HARYANA

HindustanVision Tuesday,13 May , 2025
सफाई व सीवर कर्मियों की हो रही मौतों पर सरकार मौन ,20 मई को करेंगे हड़ताल : नरेश शास्त्री

CHANDIGARH NEWS 13 MAY 2025 : GAUTAM : नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष नरेश कुमार शास्त्री ने मंगलवार को रेड विशप पर्यटन केंद्र में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। उन्होंने अपने संबोधन में आरोप लगाया कि प्रदेश में आए दिन सफाई व सीवर कर्मचारियों की लगातार मौत हो रही है और सरकार इनपर मौन है। उन्होंने कहा कि मृतक कर्मचारियों के आश्रित भूखे मरते न्याय के लिए भटक रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार सफाई और सीवर के कार्य में पूर्णतय ठेका प्रथा लागू कर गरीब वाल्मीकि समुदाय को भुखमरी और बेरोजगारी के मुंह में धकेल रही है। सरकार ने 11 वर्षों में कच्चे सफाई कर्मचारियों को पक्का नहीं किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने अपने प्रथम कार्यकाल में 18 हजार दो सौ ग्रुप डी की भर्ती की थी,जिसमें एक भी सीवर मैन और सफाई कर्मचारी भर्ती नही किया। उन्होंने कहा कि पिछले 5 वर्षों से पालिका रोल व अनुबंध फायर कर्मचारी के वेतन में कोई भी बढ़ोतरी नहीं की। नगर निगम फरीदाबाद में 30 वर्षो से कार्यरत दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी कोर्ट के आदेशों के बाद भी नही किये गए पक्के । जबकि मुख्यमंत्री द्वारा कच्चे सफाई कर्मचारियों का वेतन 27 हजार रुपए की घोषणा की थी। यह घोषणा लागू न होने से सफाई कर्मचारी अपने आपको ठगा सा महसूस कर रहे हैं। श्री शास्त्री ने कहा कि 311 व एस डब्ल्यू एम एप पर जबरन हाजरी लगाने के लिए धमकाया जा रहा है। सफाई कर्मी नेताओं के अनुसार सफाई और सीवर का कार्य करने वाले ठेकेदार, राजनेताओं व अधिकारियों के साथ मिल कर लाखों का घोटाला कर रहे हैं। जिसका कोई संज्ञान नहीं लिया जा रहा है। डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन का काम पूर्णतः विफल रोड स्विपिग व अन्य सफाई सीवर ठेकों में भृष्ठाचार चर्म सीमा पर। उन्होंने ऐलान किया कि सरकार की गरीब सफाई व सीवर व शहरी स्थानीय निकाय विभाग के कर्मचारियों और अग्निशमन के कर्मचारियों की मांगों की अनदेखी व शोषण के खिलाफ 20 मई को हड़ताल कर कामकाज ठप्प किया जाएगा।

श्री शास्त्री ने कहा कि प्रदेश में सरकारी विभागों, बोर्ड, निगमों व युनिवर्सिटी में करीब ढाई लाख कच्चे व पक्के कर्मचारी का कर रहे हैं और कहीं पर भी ऑनलाइन एप पर हाजिरी नहीं लगाई जाती । उन्होंने कहा कि वैसे तो सरकार ने सफाई कर्मचारियों को मानव स्वास्थ्य इंजीनियर व करोना योद्धा जैसे नामों से नवाजा है, वही देश के प्रधानमंत्री ने प्रयागराज में सफाई कर्मचारियों के पांव धोकर समूचे सफाई कर्मचारी समुदाय को सातवें आसमान पर बिठा दिया। लेकिन सच्चाई इससे बिल्कुल परे है। उन्होंने कहा कि "नाम धनीराम और रोटियों का भी टोटा"। उन्होंने कहा कि इस स्थिति में सफाई व सीवर कर्मचारी जी रहे हैं।

प्रेस कांफ्रेंस में नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री के अलावा संघ के महासचिव मांगेराम तिगरा,उप प्रधान व हरियाणा अग्निशमन विभाग के राज्य प्रधान राजेन्द्र सिन्द, अग्निशमन विभाग के प्रेस प्रवक्ता गुलशन भारद्वाज भी उपस्थित रहे।

