FARIDABAD

HindustanVision Thursday,17 April , 2025
समाजसेविका पल्लवी गोयल ने किया बैसाखी मेले का उद्घाटन

FARIDABAD NEWS 17 APRIL; 2025 : GAUTAM ;  बैसाखी के पावन अवसर पर फरीदाबाद के सेक्टर-15 स्थित सामुदायिक भवन में भव्य बैसाखी मेले का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन समाजसेविका एवं भाजपा नेत्री श्रीमती पल्लवी गोयल ने किया। पल्लवी गोयल हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल की धर्मपत्नी  हैं और सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाती रही हैं।

इस वार्षिक परंपरा को आगे बढ़ाते हुए आयोजित बैसाखी मेले में स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मेले में आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ-साथ विभिन्न प्रकार के हस्तशिल्प और व्यंजनों की स्टॉल भी लगाई गईं। उद्घाटन के पश्चात पल्लवी गोयल ने मेले में भ्रमण कर सभी स्टॉलों का अवलोकन किया और हस्तशिल्प कला की विशेष सराहना की।

उन्होंने 'राम' नाम पर आधारित हस्तनिर्मित राम दरबार फ्रेम को विशेष रूप से सराहा और कहा कि इस प्रकार की कलाएं हमारी सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक हैं, जिन्हें प्रोत्साहन देने की आवश्यकता है। उन्होंने आयोजक टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से स्थानीय कलाकारों और हस्तशिल्पियों को न केवल मंच मिलता है, बल्कि उनकी प्रतिभा को भी नई पहचान मिलती है। इस अवसर पर पल्लवी गोयल ने कहा कि बैसाखी केवल एक पर्व नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक पहचान का उत्सव है। ऐसे मेलों के माध्यम से समाज के सभी वर्ग एकजुट होते हैं और हमारी लोककलाएं, परंपराएं एवं हस्तशिल्प जीवंत होती हैं।

कार्यक्रम के आयोजक साहिल जयसिंह, मानसी जयसिंह, सुनीता वर्मा, शशि गोयल एवं प्रकृति गोयल भी इस अवसर पर उपस्थित रहे। स्थानीय नागरिकों ने मेले की भव्यता और सांस्कृतिक समरसता की खूब सराहना की।

समाजसेविका पल्लवी गोयल ने किया बैसाखी मेले का उद्घाटन

More News

4/18/2025 7:36:48 PM
कार्यकर्ताओं ने सफाई अभियान चलाया

FARIDABAD NEWS 18 APRIL 2025 : GAUTAM ; पारिवारिक सामाजिक धार्मिक एवं राजनीतिक आयोजनों के बाद सफाई का जमा सफाई कर्मचारियों पर छोड़ना गैर जिम्मेदाराना काम देश को स्वच्छ रखना Read More...

4/18/2025 7:03:09 PM
शिक्षा में सुधार के लिए बेहतर बुनियादी ढांचे की आवश्यकता है : हर्ष गुप्ता

FARIDABAD NEWS 18 APRIL 2025 ; GAUTAM ; हर्ष गुप्ता फरीदाबाद इंडस्ट्रीज एसोसिएशन सरकारी स्कूलों के बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। अपने परोप Read More...

4/18/2025 7:01:03 PM
रैड क्रॉस सोसाइटी द्वारा मरीजो को विशेष पोषाहार वितरण किया गया

FARIDABAD NEWS 18 APRIL 2025 ; GAUTAM : जिला रैड क्रॉस सोसाइटी फरीदाबाद द्वारा संचालित अन्नदान- महादान मुहिम के तहत विक्रम सिंह उपायुक्त एवं अध्यक्ष जिला रैड क्रॉस सोसाइटी फ Read More...

4/17/2025 9:43:40 PM
भाजपा की ट्रिपल इंजन सरकार में फरीदाबाद का हो रहा चहुंमुखी विकास : अमन गोयल

FARIDABAD NEWS 17 APRIL 2025 : GAUTAM : हरियाणा के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल गोयल के भतीजे एवं भाजपा के युवा नेता अमन गोयल ने कहा है कि भाजपा की ट्रिपल इंजन सरकार में समूचे Read More...

4/17/2025 7:51:45 PM
SIM चोरी कर खाता से पैसे निकालने के मामले में 3 आरोपियों को साइबर थाना बल्लभगढ ने किया काबू

FARIDABAD NEWS 17 APRIL 2025 : GAUTAM ; पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बतलाय कि साइबर थाना बल्लभगढ में भीकम कॉलोनी बल्लभगढ में रहने वाली महिला ने दी अपनी शिकायत में आरोप Read More...

4/17/2025 7:48:43 PM
महिला की अश्लील फोटो बनाकर पैसे मांगने के मामले में साइबर थाना सैंट्रल की टीम ने आरोपी को किया काबू

FARIDABAD NEWS 17 APRIL 2025 : GAUTAM :फरीदाबाद पुलिस द्वारा साइबर अपराधियों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है, इसी क्रम में कार्रवाई करते हुए साइबर थाना सेंट्रल की टीम ने मह Read More...

4/17/2025 7:39:54 PM
नेशनल हेराल्ड घोटाला सोनिया-राहुल के भ्रष्टाचार का जीता-जागता उदाहरण : सोहनपाल सिंह

FARIDABAD NEWS 17 APRIL 2025 : GAUTAM ; भारतीय जनता पार्टी बल्लभगढ़ के जिला अध्यक्ष सोहनपाल सिंह ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि नेहरू-गांधी परिवार और कांग्रेस पार्टी दु Read More...

4/17/2025 7:29:21 PM
बिजेंद्र सोरोत द्वारा तीन दिवसीय प्राथमिक चिकित्सा ओरिएंटेशन कार्यक्रम का किया गया शुभारंभ

FARIDABAD NEWS 17 APRIL 2025 : GAUTAM : अंकुश मिगलानी वाइस चेयरमैन एवं डॉक्टर मुकेश अग्रवाल महासचिव भारतीय रेडक्रॉस हरियाणा राज्य शाखा चंडीगढ़ के निर्देशानुसार में आज विक्रम Read More...


Welcome