
- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
FARIDABAD NEWS 14 JULY 2025 : GAUTAM : आज सावन के पहले सोमवार के अवसर पर श्री लक्ष्मी नारायण दिव्यधाम श्री सिद्धदाता आश्रम में भगवान शिव का सविधि पूजन संपन्न हुआ।
पूजन के बाद अधिपति जगदगुरु स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य महाराज ने कहा कि लोगों में इन दिनों भगवान की नकल करने का भाव देखने में आ रहा है। लोग देवी देवताओं का नाम लेकर पाप कर्म करते हैं लेकिन मूल घटनाओं की सही मनसा उन्हें पता ही नहीं है। उन्होंने कहा कि लोग भोले का नाम लेकर नशा करते हैं लेकिन शिव ने तो लोक कल्याण के लिए विषपान भी किया था, क्या कोई जहर पीता है।
उन्होंने कहा कि देवी देवताओं का चरित्र हमारे जीवन के मार्गदर्शन के लिए है ना कि अपनी झूठी वाहवाही लूटने और अपनी गंदी भावनाओं को प्राप्त करने के लिए। स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य ने कहा कि हमें उनके चरित्र के अर्थों को अपने जीवन में स्वीकार करना चाहिए।
इस अवसर पर सोनीपत से कांग्रेस सांसद एवं कृष्ण धाम आश्रम हरिद्वार के संचालक स्वामी सतपाल ब्रह्मचारी जी ने कहा कि मैं देश के सभी मठ मंदिरों में गया हूं लेकिन श्री सिध्ददाता आश्रम श्री लक्ष्मी नारायण दिव्य धाम जैसा समन्वय करने वाला स्थान मैंने कहीं नहीं देखा। वास्तव में यहां पर वैकुंठवासी गुरु महाराज द्वारा ऐसी शक्तियां स्थापित की गई हैं जिनसे लोगों के धर्म अर्थ काम और मोक्ष की प्राप्ति अनंत काल तक होती रहेगी।
उन्होंने वर्तमान स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य महाराज के बारे में कहा कि वह बहुत ही सहज और सरल हैं और भक्तों के हृदय में उतरने वाले हैं। उन्होंने कहा कि दिव्य धाम आने के बाद अन्य कहीं मंदिर पर जाने की आवश्यकता नहीं रह जाती क्योंकि यहां सभी देवी देवताओं का समन्वय किया गया है। उन्होंने आश्रम द्वारा संचालित प्रकल्प व अन्य व्यवस्थाओं की भी प्रशंसा की।
FARIDABAD NEWS 14 JULY 2025 ; GAUTAM : हरियाणा में नशे के विरुद्ध जारी सरकारी प्रयासों को बल देते हुए हरियाणा नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की फरीदाबाद यूनिट द्वारा जिला पलवल क Read More...
सीखते रहना और नया सीखना ही इंटर्नशिप का उद्देश्य : डॉ.रुचिरा खुल्लर
FARIDABAD NEWS 14 JULY 2025 : GAUTAM : जे.सी. बोस विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय,
Read More...
FARIDABAD NEWS 14 JULY 2025 : GAUTAM : आज सावन के पहले सोमवार के अवसर पर श्री लक्ष्मी नारायण दिव्यधाम श्री सिद्धदाता आश्रम में भगवान शिव का सविधि पूजन संपन्न हुआ।
पूज
Read More...
गाँव अनंगपुर समेत खोरी, बड़खल, नेहरू कालोनी व अन्य कालोनियों में तोड़फोड़ का पुरजोर विरोध करेंगे ; दीपेन्द्र हुड्डा
FARIDABAD NEWS 13 JULY 2025 : GAUTAM ; Read More...
FARIDABAD NEWS 13 JULY 2025 ; GAUTAM ; साई धाम द्वारा आयोजित सामूहिक विवाह में 25 जोड़ों को परिणय-सूत्र में बांधा गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि महापौर Read More...
FARIDABAD NEWS 13 JULY 2025 : GAUTAM ; सत्य तो सर्वविदित है कि फरीदाबाद, भूपानि ग्राम स्थित, सतयुग दर्शन ट्रस्ट (रजि0) महाबीर सत्संग सभा का विस्तारित रूपांतरण है और इस Read More...
कर्मचारी संगठन भी तोड़फोड़ के खिलाफ आवाज करेंगे बुलंद : नरेश कुमार शास्त्री
FARIDABAD NEWS 13 JULY 2025 : GAUTAM : पिछले कुछ समय से फरीदाबाद में बड़े पैमाने Read More...
BALLABGARH NEWS 13 JULY 2025 : GAUTAM ; हरियाणा टूरिज्म के सूरजकुंड, फरीदाबाद में पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन संवर्धन परिषद इकाई की राष्ट्रीय बैठक एवं Read More...