FARIDABAD

HindustanVision Sunday,31 August , 2025
प्रधानमंत्री की मां पर टिप्पणी से नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूंका राहुल गांधी का पुतला

FARIDABAD NEWS 31 AUG 2025 : GAUTAM ; राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं उनकी स्वर्गीय माताजी के लिए प्रयोग की गई अभद्र, अमर्यादित और अपमानजनक भाषा के खिलाफ रविवार को बल्लभगढ़ के अंबेडकर चौक पर भाजपा युवा मोर्चा एवं भाजपा फरीदाबाद महानगर के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला फूंकते हुए जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस अवसर पर भाजपा फरीदाबाद महानगर जिलाध्यक्ष सोहन पाल सिंह, विधायक मूलचंद शर्मा, विधायक सतीश फागना, हुकमचंद भाटी चेयरमैन, कविंदर चौधरी, अनुराग गर्ग महामंत्री, महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती ममता राघव, भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष कार्तिक वशिष्ठ, मीडिया प्रभारी राजेश कौशिक, मंडल अध्यक्ष पवन सैनी, कुलदीप सिंह, मनीष यादव, कंचन डागर, विपुल, धीरज चौधरी, मनीष हर्षाना, अमन भड़ाना, ऋषभ भड़ाना सहित भाजपा महानगर व भाजपा युवा मोर्चा के सैकड़ों कार्यकर्तागण मौजूद रहे। इस मौके पर विधायक मूलचंद शर्मा व सतीश फागना ने संयुक्त रुप से कहा कि राहुल गांधी का यह बयान केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का नहीं, बल्कि देश की हर मां और हर बेटे का अपमान है। भारतीय संस्कृति में माँ का स्थान सर्वोपरि है,और ऐसे बयान कांग्रेस पार्टी के वास्तविक चरित्र को उजागर करते हैं। उन्होंने कहा कि कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी लगातार प्रधानमंत्री मोदी जी के खिलाफ झूठ, नफरत और षड्यंत्र की राजनीति कर रहे हैं। लेकिन इस बार इन्होंने मर्यादा की सारी सीमाएं लांघ दी हैं। देश की जनता यह अपमान कभी बर्दाश्त नहीं करेगी और आने वाले समय में कांग्रेस को इसका करारा जवाब देगी। विरोध प्रदर्शन को संबोधित भाजपा फरीदाबाद महानगर के जिलाध्यक्ष सोहन पाल सिंह व भाजयुमो के जिलाध्यक्ष कार्तिक वशिष्ठ ने संयुक्त रुप से कहा कि आज का प्रदर्शन कांग्रेस के नेताओं की बीमार मानसिकता के खिलाफ था, जिसमे कांग्रेस के नेताओं द्वारा बार-बार मोदी जी को अपशब्द कहना और इस बार विपक्ष के द्वारा देश के प्रधानमंत्री मोदी जी की स्वर्गीय माता के लिए अपशब्द कहना इनकी गन्दी और बीमार मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि इस बार राहुल गाँधी का पुतला युवाओं ने जलाया है, अगर इस प्रकार की बयानबाजी मातृशक्ति के खिलाफ कांग्रेसी कार्यकत्र्ताओं के द्वारा हुई, तो भाजपा कार्यकर्ता इसे कतई सहन नहीं करेंगे।  प्रदर्शन में भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और कांग्रेस एवं राहुल गांधी के खिलाफ जमकर नारेबाज़ी की। कार्यकर्ताओं ने यह भी स्पष्ट कहा कि राहुल गांधी को अपनी इस घृणित टिप्पणी के लिए पूरे देश से ‘सार्वजनिक माफी’ माँगनी चाहिए।

प्रधानमंत्री की मां पर टिप्पणी से नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूंका राहुल गांधी का पुतला

More News

9/3/2025 6:59:51 PM
कल बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगे मंत्री राजेश नागर

सभी अधिकारियों के साथ कैंपों और जलभराव का करेंगे दौरा

FARIDABAD NEWS 03 SEPT 2025 : GAUTAM ; मंत्री राजेश नागर अपने तिगांव विधानसभा क्षेत्र में बाढ़ के हाला Read More...

9/3/2025 6:54:15 PM
क्रैडिट कार्ड बनाने के नाम पर ठगे 29,934/-रू, थाना बल्लभगढ की टीम ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

FARIDABAD NEWS 03 SEPT 2025 : GAUTAM : कि फतेहपुर बिल्लौच, फरीदाबाद वासी एक व्यक्ति ने साइबर थाना बल्लभगढ में दी शिकायत में आरोप लगाया कि उसके पास नया क्रैडिट कार्ड बना Read More...

9/3/2025 6:51:53 PM
स्टॉक मार्केट में निवेश के नाम पर 10,70,000 रुपये की ठगी, खाता उपलब्ध कराने वाले 2 गिरफ्तार

FARIDABAD NEWS 03 SEPT 2025 : GAUTAM : पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता के दिशा निर्देश पर साइबर ठगों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है इसी क्रम में कार्रवाई करते हुए साइबर Read More...

9/3/2025 6:45:45 PM
नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में आपदा से निपटने के सरकार पूरी तरह से तैयार : पंकज पूजन रामपाल

FARIDABAD NEWS 03 SEPT 2025 : GAUTAM :  भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल ने कहा कि किसी भी आपदा से निपटने के लिए हरियाणा सरकार मुख्यमंत्री नायब सिंह सैन Read More...

9/3/2025 6:41:56 PM
फ्लड कंट्रोल रूम, रिलीफ़ स्टॉक रेस्कयु इक्विपमेंट, सेना,एन जी ओ और वॉलंटियर्स के साथ विभाग की लाइजनिंग का किया रिव्यू

CHANDIGARH NEWS 03 SEPT 2025 : GAUTAM : हरियाणा के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री विपुल गोयल ने आज एक उच्चस्तरीय रिव्यू बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें प्रदेश में सामान्य Read More...

9/3/2025 6:37:25 PM
शिक्षा में नवाचार की पहचान बनी रेखा कादियान को मिलेगा नेशनल अवार्ड

FARIDABAD NEWS 03 SEPT 2025 : GAUTAM :  पानीपत जिले के गांव सिवाह की बेटी और वर्तमान में सरकारी प्राथमिक विद्यालय, मुजेसर, बल्लभगढ़ (फरीदाबाद) में सेवाएं Read More...

9/2/2025 6:17:41 PM
A book on ‘IoT and Machine Learning’ released at JC Bose University

FARIDABAD NEWS 02 SEPT 2025 : GAUTAM : A book titled ‘IoT and Machine Learning - A Comprehensive Guide for Smart Systems’ authored by Dr. Rohit Tripathi, Assista Read More...

9/2/2025 6:15:52 PM
बलजीत कौशिक ,जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने किया बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा

FARIDABAD NEWS 02 SEPT 2025 : GAUTAM : यमुना का जलस्तर बढऩे के साथ ही यमुना से सटे गांवों व कालोनियों में बाढ़ की स्थिति बन गई है। इसी को लेकर आज जिला कांग्रेस कमेटी के Read More...


Welcome