FARIDABAD

HindustanVision Saturday,14 June , 2025
सतयुग दर्शन ट्रस्ट जुलाई में खाना,कपड़ो का दान, आर्थिक सहयोग की पूरी दुनियां में चलाएगा मुहिम

FARIDABAD NEWS 14 JUNE 2025 : GAUTAM ; जरूरतमंदों का सहारा बनेगा सतयुग दर्शन ट्रस्ट (रजि०), फरीदाबाद, जुलाई में खाना, कपड़ो का दान और कुछ आर्थिक सहयोग की पूरी दुनियां में चलाएगा मुहिम। इस मुहिम के अंतर्गत हर भाग्यशाली, सम्पन्न व्यक्ति को कम से कम एक माह की कुल आमदनी अभागे सजनों को खोज-खोज कर बाँटने का दिया जाएगा आवाहन। अभागों की मूलभूत जरूरतें जैसे रोटी, कपड़ों का दान और अन्य जरूरी आवश्यकताओं के लिए कुछ धनराशि का सहयोग करेंगे सतयुग दर्शन ट्रस्ट (रजि०) के सदस्य, पूरा जुलाई का माह चलाएंगे यह विश्वस्तरीय सेवा अभियान। फरीदाबाद, 14 जून, ‘परहित सरस धर्म नहि भाई, पर पीड़ा सम नहीं अधमाई‘। फरीदाबाद, में भूपानी स्थित प्रसिद्ध सतयुग दर्शन ट्रस्ट (रजि०) जोकि महाबीर सत्संग सभा का विस्तारित रूपांतरण है, अध्यात्मिक ज्ञान और मानवीय मूल्यों के प्रसार के साथ-साथ दान को लेकर भी चर्चा में रहती है। संस्था ने इस बार तय किया है कि आगामी जुलाई पूरा माह विश्व में जहाँ-जहाँ भी संस्था द्वारा महाबीर सत्संग सभाएँ चल रही हैं, वहाँ आसपास रहने वाले सभी जरूरतमंद बेसहारा लोगों को भोजन और कपड़ों आदि का वितरण किया जाएगा। इतना ही नहीं संस्था ने आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की आवश्यकता अनुसार मदद करने का भी आवाहन दिया है। इसके लिए संस्था ने अपने सदस्यों समेत, वैश्विक स्तर पर आमजन से भी जरूरतमंदों तक उनका हक निष्कामतापूर्वक पहुँचाने की अपील की है। सतयुग दर्शन ट्रस्ट (रजि०), के प्रवक्त्ता ने इस सेवा अभियान के बारे में बताते हुए कहा कि इस अभियान के पीछे संस्था का उद्देश्य संकटग्रस्तों को खुशी प्रदान करना है। सतयुग दर्शन ट्रस्ट (रजि०) के गठन का मूल प्रयोजन ही, पूरे विश्व का जनकल्याण यानि हर मानव को शारीरिक, मानसिक व आत्मिक उत्थान है। इसी प्रयोजन की सिद्धि हेतु ट्रस्ट पूरे समाज को नैतिकता, सत्य, करूणा, निष्कामता, धर्मपरायणता और परोपकारिता का पाठ पढ़ाता आया है। इसी तरह सतयुग दर्शन ट्रस्ट अपने सभी समर्थकों को सालाना आय का कुछ हिस्सा बेसहारा लोगों को दान देने के लिए प्रेरित करता आया है।
संस्था ने सेवा अभियान को और विस्तार से समझाते हुए कहा कि किसी भी व्यक्ति को संस्था में
कुछ भी सामान या रूपये जमा कराने की जरूरत नहीं है, सभी दानदाता सीधे जरूरतमंदों को दान
देकर उसकी सूची संस्था के मुख्यालय में जमा करा सकते हैं। कपड़े देने वाले सजनों से अपेक्षा है कि
स्वच्छ धुले और प्रेस किये हुए कपड़े ही योग्य सजनों को प्रदान करें जिससे जरूरतमंद उनका
यथोचित इस्तेमाल कर सकें।

गौरतलब है कि फरीदाबाद में चेरिटेबल ट्रस्ट का मुख्यालय परिसर 40 एकड़ में फैला हुआ है, जहाँ
आत्मज्ञान प्रदान करने हेतु विश्व का पहला समभाव समदृष्टि का स्कूल खुला हुआ है। ज्ञात हो
सतयुग दर्शन ट्रस्ट द्वारा हर रविवार सत्संग आयोजित किया जाता है जिसमें हर धर्म और वर्ग के
लोग समान भाव से जुड़ते हैं। पहले भी सतयुग दर्शन ट्रस्ट द्वारा समय-समय पर जरूरतमंदों के
लिए भोजन, राशन, कपड़े और आर्थिक मदद की जाती है। सतयुग दर्शन ट्रस्ट की आमजन से अपील
है कि मानव कल्याण को ध्यान में रखते हुए इस भव्य परोपकारी कार्य में भागीदार बनें और
जरूरतमंदों का सर्वेक्षण सही तरीके से आप कर उनका हक उन तक पहुँचाएं।

