FARIDABAD

HindustanVision Sunday,04 May , 2025
श्री लक्ष्मीनारायण दिव्यधाम में धूमधाम से मनाई रामानुज स्वामी की जयंती

FARIDABAD NEWS 04 MAY 2025 : GAUTAM ; श्री सिद्धदाता आश्रम के पांच दिवसीय 18वें ब्रह्मोत्सव के चौथे दिन रामानुज संप्रदाय के प्रवर्तक स्वामी रामानुज की जयंती पर विशेष अभिषेक हुआ और शाम को विशाल शोभायात्रा निकाली गई। इस अवसर पर अधिष्ठाता जगदगुरु रामानुजाचार्य स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य महाराज ने लोकमंगल के लिए कामना की।
उन्होंने बताया कि मूलत: इस संप्रदाय की स्थापना स्वयं माता लक्ष्मी जी ने की इसलिए इस संप्रदाय का नाम श्री संप्रदाय है। लेकिन गुरु भक्ति को जनमानस में पुन: प्रतिपादित करने के कारण बाद में रामानुज स्वामी के नाम से ही संप्रदाय को जाना जाने लगा। उन्होंने कहा कि श्री रामानुज संप्रदाय के प्रमुख तीर्थ स्थल श्री सिद्धदाता आश्रम एवं श्री लक्ष्मीनारायण दिव्यधाम में देश विदेश से भक्त भाष्यकार रामानुज स्वामी की जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। ऐसा माना जाता है कि करीब एक हजार वर्ष पूर्व धर्म से विरुद्ध आचरण बढऩे पर भगवान के निर्देश पर शेषजी ने रामानुज के रूप में दक्षिण के पेरंबदूर में अवतार लिया और लोगों को धर्म के साथ जोड़ा। उन्होंने गुरु भक्ति और गुरु ज्ञान को आगे स्थापित किया और जीव व ब्रह्म के लिए एक विशिष्ट अद्वैत सिद्धांत को प्रतिपादित किया। वह करीब 120 वर्ष जीऐ और पूरे देश को एक सूत्र में पिरोया। रामानुज स्वामी को भगवान नारायण के शेषजी के अवतार माना जाता है जिन्होंने कलियुग में धर्म से दूर हो रहे लोगों को धर्म के साथ जोड़ा।
इस शोभायात्रा का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने किया। पांच दिवसीय यह ब्रह्मोत्सव 4 मई को भगवान श्री लक्ष्मीनारायण एवं अन्य सभी देव विग्रहों के साथ विशाल शोभायात्रा के साथ संपन्न होगा। जिसमें मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आने की पूरी संभावना है जिसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
 

श्री लक्ष्मीनारायण दिव्यधाम में धूमधाम से मनाई रामानुज स्वामी की जयंती

More News

5/4/2025 6:19:28 PM
श्री लक्ष्मीनारायण दिव्यधाम में धूमधाम से मनाई रामानुज स्वामी की जयंती

FARIDABAD NEWS 04 MAY 2025 : GAUTAM ; श्री सिद्धदाता आश्रम के पांच दिवसीय 18वें ब्रह्मोत्सव के चौथे दिन रामानुज संप्रदाय के प्रवर्तक स्वामी रामानुज की जयंती पर विशेष अभिषेक Read More...

5/4/2025 6:13:07 PM
एमआईएस पोर्टल नहीं खुलने से परेशान स्कूल संचालक पहुंचे मंत्री राजेश नागर के खुले दरबार में

FARIDABAD NEWS 04 MAY 2025 : GAUTAM : मंत्री राजेश नागर के घर पर आयोजित खुले दरबार में आज स्कूल संचालक भी पहुंचे जिन्होंने एमआईएस पोर्टल ना चलने के कारण हो रही परेशानियों के Read More...

5/4/2025 6:04:12 PM
50 वर्ष पुरानी दलित बस्ती के रास्ते को जबरन बंद करवाने के विरोध में मंत्री राजेश नागर का पुतला फूंका

FARIDABAD NEWS 04 MAY 2025 : 50 वर्ष पुरानी दलित बस्ती के रास्ते को जबरन बंद करवाने के विरोध में आज सामाजिक न्याय एवं अधिकार समिति जिला फरीदाबाद के अध्यक्ष दीनदयाल गौतम Read More...

5/4/2025 5:52:32 PM
बीजेपी जहां-जहां बुलडोज़र वहां-वहां : सुमित गौड़

FARIDABAD NEWS 04 MAY 2025 : बल्लभगढ़ के सेक्टर-3 स्थित शिव कालोनी में बिना नोटिस गरीबों को आशियानों को तोडऩे को लेकर लोगों में भाजपा सरकार के खिलाफ जबरदस्त आक्रोश है। Read More...

5/4/2025 4:57:21 PM
के.एल. मेहता दयानंद महिला महाविद्यालय में विदाई पार्टी एवं पुरस्कार वितरण समारोह

FARIDABAD NEWS 04 MAY 2025 : GAUTAM : कम्प्यूटर विज्ञान विभाग ने 3 मई, 2025 को प्रातः 10:00 बजे महाविद्यालय के सभागार में बी.सी.ए. एवं एम.एस.सी. (कम्प्यूटर विज्ञान) के अंतिम Read More...

5/3/2025 6:22:14 PM
महारानी पद्मावती का जीवन बहन-बेटियों के लिए प्रेरणा स्त्रोत : विपुल गोयल

FARIDABAD NEWS 03 MAY 2025 : GAUTAM : हरियाणा के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, शहरी स्थानीय निकाय एवं नागरिक उड्डयन मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि सरकार की ओर से प्रदेश में लागू की Read More...

5/3/2025 6:12:06 PM
दाऊजी मंदिर फतेहपुर बिल्लौच में फलदार व छायादार पौधा रोपण किया गया

FARIDABAD NEWS 03 MAY 2025 : GAUTAM ; सर्व सैनी समाज संगठन, फतेहपुर बिल्लौच, फरीदाबाद द्वारा  मानव जाति के कल्याण के लिए कर्मयोग शुरू करते हुए आज शनिवार को दाऊजी मंदिर Read More...

5/3/2025 5:56:50 PM
के.एल. मेहता दयानंद महिला महाविद्यालय ने किया विदाई एवं पुरस्कार वितरण समारोह

FARIDABAD NEWS 03 MAY 2025 : GAUTAM ; विज्ञान एवं गृह विज्ञान विभाग ने 2 मई, 2025 को प्रातः 10 बजे महाविद्यालय के सभागार में एम.एस.सी. (गणित एवं रसायन विज्ञान) एवं बी.एस.सी. (गृह विज Read More...


Welcome