
- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
FARIDABAD NEWS 01 JUNE 2025 : GAUTAM ; लॉयर्स सोशल जस्टिस फोरम के अध्यक्ष एडवोकेट राजेश खटाना ने अवैध कालोनियों में हो रही तोड़फोड़ के खिलाफ आज आवाज उठाई। उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि मैं अतिक्रमण या अवैध कब्जे के पक्ष में नहीं हूं लेकिन गरीब लोगों के सिर की छत जिस प्रकार से छीनी जा रही है, वह तरीका गलत है। उन्हें ना कोई नोटिस दिया जा रहा है और ना ही कोई मोहलत दी जा रही है जबकि उन्होंने यह निर्माण अपनी मेहनत की कमाई की एक-एक पाई जोड़कर किए हैं। जिनके बारे में तत्कालीन अधिकारियों को सब पता है। इन अधिकारियों ने बिल्डर लॉबी के साथ मिलकर मलाई खाई और गरीबों को सपने दिखाकर उनकी मेहनत की कमाई यहां लगवा दी। आज यह अधिकारी उन्हें कानून बता रहे हैं।
एडवोकेट खटाना ने कहा कि गरीबों के सर से छत उजाड़ने का जो यह काम जारी है इसे वह किसी हालत में नहीं होने देंगे। वह इसे रुकवाने के लिए, सामाजिक न्याय की गुहार लगाने के लिए सुप्रीम कोर्ट तक जाएंगे। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को सब पता होता है। उनकी नाक के नीचे और उनकी मर्जी से सब निर्माण हुए हैं। इसलिए जो तत्कालीन अधिकारी रिटायर हो गए हैं उनकी पेंशन से और जो नौकरी में हैं उनकी तनख्वाह से पैसे काटकर इन गरीब मजलूम के नुकसान की भरपाई की जाए।
एडवोकेट राजेश खटाना ने कहा कि आज फरीदाबाद में जिस प्रकार से तोड़फोड़ की जा रही है, उसमें अधिकांश हिस्सा प्रवासी नागरिक का है जिसका इस शहर के विकास में बड़ा योगदान है लेकिन उसके साथ भेदभाव किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह कालोनियां इसलिए भी विकसित होती हैं क्योंकि सरकार कालोनियां विकसित नहीं करती है। यदि सरकार खुद कालोनियां विकसित करे और उनकी कीमत जायज रखे तो गरीब आदमी भी वैध घर में रह सकेगा। खटाना ने सवाल उठाया कि जब एक अवैध कॉलोनी बसाकर बिल्डर पैसे कमा सकता है तो सरकार क्यों नहीं कमा सकती। सरकार को यह घाटे का सौदा क्यों लगता है।
FARIDABAD NEWS 02 JUNE 2025 : GAUTAM : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा पिछले दिनों जहां हरियाणा प्रदेश में कांग्रेस संगठन का चुनाव करने के लिए प्रदेश में 23 ऑब्जर्वरो Read More...
FARIDABAD NEWS 02 JUNE 2025 : GAUTAM ; प्रदेश की 17 सरकारी मंडियों में सूरज मुखी की खरीद 30 जून तक चलेगी। यह बात हरियाणा के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मंत Read More...
FARIDABAD NEWS 02 JUNE 2025 : GAUTAM ; साइबर थाना बल्लभगढ़ में तिगांव, फरीदाबाद वासी एक व्यक्ति ने शिकायत दी जिसमें आरोप लगाया कि जिसे 6 अप्रैल को ठगों द्वारा एक Read More...
FARIDABAD NEWS 02 JUNE 2025 : सेहतपुर, फरीदाबाद वासी ने साइबर थाना सैंट्रल में शिकायत दी जिसमें आरोप लगाया कि 10 फरवरी को उसके पास क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढाने के Read More...
FARIDABAD NEWS 02 JUNE 2025 : GAUTAM : अधिकारी व कर्मचारी अपनी ईमानदारी व पूर्ण निष्ठा से कार्य करें ताकि सरकार द्वारा चलाई जा रही जनहित योजनाओं से पात्र उम्मीदवारों के Read More...
JIND NEWS 02 JUNE 2025 : GAUTAM ; सुप्रीम सीनियर सेकेंडरी स्कूल, जींद में आज से सात दिवसीय ग्रीष्मकालीन समर कैंप 2025 का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की शुरु Read More...
FARIDABAD NEWS 01 JUNE 2025 : GAUTAM ; लॉयर्स सोशल जस्टिस फोरम के अध्यक्ष एडवोकेट राजेश खटाना ने अवैध कालोनियों में हो रही तोड़फोड़ के खिलाफ आज आवाज उठाई। उन्होंने एक प्रेस Read More...
FARIDABAD NEWS 31 MAY 2025 : GAUTAM ; छात्रों के व्यापक हितों को देखते हुए जे.सी. बोस विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए, फरीदाबाद ने विश्वविद्यालय स्तर पर विभि Read More...