FARIDABAD

HindustanVision Wednesday,13 August , 2025
 स्मृति दिवस पर विभाजन के दौरान हुए नरसंहार और विस्थापन की पीड़ा को याद किया जाएगा : डा. कृष्ण लाल मिड्डा

विभाजन की त्रासदी भारत के इतिहास का एक बेहद दर्दनाक अध्याय : कृष्णपाल गुर्जर

FARIDABAD NEWS 13 AUG 2025 : GAUTAM : विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर गुरुवार को फरीदाबाद के सेक्टर-12 में होने वाला प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम भव्य होगा। इस कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी विभाजन के दंश झेलने वाले परिवारों को सम्मानित करेंगे। कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय कैबिनेट मंत्री मनोहर लाल भी उपस्थित रहेंगे । कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए बुधवार को भाजपा की दो बड़ी बैठकें हुई जिसमें तैयारियों का जायजा लिया और समीक्षा भी की गई। भाजपा नेताओं ने कार्यकर्ताओं की ड्यूटियां भी तय की ताकि कार्यक्रम में आने वाले लोगों को दिक्कतें ना हो। प्रदेश के मीडिया प्रभारी अरविंद सैनी ने बताया कि विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस कार्यक्रम के प्रदेश संयोजक एवं डिप्टी स्पीकर डा. कृष्ण लाल मिड्डा और केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने भाजपा कार्यालय अटल कमल और सेक्टर-12 में हुई इन बैठकों में तैयारियों की बारीकी से समीक्षा की और कार्यकर्ताओं को जरूरी दिशा निर्देश दिए। इन बैठकों में विधायक मूलचंद शर्मा, धनेश अदलखा, सतीश फागना, फरीदाबाद जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल, फरीदाबाद महानगर के जिला अध्यक्ष सोहनपाल सिंह, पूर्व विधायक दीपक मंगला, जिला प्रभारी नरेंद्र वत्स, पूर्व वरिष्ठ उप महापौर देवेन्द्र चौधरी फ़रीदाबाद के सभी पार्षद गण तथा भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

केंद्रीयमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि विभाजन की त्रासदी भारत के इतिहास का एक बेहद दर्दनाक अध्याय है, जिसे भुलाया नहीं जा सकता। लाखों लोगों को अपना घर-परिवार छोड़कर विस्थापन झेलना पड़ा और 10 लाख से अधिक लोगों ने अपने प्राणों की आहुति दी।  श्री गुर्जर ने कहा कि इस दिवस पर हमें यह संकल्प लेना चाहिए कि देश की एकता, अखंडता और भाईचारे को बनाए रखने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। विभाजन की पीड़ा झेल चुके परिवारों की कहानियां हमें यह सीख देती हैं कि समाज में नफरत और द्वेष को कोई स्थान नहीं मिलना चाहिए।

विभाजन विभिषका कार्यक्रम आयोजन समिति के प्रदेश संयोजक डॉ. कृष्णलाल मिड्डा ने कार्यक्रम स्थल पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं से तैयारियों की समीक्षा की।  इस मौके पर उनके साथ पूर्व सांसद संजय भाटिया, राष्ट्रीय परिषद सदस्य संदीप जोशी, जगदीश चौपड़ा, दोनों जिला अध्यक्ष और व्यवस्था में लगे सभी पदाधिकारी और कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे। तैयारियों का जायजा लेने के बाद श्री मिड्डा ने गुरुवार को होने वाले विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर विभाजन के दौरान हुए नरसंहार, विस्थापन और पीड़ा को याद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह दिवस केवल शोक का अवसर नहीं है, बल्कि पीड़ित परिवारों के साहस, त्याग और संघर्ष को सम्मान देने का भी दिन है।

भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी अरविंद सैनी ने कहा कि विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर होने वाला यह कार्यक्रम एतिहासिक होगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में सरकार के मंत्री, विधायकों के अलावा पूरे प्रदेश से भाजपा के कार्यकर्ता और आम लोग भी शामिल होंगे।

