FARIDABAD

HindustanVision Sunday,15 June , 2025
श्री सिद्धदाता आश्रम में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में 434 लोगों ने कराई रोगों की जाँच

FARIDABAD NEWS 15 JUNE 2025 ; GAUTAM : श्री रामानुज संप्रदाय के पवित्र तीर्थ क्षेत्र श्री सिद्धदाता आश्रम एवं श्री लक्ष्मीनारायण दिव्यधाम में आज निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया जिसमें कुल 434 लोगों ने अपने स्वास्थ्य की जाँच करवाई|
जगद्गुरु स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य महाराज ने बताया कि आज के समय प्रदूषण, बिगड़ी हुयी दिनचर्या और मिलावटी खाद्य पदार्थों के कारण स्वास्थ्य की देखभाल करना बहुत जरुरी हो गया है | संपन्न लोग तो फिर भी अस्पतालों का लाभ ले लेते हैं लेकिन गरीब व्यक्ति अस्पताल के खर्चे से बचता है | इसलिए वर्षों से हम आश्रम परिसर में निशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविरों का आयोजन करते हैं जिसमें लाभ लेने वालों में जरूरतमंदों की बड़ी तादाद होती है| उन्होंने कहा कि सभी को अपने स्वास्थ्य की नियमित जाँच अवश्य ही करानी चाहिए | जिससे किसी भी रोग का उसके प्रारम्भ काल में ही उपचार किया जा सके|
आज के शिविर में साधारण स्वास्थ्य की जांच सहित डेंटल, ईएनटी, आखों, गायनाकॉलोजी, आर्थो, सुगर आदि रोगों की एलोपैथी, आयुर्वेद, होमियोपैथी, नैचुरोपेथी आदि माध्यमों के तहत लोगों की जांच कर दवाईयां भी निशुल्क प्रदान की गयीं | बता दें कि आश्रम में हर रविवार को निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविरों का आयोजन किया जाता है| इसके अलावा प्रत्येक महीने के दूसरे रविवार को बड़ा (मेगा) कैंप आयोजित होता है। इस शिविर में 50 से ज्यादा चिकित्सक एवं सहयोगियों ने अपनी सेवाएं दीं। इन शिविरों में वर्ष में हजारों लोग लाभांवित होते हैं।
 

श्री सिद्धदाता आश्रम में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में 434 लोगों ने कराई रोगों की जाँच

More News

6/15/2025 5:27:30 PM
सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर का 67वां वार्षिक महोत्सव धूमधाम से मनाया गया

FARIDABAD NEWS 15 JUNE 2025 : GAUTAM ;  सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर श्री सनातन धर्म महाबीर दल रजि. का 67वां वार्षिक महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान जहां 14 जून 202 Read More...

6/15/2025 4:08:12 PM
श्री सिद्धदाता आश्रम में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में 434 लोगों ने कराई रोगों की जाँच

FARIDABAD NEWS 15 JUNE 2025 ; GAUTAM : श्री रामानुज संप्रदाय के पवित्र तीर्थ क्षेत्र श्री सिद्धदाता आश्रम एवं श्री लक्ष्मीनारायण दिव्यधाम में आज निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर Read More...

6/15/2025 2:17:48 PM
बेटी बचाओ अभियान ने दो बेटियों का विवाह बहुत धूमधाम से किया ; हरीश चन्द्र आज़ाद

FARIDABAD NEWS 15 JUNE 2025 : GAUTAM :   आज बेटी बचाओ अभियान ने दो बेटियों रानी कुमारी और रितिका का विवाह सोनू व नितिन से धूमधाम से ढोल नगाड़ों के साथ रिति रि Read More...

6/14/2025 8:13:34 PM
विपुल गोयल ने वाराणसी में एनटीपीसी के हरित कोयला परियोजना प्लांट का विभाग के अधिकारियों के साथ किया दौरा

GURUGRAM NEWS 14 JUNE 2025 : GAUTAM ; हरियाणा सरकार में शहरी स्थानीय निकाय, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, और नागरिक उड्डयन जैसे अहम विभागों की जिम्मेदारी संभाल रहे कैबिनेट मंत्री Read More...

6/14/2025 7:47:00 PM
फरीदाबाद की अविका अग्रवाल ने NEET UG 2025 में हासिल की ऑल इंडिया रैंक 5

FARIDABAD NEWS 14 JUNE 2025 : GAUTAM : देश की प्रमुख टेस्ट प्रिपरेशन संस्था आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL) ने आज गर्वपूर्वक घोषणा की कि फरीदाबाद की अविका अग्रवाल Read More...

6/14/2025 7:09:59 PM
जिला रेडक्रॉस सोसायटी ने रक्तदाताओं का किया सम्मान तथा रक्तदान शिविरों का आयोजन

FARIDABAD NEWS 14 JUNE 2025 : GAUTAM ; अंकुश मिगलानी वाइस चेयरमैन भारतीय रेडक्रॉस हरियाणा राज्य शाखा चण्डीगढ़ एवं महेश जोशी महासचिव भारतीय रेडक्रॉस हरियाणा राज्य शाखा चंडीगढ Read More...

6/14/2025 6:59:13 PM
मानवाधिकार मिशन ने मनाया 14वां स्थापना दिवस

FARIDABAD NEWS 14 JUNE 2025 ; GAUTAM : मानवाधिकार मिशन ने  अपना 14वां स्थापना  दिवस एक विशेष और प्रेरणादायक अंदाज़&nbs Read More...

6/14/2025 6:53:00 PM
सतयुग दर्शन ट्रस्ट जुलाई में खाना,कपड़ो का दान, आर्थिक सहयोग की पूरी दुनियां में चलाएगा मुहिम

FARIDABAD NEWS 14 JUNE 2025 : GAUTAM ; जरूरतमंदों का सहारा बनेगा सतयुग दर्शन ट्रस्ट (रजि०), फरीदाबाद, जुलाई में खाना, कपड़ो का दान और कुछ आर्थिक सहयोग की पूरी दुनियां मे Read More...


Welcome