
- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
FARIDABAD NEWS 31 AUG 2025 : GAUTAM ; भाजपा जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल ने कहा कि "राजनीतिक विरोध का स्तर यदि माताओं-बहनों के अपमान तक गिर जाए, तो यह स्पष्ट संकेत है कि कांग्रेस पार्टी अब नैतिक और वैचारिक दिवालियापन की स्थिति में पहुँच चुकी है। यह केवल नरेंद्र मोदी का नहीं, बल्कि सम्पूर्ण भारतीय नारी जाति का अपमान है।" कांग्रेस द्वारा जनसभा के मंच से मोदी जी और उनकी दिवंगत माता जी के खिलाफ इस तरह की अशोभनीय भाषा का प्रयोग न केवल भारतीय संस्कृति की मर्यादाओं का उल्लंघन है, बल्कि यह करोड़ों भारतीयों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला है। भारतीय जनता पार्टी, फरीदाबाद द्वारा रविवार को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं उनकी दिवंगत पूज्य माता के संबंध में की गई अभद्र एवं असंसदीय टिप्पणी के विरोध में सेक्टर 16 स्थित मरिंगो अस्पताल के समीप चौक पर ज़बरदस्त विरोध प्रदर्शन किया गया और कांग्रेसी नेताओं की असंसदीय टिप्पणी की घोर निंदा की। यह विरोध प्रदर्शन भाजपा ज़िला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल के नेतृत्व में युवा मोर्चा, फरीदाबाद द्वारा किया गया | इस अवसर पर राहुल गांधी का पुतला दहन कर कांग्रेस पार्टी के इस अशोभनीय व्यवहार के प्रति गहरा रोष व्यक्त किया गया। प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने "कांग्रेस होश में आओ", "राहुल गांधी माफी मांगो", "भारत माता का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान", जैसे नारों के माध्यम से अपनी भावनाएं प्रकट कीं।
श्री रामपाल ने कहा कि राहुल गाँधी और कांगेस के नेताओं ने सीता माता की पावन जन्मभूमि पर जनसभा में प्रधानमंत्री की स्वर्गवासी माता के बारे में असंसदीय भाषा का इस्तेमाल किया उसके लिए देश कभी उन्हें माफ़ नहीं करेगा। इससे हर भारतीय शर्मिंदा हैं। सत्ता प्राप्त करने की लालसा में मर्यादा की सारी सीमाएं लांघकर एक माता का अपमान करना राहुल गांधी को महंगा पड़ेगा। आने वाले विधानसभा चुनाव में बिहार की संस्कारी जनता कांग्रेस और इंडी गठबंधन को सबक अवश्य सिखाएगी। भाजपा ने राहुल गाँधी से अविलंब सार्वजनिक माफी की मांग की है। श्री रामपाल ने कहा कि माँ के सम्मान का मुद्दा किसी दल का नहीं, यह हर एक भारतीय की अस्मिता से जुड़ा है । राहुल गांधी और कांग्रेसियों को देश की प्रगति सहन नहीं हो रही। वह विदेशी विचारधाराओं से प्रेरित होकर देश की एकता और अखंडता को चोट पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं।
इस अवसर पर जिला महामंत्री शोभित अरोड़ा,एडवोकेट विक्रम अरुआ,सीमा भारद्वाज,धर्मवीर भड़ाना,हरेन्द्र भड़ाना,जिला मंत्री पुनीता झा,मनीष छोंकर, अनुराधा डीगवाल,राजमदान, राजबाला सरधाना,प्रवीण चौधरी अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा, जितेन्द्र चौधरी,सचिन ठाकुर,माधव रावत,प्रवीण चंदीला, पूरव भड़ाना, विशाल बैंसला, अनिकेत सिंह एवं अन्य सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
सभी अधिकारियों के साथ कैंपों और जलभराव का करेंगे दौरा
FARIDABAD NEWS 03 SEPT 2025 : GAUTAM ; मंत्री राजेश नागर अपने तिगांव विधानसभा क्षेत्र में बाढ़ के हाला Read More...
FARIDABAD NEWS 03 SEPT 2025 : GAUTAM : कि फतेहपुर बिल्लौच, फरीदाबाद वासी एक व्यक्ति ने साइबर थाना बल्लभगढ में दी शिकायत में आरोप लगाया कि उसके पास नया क्रैडिट कार्ड बना Read More...
FARIDABAD NEWS 03 SEPT 2025 : GAUTAM : पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता के दिशा निर्देश पर साइबर ठगों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है इसी क्रम में कार्रवाई करते हुए साइबर Read More...
FARIDABAD NEWS 03 SEPT 2025 : GAUTAM : भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल ने कहा कि किसी भी आपदा से निपटने के लिए हरियाणा सरकार मुख्यमंत्री नायब सिंह सैन Read More...
CHANDIGARH NEWS 03 SEPT 2025 : GAUTAM : हरियाणा के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री विपुल गोयल ने आज एक उच्चस्तरीय रिव्यू बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें प्रदेश में सामान्य Read More...
FARIDABAD NEWS 03 SEPT 2025 : GAUTAM : पानीपत जिले के गांव सिवाह की बेटी और वर्तमान में सरकारी प्राथमिक विद्यालय, मुजेसर, बल्लभगढ़ (फरीदाबाद) में सेवाएं Read More...
FARIDABAD NEWS 02 SEPT 2025 : GAUTAM : A book titled ‘IoT and Machine Learning - A Comprehensive Guide for Smart Systems’ authored by Dr. Rohit Tripathi, Assista Read More...
FARIDABAD NEWS 02 SEPT 2025 : GAUTAM : यमुना का जलस्तर बढऩे के साथ ही यमुना से सटे गांवों व कालोनियों में बाढ़ की स्थिति बन गई है। इसी को लेकर आज जिला कांग्रेस कमेटी के Read More...