FARIDABAD

HindustanVision Sunday,31 August , 2025
बलजीत कौशिक जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने थामा कांग्रेस का दामन

FARIDABAD NEWS 31 AUG 2025 : GAUTAM ; कांग्रेस पार्टी की विचारधारा से प्रभावित सैकड़ों लोगों ने आज जिला कांग्रेस कमेटी फरीदाबाद के अध्यक्ष बलजीत कौशिक के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी का दामन थामा। सेक्टर-9 स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय पर पार्टी में शामिल होने वालों में नगर निगम के वार्ड नंबर-10 से आजाद उम्मीदवार के रुप में चुनाव लड़े आकाश चतुर्वेदी, विजयपाल, अजय कुमार, बसंत कुमार, सुज्जन, ऋषभर आहुजा, दिलीप यादव व अन्य लोगों को जिलाध्यक्ष बलजीत कौशिक ने पार्टी का पटका पहनाकर स्वागत किया और उन्हें विश्वास दिलाया कि कांग्रेस में उन्हें पूरा मान सम्मान दिया जाएगा। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष बलजीत कौशिक ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में कार्यकर्ताओं को पूरा मान सम्मान मिलता है, आज ऐसे अनेकों उदाहरण है, जिन्होंने कार्यकर्ता के रुप में पार्टी से अपने राजनैतिक जीवन की शुरुआत की और आज पार्टी में उच्च मुकाम हासिल करके जनता जनार्दन के हक-हकूक की आवाज बुलंद कर रहे है। उन्होंने कहा कि फरीदाबाद में कांग्रेस पार्टी निरंतर मजबूत हो रही है, हर कार्यकर्ता पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत है। बलजीत कौशिक ने भाजपा सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि यह सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है, आज लोग बुनियादी सुविधाओं को लेकर त्रस्त है और सरकार में मंत्री जनप्रतिनिधि कागजों में विकास की बातें कर रहे है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वह भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं ताकि इस सरकार का दोहरा चेहरा उजागर हो सके और आने वाले समय में इस सरकार का देश-प्रदेश से सूपड़ा साफ किया जा सके। इस मौके पर पूर्व पार्षद अनिल शर्मा, रिंकू चंदीला, बिजेंद्र मावी, सुनील मान, विनोद कौशिक चेयरमैन विचार विभाग एचपीसीसी आदि मौजूद थे। 

 

बलजीत कौशिक जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने थामा कांग्रेस का दामन

More News

9/3/2025 6:59:51 PM
कल बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगे मंत्री राजेश नागर

सभी अधिकारियों के साथ कैंपों और जलभराव का करेंगे दौरा

FARIDABAD NEWS 03 SEPT 2025 : GAUTAM ; मंत्री राजेश नागर अपने तिगांव विधानसभा क्षेत्र में बाढ़ के हाला Read More...

9/3/2025 6:54:15 PM
क्रैडिट कार्ड बनाने के नाम पर ठगे 29,934/-रू, थाना बल्लभगढ की टीम ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

FARIDABAD NEWS 03 SEPT 2025 : GAUTAM : कि फतेहपुर बिल्लौच, फरीदाबाद वासी एक व्यक्ति ने साइबर थाना बल्लभगढ में दी शिकायत में आरोप लगाया कि उसके पास नया क्रैडिट कार्ड बना Read More...

9/3/2025 6:51:53 PM
स्टॉक मार्केट में निवेश के नाम पर 10,70,000 रुपये की ठगी, खाता उपलब्ध कराने वाले 2 गिरफ्तार

FARIDABAD NEWS 03 SEPT 2025 : GAUTAM : पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता के दिशा निर्देश पर साइबर ठगों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है इसी क्रम में कार्रवाई करते हुए साइबर Read More...

9/3/2025 6:45:45 PM
नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में आपदा से निपटने के सरकार पूरी तरह से तैयार : पंकज पूजन रामपाल

FARIDABAD NEWS 03 SEPT 2025 : GAUTAM :  भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल ने कहा कि किसी भी आपदा से निपटने के लिए हरियाणा सरकार मुख्यमंत्री नायब सिंह सैन Read More...

9/3/2025 6:41:56 PM
फ्लड कंट्रोल रूम, रिलीफ़ स्टॉक रेस्कयु इक्विपमेंट, सेना,एन जी ओ और वॉलंटियर्स के साथ विभाग की लाइजनिंग का किया रिव्यू

CHANDIGARH NEWS 03 SEPT 2025 : GAUTAM : हरियाणा के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री विपुल गोयल ने आज एक उच्चस्तरीय रिव्यू बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें प्रदेश में सामान्य Read More...

9/3/2025 6:37:25 PM
शिक्षा में नवाचार की पहचान बनी रेखा कादियान को मिलेगा नेशनल अवार्ड

FARIDABAD NEWS 03 SEPT 2025 : GAUTAM :  पानीपत जिले के गांव सिवाह की बेटी और वर्तमान में सरकारी प्राथमिक विद्यालय, मुजेसर, बल्लभगढ़ (फरीदाबाद) में सेवाएं Read More...

9/2/2025 6:17:41 PM
A book on ‘IoT and Machine Learning’ released at JC Bose University

FARIDABAD NEWS 02 SEPT 2025 : GAUTAM : A book titled ‘IoT and Machine Learning - A Comprehensive Guide for Smart Systems’ authored by Dr. Rohit Tripathi, Assista Read More...

9/2/2025 6:15:52 PM
बलजीत कौशिक ,जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने किया बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा

FARIDABAD NEWS 02 SEPT 2025 : GAUTAM : यमुना का जलस्तर बढऩे के साथ ही यमुना से सटे गांवों व कालोनियों में बाढ़ की स्थिति बन गई है। इसी को लेकर आज जिला कांग्रेस कमेटी के Read More...


Welcome