
- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
FARIDABAD NEWS 05 MAY 2025 : GAUTAM : केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर के जन्मदिवस पर मंत्री राजेश नागर द्वारा ग्रेटर फरीदाबाद स्थित आईएमटी कॉलेज में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें रक्तदाताओं का जोश देखते ही बनता था।
आज चंडीगढ़ में कैबिनेट मीटिंग होने के कारण राजेश नागर शहर में मौजूद नहीं थे इसलिए उनकी अनुपस्थिति में उनकी धर्मपत्नी मंजू नागर ने शिविर का उद्घाटन कर लोगों के साथ संवाद किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को प्रदेश के विकास को गति देने के लिए जाना जाता है। उन्होंने पूरे प्रदेश को समान विकास के मार्ग पर लाकर यह दिखा दिया कि नेतृत्व यदि चाहे तो कोई भी वर्ग विकास से अछूता नहीं रह सकता। आज हरियाणा विकास की नई इबादत लिख रहा है और लोगों ने तीसरी बार प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाई है जो स्पष्ट रूप से दिखाता है कि मनोहर लाल द्वारा लगाया पौधा आज विशाल वृक्ष बन चुका है।
इस बारे में मंत्री राजेश नागर ने फोन पर बताया कि मनोहर लाल खट्टर को राजनीति का संत कहा जाता है। उन्होंने कभी किसी से भेदभाव नहीं किया। वह कभी किसी राजनीतिक दबाव में नहीं आए और उन्होंने प्रशासनिक सुधार के लिए कड़े फैसले लिए। वह सरकार में नये थे लेकिन राजनीति उनके लिए नई नहीं थी। इसलिए उन्होंने प्रदेश की राजनीति को एक नई धार देकर शासन प्रशासन को एक सूत्र में बांधने का काम किया। यही कारण है कि आज पूरा प्रदेश उनके जन्मदिन पर जश्न मना रहा है।
FARIDABAD NEWS 05 MAY 2025 : GAUTAM ; शहर के मुख्य चौराहे नीलम चौक के पास देर रात कुछ शरारती तत्वों ने देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा को निशा Read More...
FARIDABAD NEWS 05 MAY 2025 : GAUTAM ; भारतीय जनता पार्टी अपने संगठन के भीतर सेवा कार्यों को अत्यधिक महत्व देती है और विशेष रूप से कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने सामाजिक क Read More...
FARIDABAD NEWS 05 MAY 2025 : GAUTAM ; हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि उन्हें श्री लक्ष्मी नारायण दिव्य धाम में जनता की सेवा करने का आशीर्वाद मिला जिसके बाद व Read More...
FARIDABAD NEWS 05 MAY 2025 : GAUTAM : केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर के जन्मदिवस पर मंत्री राजेश नागर द्वारा ग्रेटर फरीदाबाद स्थित आईएमटी कॉलेज में एक व Read More...
FARIDABAD NEWS 05 MAY 2025 : GAUTAM ; फरीदाबाद पुलिस की साइबर थाना की टीमों द्वारा साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है, इसी क्रम में टेलिग्राम टास्क के नाम Read More...
FARIDABAD NEWS 05 MAY 2025 : GAUTAM : अवैध हथियार रखने वालों पर फरीदाबाद पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है, इसी क्रम में कार्रवाई करते हुए क्राईम ब्रांच AVTS
Read More...
FARIDABAD NEWS 05 MAY 2025 : GAUTAM : The Department of Environmental Sciences at J.C. Bose University of Science and Technology, YMCA, Faridabad conducted an Admission Outr Read More...
FARIDABAD NEWS 05 MAY 2025 ; GAUTAM ; राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की राष्ट्रीय अध्यक्ष अम्बिका शर्मा जी के मार्गदर्शन में दिल्ली शाखा के सभी पदाधिकारियों व सदस्यों के सहयोग स Read More...