FARIDABAD

HindustanVision Monday,05 May , 2025
अटल जी की प्रतिमा भी थी, उन्हें छोड़ दिया, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

FARIDABAD NEWS 05 MAY 2025 : GAUTAM ;  शहर के मुख्य चौराहे नीलम चौक के पास देर रात कुछ शरारती तत्वों ने देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा को निशाना बनाया। नीले रंग का स्प्रे और भूरे रंग का पेंट फेंककर प्रतिमा का पूरी तरह से गंदा कर दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय थाना एनआईटी पुलिस मौके पर पहुंची और प्रतिमा को साफ  करवाने का कार्य शुरू किया। वहीं जब कांग्रेसियों को इसकी जानकारी मिली तो वह एकत्रित होकर नीलम चौराहे पर पहुंचे और घटना की निंदा करते हुए आरोपी की गिरफ्तारी की मांग करते हुए सरकार के खिलाफ प्रदर्शन भी किया। इसका नेतृत्व विधायक रघुबीर सिंह तेवतिया कर रहे थे। इस अवसर पर कांग्रेसियों ने प्रतिमा को दूध से धोया। 

जानकारी अनुसार नीलम फ्लाईओवर के गोल चक्कर पर दो मूर्तियां स्थापित हैं, जिनमें एक पंडित जवाहरलाल नेहरू और दूसरी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की है। शरारती तत्वों ने निशाना केवल पं. जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा को बनाया।

कांग्रेस विधायक रघुबीर सिंह तेवतिया, प्रदेश प्रवक्ता सुमित गौड़, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बलजीत कौशिक, मुकेश शर्मा, रिन्कू चंदीला, पराग शर्मा, अनीष पाल, राजेश आर्य, इशांत कथूरिया, अनिल नेता जी, अशोक रावल, बाबूलाल रवि, बिजेन्द्र आर्य, वेदपाल दायमा, संजय सोंलकी, मनोज अग्रवाल, डा. सौरभ, योगेश ढींगड़ा, राजकुमार शर्मा ने इसे निंदनीय और शर्मनाक बताया। उन्होंने कहा क देश के पहले प्रधानमंत्री की प्रतिमा के साथ  इस तरह की हरकत बर्दाश्त नहीं की जा सकती। पं. नेेहरू ने लोगों को बसाने का काम किया था। इसलिए वह हर व्यक्ति के दिल में बसते है। पुलिस को तत्काल जांच कर दोषियों को गिरफ्तार कर सख्त सजा दिलानी चाहिए।

थाना एनआईटी प्रभारी पूनम ने बताया कि सूचना मिलते ही हम मौके पर पहुंची। प्रतिमा पर नीले और भूरे रंग का पेंट फेंका गया था। स्थानीय लोगों की मदद से प्रतिमा को साफ  करवाया गया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।

अटल जी की प्रतिमा भी थी, उन्हें छोड़ दिया, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

More News

5/5/2025 8:55:09 PM
अटल जी की प्रतिमा भी थी, उन्हें छोड़ दिया, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

FARIDABAD NEWS 05 MAY 2025 : GAUTAM ;  शहर के मुख्य चौराहे नीलम चौक के पास देर रात कुछ शरारती तत्वों ने देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा को निशा Read More...

5/5/2025 6:48:17 PM
विपुल गोयल ने मनोहर लाल खट्टर के जन्मदिवस पर किया रक्तदान शिविर का आयोजन

FARIDABAD NEWS 05 MAY 2025 : GAUTAM ; भारतीय जनता पार्टी अपने संगठन के भीतर सेवा कार्यों को अत्यधिक महत्व देती है और विशेष रूप से कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने सामाजिक क Read More...

5/5/2025 5:41:36 PM
श्री लक्ष्मी नारायण दिव्यधाम से मिला सेवा का आशीर्वाद : नायब सैनी 

FARIDABAD NEWS 05 MAY 2025 : GAUTAM ; हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि उन्हें श्री लक्ष्मी नारायण दिव्य धाम में जनता की सेवा करने का आशीर्वाद मिला जिसके बाद व Read More...

5/5/2025 5:38:27 PM
मनोहर लाल खट्टर को हरियाणा के विकास को रफ्तार देने के लिए जाना जाता है : मंजू नागर

FARIDABAD NEWS 05 MAY 2025 : GAUTAM : केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर के जन्मदिवस पर मंत्री राजेश नागर द्वारा ग्रेटर फरीदाबाद स्थित आईएमटी कॉलेज में एक व Read More...

5/5/2025 5:33:01 PM
टेलिग्राम टास्क के बहाने ठगी करने के मामले में साइबर थाना बल्लभगढ ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार

FARIDABAD NEWS 05 MAY 2025 : GAUTAM ;  फरीदाबाद पुलिस की साइबर थाना की टीमों द्वारा साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है, इसी क्रम में टेलिग्राम टास्क के नाम Read More...

5/5/2025 5:29:38 PM
अलग-अलग मामलों में 2 आरोपी गिरफ्तार ,2 देसी कट्टा बरामद


FARIDABAD NEWS 05 MAY 2025 : GAUTAM : अवैध हथियार रखने वालों पर फरीदाबाद पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है, इसी क्रम में कार्रवाई करते हुए क्राईम ब्रांच AVTS Read More...

5/5/2025 5:24:17 PM
Outreach Campaign to aware career prospects in Environmental Sciences

FARIDABAD NEWS 05 MAY 2025 : GAUTAM : The Department of Environmental Sciences at J.C. Bose University of Science and Technology, YMCA, Faridabad conducted an Admission Outr Read More...

5/5/2025 5:22:08 PM
राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की दिल्ली शाखा ने किया एक निर्धन कन्या का विवाह

FARIDABAD NEWS 05 MAY 2025 ; GAUTAM ; राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की राष्ट्रीय अध्यक्ष अम्बिका शर्मा जी के मार्गदर्शन में दिल्ली शाखा के सभी पदाधिकारियों व सदस्यों के सहयोग स Read More...


Welcome