अरविंद सैनी ने कहा कि कार्यक्रम के दौरान विभाजन के प्रत्यक्षदर्शियों की कहानियां, फोटो प्रदर्शनी भी लगाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि विभाजन के दौरान पीडा झेलने वाले परिवारों को आमंत्रित किया गया है जिन्हें मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सम्मानित करेंगे। अरविंद सैनी ने कहा कि विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस कार्यक्रम के आयोजन का मकसद नई पीढ़ी को इतिहास की सच्चाइयों से अवगत कराना है।

 स्मृति दिवस पर विभाजन के दौरान हुए नरसंहार और विस्थापन की पीड़ा को याद किया जाएगा : डा. कृष्ण लाल मिड्डा

More News

8/13/2025 7:34:37 PM
 स्मृति दिवस पर विभाजन के दौरान हुए नरसंहार और विस्थापन की पीड़ा को याद किया जाएगा : डा. कृष्ण लाल मिड्डा

विभाजन की त्रासदी भारत के इतिहास का एक बेहद दर्दनाक अध्याय : कृष्णपाल गुर्जर

FARIDABAD NEWS 13 AUG 2025 : GAUTAM : विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर गुरुव Read More...

8/13/2025 7:28:37 PM
सिद्ध पीठ श्री हनुमान मंदिर में हर मंगलवार को लगेगी मुफ्त ओपीडी : राजेश भाटिया

FARIDABAD NEWS 13 AUG 2025 : GAUTAM ;  श्री सिद्ध पीठ हनुमान मंदिर, मार्केट नंबर 1 में हर मंगलवार को बत्रा हार्ट एंड मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल, सेक्टर 37 फरीदाबाद Read More...

8/13/2025 6:40:06 PM
चोरी के आभुषण खरीदने वाला सुनार गिरफ्तार, 2,00,000/-रू बरामद

FARIDABAD NEWS 13 AUG 2025 : GAUTAM :  पुलिस द्वारा चोर व चोरी का सामान खरीदने वाले अपराधियों पर लगातार कार्रवाही की जा रही है इसी क्रम में अपराध शाखा सेक्टर-85 की टीम Read More...

8/13/2025 6:37:51 PM
घर में चोरी करने के मामले में आपराध शाखा सेक्टर-85 की टीम ने दो और आरोपियों को किया गिरफ्तार

FARIDABAD NEWS 13 AUG 2025 : GAUTAM ; फरीदाबाद पुलिस द्वारा चोरों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है इसी क्रम में अपराध शाखा सेक्टर 85 की टीम ने घर में चोरी करने के मामले Read More...

8/13/2025 6:34:34 PM
गौरव गौतम ने कहा, आनन्दशाला के निष्कर्षों एवं संस्तुतियों पर विचार करेंगी सरकारें 

PALWAL NEWS 13 AUG 2025 : GAUTAM :  श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय एवं भारतीय शिक्षण मंडल के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को आयोजित एक दिवसीय आनन्दशाला में देश भर स Read More...

8/13/2025 6:28:37 PM
रेफर मुक्त संघर्ष समिति ने हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर कृष्ण मिड्डा से की मुलाकात

FARIDABAD NEWS 13 AUG 2025 : GAUTAM ; आज रैफर मुक्त संघर्ष समिति ने हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर कृष्ण मिड्डा से फरीदाबाद सैक्टर-12 में मुलाकात की व उनसे मुख्यमंत् Read More...

8/13/2025 6:25:46 PM
हम अपने युवाओं को देंगे विभाजन की त्रासदी की जानकारी : राजेश नागर

FARIDABAD NEWS 13 AUG 2025 : GAUTAM ; फरीदाबाद के सेक्टर 12 ग्राउंड पर 14 अगस्त 2025 को आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस की तैयारियों का जायजा Read More...

8/13/2025 5:05:29 PM
Grand Tiranga Yatra Organized at JC Bose University on Independence Day

FARIDABAD NEWS 13 AUG 2025 : GAUTAM ;  On the occasion of Independence Day, a grand "Tiranga Yatra" was organized by the NSS Wing under the Dean of Student We Read More...


Welcome