
- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
PALWAL NEWS 10 APRIL 2025 : GAUTAM ; हरियाणा को नशें के खिलाफ जागरूक करने के उद्देश्य से हरियाणा एनसीबी की अगुवाई मे चलाई जा रही 'साइक्लोथॉन 2.0' यात्रा छठे दिन भोर की किरणों के साथ उत्साहपूर्ण और रोमांचक कर देने वाले माहोल मे पलवल जिले के होडल से शुरू हुई। जहा पाँचवे दिन से ही यात्रा मे पलवल जिले के सीमावर्ती गाँव मदकोल से जुड़े होडल से विधायक हरेन्द्र सिंह और जिले के डीसी हरीश वशिष्ठ, एसडीएम श्रीमती ज्योति आज भी यात्रा मे निरंतर साइकिल चलते हुए यात्रा को पलवल लेकर पहुंचे जहा पर पलवल से विधायक और खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम और अन्य गणमान्य भी यात्रा से जुड़े। जहा पर खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने यात्रा मे साइकिल चलकर नशा मुक्ति का संदेश दिया और फिर यात्रा को हरी झंडी दिखाकर फरीदाबाद के लिए रवाना कर दिया। यात्रा जहा से भी गुजर रही है वही पर युवाओ, बच्चे और बड़ों सबहिमे उत्साह देखने लायक है। खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम, होडल से विधायक हरेन्द्र सिंह, डीसी हरीश वशिष्ठ और पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन, और एसडीएम श्रीमती ज्योति ने सांकेतिक रूप से लोटा मे नमक डालकर नशा न करने और न ही किसी को करने देने की शपथ ली। यात्रा गाँव अलीपुर, प्रथला होते हुए फरीदाबाद जिले के गदपुरी मे एडीसी साहिल गुप्ता और डीसीपी जसलीन कौर अन्य गणमान्यो और स्थानीय लोगों ने यात्रा का स्वागत किया। जिसके बाद यात्रा बल्लभगढ़ पहुंची जहा पर यात्रा का जोरदार स्वागत हुआ बल्लभगढ़ से विधायक मूलचंद शर्मा , फरीदाबाद जिले के पुलिस कमिशनर सतेन्द्र गुप्ता डीसी विक्रम सिंह, डीएसपी कुलदीप सिंह, एसडीएम मयंक भारद्वाज अन्य गणमान्यो और स्थानीय लोगों ने यात्रा का स्वागत किया व साइक्लोथान यात्रा में स्वयं भाग लेकर यात्रा का मनोबल बढ़ाया। जो यह यात्रा आगे बढ़ते हुए तिगाव होते हुए फरीदाबाद जिला पहुंची। यात्रा के बीच रास्ते में ग्रामीण, युवा व हर वर्ग का उत्साह देखने लायक रहा और इनके द्वारा सांकेतिक रूप से एक चुटकी नमक डालेंगे और नशे से दूर रहने की शपथ ली गई। फ़ूल मालाओं, पुष्प वर्षा से पूरी यात्रा का स्वागत किया गया। इस अभियान के दौरान हरियाणा एनसीबी का "नमक लोटा जत्था" यात्रा का विशेष आकर्षण का केंद्र बन रहा है। इस पूरे अभियान का संचालन हरियाणा एनसीबी प्रमुख/महानिदेशक ओ पी सिंह साहब की देखरेख में हो रहा है। इस अभियान के दौरान नमक लोटा जत्था अपने साथ एक परंपरागत मटकी लेकर चलेगा, जिसमें रास्ते में मिलने वाले लोग सांकेतिक रूप से एक चुटकी नमक डालेंगे और नशे से दूर रहने की शपथ लेंगे। सभी से नशा बेचने वाले अपराधियों की गुप्त सूचनाएं 9050891508, 1933 व भारत सरकार के MANAS पोर्टल पर निर्भीक होकर देने के साथ साथ नशा छोड़ने के लिए भारत सरकार और हरियाणा सरकार द्वारा सरकारी अस्पतालों में निशुल्क नशा मुक्त केंद्रों के बारे मे भी अपील की गई। यह यात्रा हरियाणा को नशा मुक्त बनाने मे कारगर साबित होगी।
FARIDABAD NEWS 17 APRIL 2025 : GAUTAM : हरियाणा के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल गोयल के भतीजे एवं भाजपा के युवा नेता अमन गोयल ने कहा है कि भाजपा की ट्रिपल इंजन सरकार में समूचे Read More...
FARIDABAD NEWS 17 APRIL 2025 : GAUTAM ; पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बतलाय कि साइबर थाना बल्लभगढ में भीकम कॉलोनी बल्लभगढ में रहने वाली महिला ने दी अपनी शिकायत में आरोप Read More...
FARIDABAD NEWS 17 APRIL 2025 : GAUTAM :फरीदाबाद पुलिस द्वारा साइबर अपराधियों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है, इसी क्रम में कार्रवाई करते हुए साइबर थाना सेंट्रल की टीम ने मह Read More...
FARIDABAD NEWS 17 APRIL 2025 : GAUTAM ; भारतीय जनता पार्टी बल्लभगढ़ के जिला अध्यक्ष सोहनपाल सिंह ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि नेहरू-गांधी परिवार और कांग्रेस पार्टी दु Read More...
FARIDABAD NEWS 17 APRIL 2025 : GAUTAM : अंकुश मिगलानी वाइस चेयरमैन एवं डॉक्टर मुकेश अग्रवाल महासचिव भारतीय रेडक्रॉस हरियाणा राज्य शाखा चंडीगढ़ के निर्देशानुसार में आज विक्रम Read More...
FARIDABAD NEWS 17 APRIL; 2025 : GAUTAM ; बैसाखी के पावन अवसर पर फरीदाबाद के सेक्टर-15 स्थित सामुदायिक भवन में भव्य बैसाखी मेले का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन समाजसेव Read More...
FARIDABAD NEWS 17 APRIL 2025 : GAUTAM : जाट समाज फरीदाबाद द्वारा सैक्टर-16 स्थित किसान भवन में सूरजमल स्मारक शिक्षा समिति जनकपुरी दिल्ली की नई कार्यकारिणी का भव्य अभिन Read More...
FARIDABAD NEWS 17 APRIL 2025 ;GAUTAM ; महात्मा सावित्रीबाई फूले सेवा समिति फरीदाबाद के कार्यकर्ताओं ने माननीय डीसी साहब को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें महात्मा सावित्री Read More...