FARIDABAD

HindustanVision Friday,30 May , 2025
मंत्री विपुल गोयल के साथ कुलपति प्रोफ़ेसर दिनेश कुमार ने किया कौशल विकास पर मंथन 

FARIDABAD NEWS 30 MAY 2025 : GAUTAM ;  श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर दिनेश कुमार ने हरियाणा के शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल से मुलाक़ात कर उनके साथ कौशल विकास की योजनाओं पर विचार-विमर्श किया। उन्होंने प्रदेश में उद्योगों के लिए कुशल मानवीय संसाधन तैयार करने और अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार से जोड़ने की योजनाओं का ब्यौरा भी दिया। विपुल गोयल ने उन्हें शुभकामनाएँ देते हुए श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय को उत्कृष्टता पर ले जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश में स्किल इको सिस्टम तैयार करने में श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय की बड़ी भूमिका है। प्रदेश सरकार औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है।
कुलपति प्रोफ़ेसर दिनेश कुमार ने कहा कि प्रत्येक युवा को कौशल प्रदान कर न केवल हम औद्योगिक विकास को बढ़ावा दे सकते हैं, बल्कि इससे बेरोजगारी की चुनौती से भी पार पाया जा सकता है। इस दौरान उन्होंने कहा कि श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय में कुछ नए प्रोग्राम शुरू किए जाएंगे। प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के विजन और मुख्यमंत्री के लक्ष्यों को क्रियान्वित किया जाएगा। कुलपति प्रोफ़ेसर दिनेश कुमार ने विपुल गोयल के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित की।

मंत्री विपुल गोयल के साथ कुलपति प्रोफ़ेसर दिनेश कुमार ने किया कौशल विकास पर मंथन 

More News

6/2/2025 6:57:33 PM
कांग्रेस संगठन चुनाव को लेकर लखन सिंगला बने प्रदेश ऑब्जर्वर

FARIDABAD NEWS 02 JUNE 2025 : GAUTAM : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा पिछले दिनों जहां हरियाणा प्रदेश में कांग्रेस संगठन का चुनाव करने के लिए प्रदेश में 23 ऑब्जर्वरो Read More...

6/2/2025 5:45:09 PM
हरियाणा में 30 जून तक होगी सूरजमुखी की खरीद : राजेश नागर

FARIDABAD NEWS 02 JUNE 2025 : GAUTAM ;  प्रदेश की 17 सरकारी मंडियों में सूरज मुखी की खरीद 30 जून तक चलेगी। यह बात हरियाणा के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मंत Read More...

6/2/2025 5:36:08 PM
टेलिग्राम टास्क के बहाने 5,28,267/- रू की ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार

FARIDABAD NEWS 02 JUNE 2025 : GAUTAM ;  साइबर थाना बल्लभगढ़ में तिगांव, फरीदाबाद वासी एक व्यक्ति ने शिकायत दी जिसमें आरोप लगाया कि जिसे 6 अप्रैल को ठगों द्वारा एक Read More...

6/2/2025 5:33:13 PM
क्रेडिट कार्ड लिमिट बढाने के नाम से 97,000/-रू का फ्राड़ साइबर थाना सैंट्रल टीम ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार

FARIDABAD NEWS 02 JUNE 2025 :  सेहतपुर, फरीदाबाद वासी ने साइबर थाना सैंट्रल में शिकायत दी जिसमें आरोप लगाया कि 10 फरवरी को उसके पास क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढाने के Read More...

6/2/2025 3:40:38 PM
महिला एवं बाल विकास अधिकारी कमला दलाल सेवानिवृत्त

FARIDABAD NEWS 02 JUNE 2025 : GAUTAM : अधिकारी व कर्मचारी अपनी ईमानदारी व पूर्ण निष्ठा से कार्य करें ताकि सरकार द्वारा चलाई जा रही जनहित योजनाओं से पात्र उम्मीदवारों के Read More...

6/2/2025 1:43:01 PM
सुप्रीम सीनियर सेकेंडरी स्कूल, जींद में समर कैंप का भव्य शुभारंभ

JIND NEWS 02  JUNE 2025 : GAUTAM ;  सुप्रीम सीनियर सेकेंडरी स्कूल, जींद में आज से सात दिवसीय ग्रीष्मकालीन समर कैंप 2025 का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की शुरु Read More...

6/1/2025 7:40:35 PM
गरीब का खून पानी नहीं है, सुप्रीम कोर्ट तक जाएंगे ; राजेश खटाना 

FARIDABAD NEWS 01 JUNE 2025 : GAUTAM ; लॉयर्स सोशल जस्टिस फोरम के अध्यक्ष एडवोकेट राजेश खटाना ने अवैध कालोनियों में हो रही तोड़फोड़ के खिलाफ आज आवाज उठाई। उन्होंने एक प्रेस Read More...

5/31/2025 7:30:02 PM
जे.सी. बोस विश्वविद्यालय ने विभिन्न पाठ्यक्रमों में दाखिले की आखिरी तिथि बढ़ाई

FARIDABAD NEWS 31 MAY 2025 : GAUTAM ; छात्रों के व्यापक हितों को देखते हुए जे.सी. बोस विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए, फरीदाबाद ने विश्वविद्यालय स्तर पर विभि Read More...


Welcome