FARIDABAD

HindustanVision Saturday,26 April , 2025
मोदी जी संपूर्ण देश को एकता के सूत्र में बांधने के लिए संकल्पित : राम कृपाल यादव

FARIDABAD NEWS 26 APRIL 2025 ; GAUTAM : भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं बिहार से पूर्व सांसद राम कृपाल यादव ने कहा कि एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ एक ऐसा विचार है जो विभिन्न राज्यों और क्षेत्रों के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान और समझ को प्रोत्साहित करके भारत के भीतर एकता लाने का प्रयास करता है। यह अभियान देश के सभी प्रदेशों को एक साथ लाने और भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, मूल्यों, परंपराओं को समृद्ध बनाने का कार्य करता है ।  ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ का उद्देश्य राष्ट्र एकता को मजबूत करना और सामंजस्यपूर्ण और समावेशी समाज बनाना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संपूर्ण देश को एकता के सूत्र में बांधने के लिए संकल्पित हैं, जिससे एक श्रेष्ठ भारत का निर्माण हो सके। ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ अभियान के तहत देश के प्रत्येक राज्य और केन्द्र शासित प्रदेश का एक वर्ष के लिए किसी अन्य राज्य/केन्द्र शासित प्रदेश के साथ जोड़ा जाता है, इस दौरान वे भाषा, साहित्य, भोजन, त्योहारों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों, पर्यटन आदि क्षेत्रों में एक दूसरे के साथ जुड़ेंगे ।

भारतीय जनता पार्टी फरीदाबाद जिला कार्यालय ‘अटल कमल’ पर “एक भारत-श्रेष्ठ भारत” अभियान को लेकर जिला समिति की बैठक आयोजित हुई। जिसमें भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं बिहार से 5 बार के सांसद राम कृपाल यादव,  भाजपा जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल मुख्य तौर पर उपस्थित रहे । बैठक में इस अभियान को बूथ स्तर तक ले जाकर अधिक से अधिक लोगों को अभियान से जोड़ने की योजना बनाई गई।  

‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ अभियान से भारत की एकता व अखंडता मजबूत होगी : पंकज पूजन रामपाल

भाजपा जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल ने अपने संबोधन में कहा कि ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’  अभियान का उद्देश्य विभिन्न संस्कृतियों के लोगों में आपसी समझ और बंधन को बढ़ाया जा सके, जिससे भारत की एकता व अखंडता मजबूत होगी। इस अभियान से राष्ट्र की विविधता में एकता का निर्माण करना और हमारे देश के लोगों के बीच पारंपरिक रूप से विद्यमान भावनात्मक बंधनों के ताने-बाने को बनाए रखना तथा मजबूत करना है । एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम का उद्देश्य है भारत के विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में रहने वाले विभिन्न संस्कृतियों के लोगों के बीच सक्रिय रूप से बातचीत को बढ़ावा देना, उनकी आपसी संबंधों को मजबूत करना और  राज्यों के बीच सर्वोत्तम प्रथाओं और अनुभवों को सीखने के लिए अनुकूल माहौल तैयार करना है ।

 इस अवसर पर इस अभियान के जिला संयोजक सुरेन्द्र जांगड़ा, सदस्य पुनीता झा, विकास सिंह, तृप्ति माला देवकांत प्रसाद, मुकेश झा,  सत्यभान चौहान, सतेन्द्र पाण्डेय, अभिषेक मित्तल, हिमांशु राय, माधव झा, आलोक सिन्हा, राम मनोहर, शंकर ठाकुर, अवधेश सिंह, राजेन्द्र, एवं एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान के जिला समिति और विधानसभा समितियों के सदस्य उपस्थित रहे ।

मोदी जी संपूर्ण देश को एकता के सूत्र में बांधने के लिए संकल्पित : राम कृपाल यादव

More News

10/4/2026 6:55:10 PM
खुले दरबार में पहुंचे विभिन्न वर्गों के लोग, मंत्री राजेश नागर ने सुनी समस्याएं

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : हर रविवार की तरह इस रविवार भी हरियाणा सरकार में मंत्री राजेश नागर के निवास पर खुले दरबार का आयोजन हुआ। इसमें विभिन्न वर्गों के लोग Read More...

10/4/2026 6:52:38 PM
रक्तदान शिविर में अभिभावकों, शिक्षकों और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 ; GAUTAM ;  राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत रायन इंटरनेशनल स्कूल, फरीदाबाद में आयोजित स्वैच्छि Read More...

10/4/2026 6:32:18 PM
थैलेसीमिया बच्चों के साथ मोहिंदर खुराना ने मनाया जन्मदिन, खुशी से खिले बच्चों के चेहरे

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM :  पिछले करीब 30 वर्षों से थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों की सेवा में समर्पित समाजसेवी मोहिंदर खुराना ने अपना जन्मदिन जर Read More...

10/4/2026 6:23:55 PM
आरटीई के पात्र छात्र को दाखिला न देने के मामले में, ग्रैंड कोलंबस की प्रिंसिपल को जारी हुआ पेशी वारंट,

हाईकोर्ट ने भी परमानेंट लोक अदालत के छात्र को दाखिला देने के आदेश पर नहीं दिया स्टे

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : परमानेंट लोक अदालत के आदेश के बाद Read More...

10/4/2026 6:18:32 PM
पंजाबी समाज को संगठित करने के लिए इंटरनेशनल अरोड़वंश खत्री फाउंडेशन की स्थापना

बैठक में हुई समाज को मजबूत करने व समाज में भागीदारी निभाने संबंधित कई मुद्दों पर सार्थक चर्चा  
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM :
 लंबे समय से असंगठित र Read More...

10/3/2026 7:26:57 PM
ग्रेटर फरीदाबाद को वास्तव में ‘ग्रेटर’ बनाने के लिए मंत्री राजेश नागर को ज्ञापन

 

G. FARIDABAD NEWS 03 OCT 2026 : GAUTAM : ग्रेटर फरीदाबाद में आबादी के अनुरूप मूलभूत सुविधाओं, बेहतर प्रशासन एवं योजनाबद्ध विकास की मांग को लेकर कन्फेडरेशन R Read More...

10/3/2026 7:23:41 PM
शब्द यात्रा द्वारा शिलांग में भव्य साहित्यिक एवं सांस्कृतिक सम्मेलन का आयोजन

FARIDABAD NEWS 03 OCT 2026 : GAUTAM : गुरुग्राम का शब्द यात्रा समूह मेघालय राष्ट्रभाषा प्रचार समिति, शिलांग के संयुक्त तत्वावधान में हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार हेतु अंतरराष Read More...

10/2/2026 7:08:06 PM
सरकार और निगम के प्रयासों के साथ जनभागीदारी जरूरी, स्वच्छता को अपनी रोजमर्रा की आदत बनाएं : विपुल गोयल

FARIDABAD NEWS 02 OCT 2026 : GAUTAM : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को बुढ़ैना, फरीदाबा Read More...


Welcome