सतयुग दर्शन ट्रस्ट जुलाई में खाना,कपड़ो का दान, आर्थिक सहयोग की पूरी दुनियां में चलाएगा मुहिम

More News

6/14/2025 8:13:34 PM
विपुल गोयल ने वाराणसी में एनटीपीसी के हरित कोयला परियोजना प्लांट का विभाग के अधिकारियों के साथ किया दौरा

GURUGRAM NEWS 14 JUNE 2025 : GAUTAM ; हरियाणा सरकार में शहरी स्थानीय निकाय, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, और नागरिक उड्डयन जैसे अहम विभागों की जिम्मेदारी संभाल रहे कैबिनेट मंत्री Read More...

6/14/2025 7:47:00 PM
फरीदाबाद की अविका अग्रवाल ने NEET UG 2025 में हासिल की ऑल इंडिया रैंक 5

FARIDABAD NEWS 14 JUNE 2025 : GAUTAM : देश की प्रमुख टेस्ट प्रिपरेशन संस्था आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL) ने आज गर्वपूर्वक घोषणा की कि फरीदाबाद की अविका अग्रवाल Read More...

6/14/2025 7:09:59 PM
जिला रेडक्रॉस सोसायटी ने रक्तदाताओं का किया सम्मान तथा रक्तदान शिविरों का आयोजन

FARIDABAD NEWS 14 JUNE 2025 : GAUTAM ; अंकुश मिगलानी वाइस चेयरमैन भारतीय रेडक्रॉस हरियाणा राज्य शाखा चण्डीगढ़ एवं महेश जोशी महासचिव भारतीय रेडक्रॉस हरियाणा राज्य शाखा चंडीगढ Read More...

6/14/2025 6:59:13 PM
मानवाधिकार मिशन ने मनाया 14वां स्थापना दिवस

FARIDABAD NEWS 14 JUNE 2025 ; GAUTAM : मानवाधिकार मिशन ने  अपना 14वां स्थापना  दिवस एक विशेष और प्रेरणादायक अंदाज़&nbs Read More...

6/14/2025 6:53:00 PM
सतयुग दर्शन ट्रस्ट जुलाई में खाना,कपड़ो का दान, आर्थिक सहयोग की पूरी दुनियां में चलाएगा मुहिम

FARIDABAD NEWS 14 JUNE 2025 : GAUTAM ; जरूरतमंदों का सहारा बनेगा सतयुग दर्शन ट्रस्ट (रजि०), फरीदाबाद, जुलाई में खाना, कपड़ो का दान और कुछ आर्थिक सहयोग की पूरी दुनियां मे Read More...

6/14/2025 6:45:43 PM
आरोपी से 1 किलो 334 ग्राम अवैध नशीला पदार्थ गांजा हुआ बरामद

NUH NEWS 14 JUNE 2025 : GAUTAM : हरियाणा प्रदेश को नशा मुक्त करने के हरियाणा सरकार के अभियान को साकार करने के क्रम में सफलता प्राप्त करते हुए ब्यूरो की फरीदाबाद यूनिट न Read More...

6/14/2025 6:41:58 PM
युवक चरित्र निर्माण शिविर में जमकर पसीना बहाकर रहे शिविरार्थी

FARIDABAD NEWS 14 JUNE 2025 : GAUTAM : सैक्टर-19 स्थित रोटरी पब्लिक स्कूल में चल रहे केंद्रीय आर्य युवक परिषद हरियाणा के 7 दिवसीय युवक चरित्र निर्माण शिविर में शिविरार् Read More...

6/14/2025 6:39:57 PM
कॉलेज में पढ़ने वाले बेटे ने अपने बीमार पिता को जीवन‑दान देने के लिए अपना आधा लिवर दान किया

FARIDABAD NEWS 12 JUNE 2025 : GAUTAM ; फ़ादर्स डे के अवसर पर पिता‑पुत्र के अटूट प्रेम की मिसाल पेश करते हुए एक कॉलेज में पढ़ने वाले बेटे ने अपने बीमार पिता को जीवन‑दान Read More...


Welcome