FARIDABAD

HindustanVision Sunday,04 May , 2025
एमआईएस पोर्टल नहीं खुलने से परेशान स्कूल संचालक पहुंचे मंत्री राजेश नागर के खुले दरबार में

FARIDABAD NEWS 04 MAY 2025 : GAUTAM : मंत्री राजेश नागर के घर पर आयोजित खुले दरबार में आज स्कूल संचालक भी पहुंचे जिन्होंने एमआईएस पोर्टल ना चलने के कारण हो रही परेशानियों के बारे में ज्ञापन सौंपा।
बल्लभगढ़ प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने आज मंत्री राजेश नागर से कहा कि कुछ स्कूल संचालक आरटीई के तहत दी जाने वाली जानकारी शिक्षा विभाग के पोर्टल की तकनीकी खामियों के कारण जमा नहीं कर सके, जिसके कारण स्कूल मालिकों को शिक्षा विभाग ने नोटिस जारी कर उनके एमआईएस अकाउंट बंद कर दिए। इसके कारण स्कूल न तो नए एडमिशन ले पा रहे हैं और न ही बच्चों के स्थानांतरण प्रमाणपत्र जारी कर पा रहे हैं।
संगठन के प्रतिनिधियों ने मंत्री राजेश नागर को बताया कि उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी को नोटिस के जवाब जमा कर दिए हैं लेकिन इसके बावजूद  पोर्टल नहीं खोला गया है।  जिसके कारण स्कूल संचालक और अभिभावक दोनों परेशान हैं। उनकी बात सुनकर मंत्री राजेश नागर ने शिक्षा मंत्री महिपाल सिंह ढांडा को फोन कर स्कूल संचालकों को राहत देने की बात कही। जिस पर शिक्षा मंत्री ने जल्द ही मामले का हल देने की बात कही। मंत्री राजेश नागर ने बताया कि उन्हें मिलने वाली हर समस्या का समाधान वह जल्द से जल्द देने का प्रयास करते हैं जिसमें हमारे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की कार्यशैली का लाभ उन्हें मिल रहा है। प्रदेश का प्रशासन शिकायतों को गंभीरता से सुनकर उनका हल देने का प्रयास कर रहा है।
इसके अलावा दरबार में आईं अन्य समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। बता दें कि हर रविवार को मंत्री राजेश नागर के निवास पर खुले दरबार का आयोजन होता है जिसमें लोग अपनी प्रशासनिक समस्याएं लेकर पहुंचते हैं और मंत्री यथासंभव उनका निराकरण करते हैं।
 

एमआईएस पोर्टल नहीं खुलने से परेशान स्कूल संचालक पहुंचे मंत्री राजेश नागर के खुले दरबार में

More News

5/4/2025 6:19:28 PM
श्री लक्ष्मीनारायण दिव्यधाम में धूमधाम से मनाई रामानुज स्वामी की जयंती

FARIDABAD NEWS 04 MAY 2025 : GAUTAM ; श्री सिद्धदाता आश्रम के पांच दिवसीय 18वें ब्रह्मोत्सव के चौथे दिन रामानुज संप्रदाय के प्रवर्तक स्वामी रामानुज की जयंती पर विशेष अभिषेक Read More...

5/4/2025 6:13:07 PM
एमआईएस पोर्टल नहीं खुलने से परेशान स्कूल संचालक पहुंचे मंत्री राजेश नागर के खुले दरबार में

FARIDABAD NEWS 04 MAY 2025 : GAUTAM : मंत्री राजेश नागर के घर पर आयोजित खुले दरबार में आज स्कूल संचालक भी पहुंचे जिन्होंने एमआईएस पोर्टल ना चलने के कारण हो रही परेशानियों के Read More...

5/4/2025 6:04:12 PM
50 वर्ष पुरानी दलित बस्ती के रास्ते को जबरन बंद करवाने के विरोध में मंत्री राजेश नागर का पुतला फूंका

FARIDABAD NEWS 04 MAY 2025 : 50 वर्ष पुरानी दलित बस्ती के रास्ते को जबरन बंद करवाने के विरोध में आज सामाजिक न्याय एवं अधिकार समिति जिला फरीदाबाद के अध्यक्ष दीनदयाल गौतम Read More...

5/4/2025 5:52:32 PM
बीजेपी जहां-जहां बुलडोज़र वहां-वहां : सुमित गौड़

FARIDABAD NEWS 04 MAY 2025 : बल्लभगढ़ के सेक्टर-3 स्थित शिव कालोनी में बिना नोटिस गरीबों को आशियानों को तोडऩे को लेकर लोगों में भाजपा सरकार के खिलाफ जबरदस्त आक्रोश है। Read More...

5/4/2025 4:57:21 PM
के.एल. मेहता दयानंद महिला महाविद्यालय में विदाई पार्टी एवं पुरस्कार वितरण समारोह

FARIDABAD NEWS 04 MAY 2025 : GAUTAM : कम्प्यूटर विज्ञान विभाग ने 3 मई, 2025 को प्रातः 10:00 बजे महाविद्यालय के सभागार में बी.सी.ए. एवं एम.एस.सी. (कम्प्यूटर विज्ञान) के अंतिम Read More...

5/3/2025 6:22:14 PM
महारानी पद्मावती का जीवन बहन-बेटियों के लिए प्रेरणा स्त्रोत : विपुल गोयल

FARIDABAD NEWS 03 MAY 2025 : GAUTAM : हरियाणा के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, शहरी स्थानीय निकाय एवं नागरिक उड्डयन मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि सरकार की ओर से प्रदेश में लागू की Read More...

5/3/2025 6:12:06 PM
दाऊजी मंदिर फतेहपुर बिल्लौच में फलदार व छायादार पौधा रोपण किया गया

FARIDABAD NEWS 03 MAY 2025 : GAUTAM ; सर्व सैनी समाज संगठन, फतेहपुर बिल्लौच, फरीदाबाद द्वारा  मानव जाति के कल्याण के लिए कर्मयोग शुरू करते हुए आज शनिवार को दाऊजी मंदिर Read More...

5/3/2025 5:56:50 PM
के.एल. मेहता दयानंद महिला महाविद्यालय ने किया विदाई एवं पुरस्कार वितरण समारोह

FARIDABAD NEWS 03 MAY 2025 : GAUTAM ; विज्ञान एवं गृह विज्ञान विभाग ने 2 मई, 2025 को प्रातः 10 बजे महाविद्यालय के सभागार में एम.एस.सी. (गणित एवं रसायन विज्ञान) एवं बी.एस.सी. (गृह विज Read More...


Welcome