प्रदेश भर में पालिका व परिषदों में संपन्न हुए उल्टी झाड़ू प्रदर्शनों की सफलता का दावा करते हुए 16 मई को क्रमिक भूख हड़ताल करने का एलान करते हुए नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के महासचिव मांगेराम तिगरा ने श्रम कानून को समाप्त करने रिक्त पदों पर पक्की भर्ती करने,पुरानी पेंशन बहाल करने, हरियाणा कौशल रोजगार निगम के कर्मचारियों की छंटनी पर रोक लगाने, छंटनी ग्रस्त कर्मचारियों को ड्यूटी पर लेने व 2 साल कार्य कर चुके कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने के लिए रेगुलराइजेशन नीति बनाने, हरियाणा में आठवें वेतन आयोग का गठन करने और सेवानिवृत कर्मचारियों को केंद्र सरकार द्वारा आठवें वेतन आयोग का लाभ न देने के विरोध में 20 मई को होने वाली राष्ट्रव्यापी हड़ताल में शामिल होने का ऐलान किया । उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में पूर्णतः कामकाज ठप कर लाखों कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे।

सफाई व सीवर कर्मियों की हो रही मौतों पर सरकार मौन ,20 मई को करेंगे हड़ताल : नरेश शास्त्री

More News

5/13/2025 8:07:22 PM
सेना के शौर्य और पराक्रम को सम्मान देने हेतु 15 मई को आयोजित की जाएगी तिरंगा यात्रा" : कृष्णपाल गुर्जर

FARIDABAD NEWS 13 MAY 2025 : GAUTAM ;  भारतीय जनता पार्टी  फ़रीदाबाद ज़िला कार्यालय अटल कमल पर फ़रीदाबाद लोकसभा की बैठक में केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर न Read More...

5/13/2025 6:36:31 PM
ओ३म् शिक्षा संस्कार सीनियर सेकेंडरी स्कूल, पाली का परीक्षा परिणाम 93.33 प्रतिशत रहा

FARIDABAD NEWS 13 MAY 2025 : GAUTAM : ओ३म् शिक्षा संस्कार सीनियर सेकेंडरी स्कूल, पाली, फरीदाबाद के ( संस्थापक एवम अध्यक्ष परम श्रद्धेय गुरूजी योगीराज ओ३मप्रकाश महाराज जी के Read More...

5/13/2025 6:01:20 PM
सफाई व सीवर कर्मियों की हो रही मौतों पर सरकार मौन ,20 मई को करेंगे हड़ताल : नरेश शास्त्री

CHANDIGARH NEWS 13 MAY 2025 : GAUTAM : नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष नरेश कुमार शास्त्री ने मंगलवार को रेड विशप पर्यटन केंद्र में प्रेस कॉन्फ्रेंस का Read More...

5/13/2025 5:46:00 PM
विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल घरोड़ा ,12वीं के विद्यार्थियों ने शानदार परीक्षा परिणाम लाकर अध्यापकों को दिया रिटर्न गिफ्ट

97% लाकर तन्वी ने किया स्कूल टॉप : दीपक यादव डायरेक्टर

FARIDABAD NEWS 13 MAY 2025 : GAUTAM : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा 13 मई को Read More...

5/13/2025 5:32:13 PM
Two-Day Science Conclave 2025 begins at JC Bose University

FARIDABAD NEWS 13 MAY 2025 : GAUTAM : The “Science Conclave 2025” themed Emerging Science, Young Minds and Enthusiastic Innovations: A Vision for Viksit Bharat k Read More...

5/13/2025 5:30:11 PM
शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए सीमा त्रिखा ने सुन्दर काण्ड पाठ का किया आयोजन

FARIDABAD NEWS 13 MAY 2025 ; GAUTAM ; आपरेशन सिन्दूर की सफलता और देश के लिए प्राण न्यौछावर करने वाले शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए एन.एच.पांच ए ब्लॉक स्थित काली माता मंद Read More...

5/13/2025 5:27:27 PM
जाट संस्था ने की मीटिंग ,शमशेर कादियान को बनाया अध्यक्ष

FARIDABAD NEWS 13 MAY 2025 ; GAUTAM ; जाट संस्था फरीदाबाद प्याली चौक के प्रागंण में आम सभा की मीटिंग रखी गई। इस मीटिंग अध्यक्ष शमशेर कादियान को बनाया। संस्था के महासचिव रामन Read More...

5/13/2025 4:04:26 PM
सीटू ने फैक्ट्री वर्करों के बीच ‌हैंड बिल और पोस्टर किए वितरित

FARIDABAD NEWS 13 MAY 2025 : GAUTAM ; श्रम कानूनों में किए गए संशोधनों  को रद्द करने,‌ न्यूनतम वेतन ₹26000 लागू करने और सार्वजनिक क्षेत्रों के नीजीकरण पर रोक  Read More...


Welcome