पूरी तरह से तैयार : पंकज पूजन रामपाल

FARIDABAD NEWS 03 SEPT 2025 : GAUTAM :  भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल ने कहा कि किसी भी आपदा से निपटने के लिए हरियाणा सरकार मुख्यमंत्री नायब सिंह सैन Read More...

9/3/2025 6:41:56 PM
फ्लड कंट्रोल रूम, रिलीफ़ स्टॉक रेस्कयु इक्विपमेंट, सेना,एन जी ओ और वॉलंटियर्स के साथ विभाग की लाइजनिंग का किया रिव्यू

CHANDIGARH NEWS 03 SEPT 2025 : GAUTAM : हरियाणा के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री विपुल गोयल ने आज एक उच्चस्तरीय रिव्यू बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें प्रदेश में सामान्य Read More...

9/3/2025 6:37:25 PM
शिक्षा में नवाचार की पहचान बनी रेखा कादियान को मिलेगा नेशनल अवार्ड

FARIDABAD NEWS 03 SEPT 2025 : GAUTAM :  पानीपत जिले के गांव सिवाह की बेटी और वर्तमान में सरकारी प्राथमिक विद्यालय, मुजेसर, बल्लभगढ़ (फरीदाबाद) में सेवाएं Read More...

9/2/2025 6:17:41 PM
A book on ‘IoT and Machine Learning’ released at JC Bose University

FARIDABAD NEWS 02 SEPT 2025 : GAUTAM : A book titled ‘IoT and Machine Learning - A Comprehensive Guide for Smart Systems’ authored by Dr. Rohit Tripathi, Assista Read More...

9/2/2025 6:15:52 PM
बलजीत कौशिक ,जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने किया बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा

FARIDABAD NEWS 02 SEPT 2025 : GAUTAM : यमुना का जलस्तर बढऩे के साथ ही यमुना से सटे गांवों व कालोनियों में बाढ़ की स्थिति बन गई है। इसी को लेकर आज जिला कांग्रेस कमेटी के Read More...


Welcome