HARYANA

HindustanVision Tuesday,11 February , 2025
हिसार- अंबाला एयरपोर्ट व हेलीकॉप्टर सेवा जल्द होगी शुरू ; विपुल गोयल

PANCHKULA  NEWS 11 FEB 2025 : GAUTAM ; हरियाणा सरकार में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, शहरी स्थानीय निकाय तथा नागरिक उड्डयन मंत्री विपुल गोयल ने पंचकूला में आयोजित एक कार्यक्रम में मीडिया को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सरकार पूरी गति से कार्य कर रही है और चुनावी वादों को पारदर्शिता के साथ पूरा कर रही है।
विपुल गोयल ने बताया कि सरकार की प्राथमिकता युवाओं को रोजगार देना है। उन्होंने कहा, “बिना पर्ची, बिना खर्चे” की नीति के तहत 25,000 से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी दी गई है और आगे भी भर्ती प्रक्रिया जारी रहेगी।

हिसार व अंबाला एयरपोर्ट का संचालन जल्द शुरू अपने विभाग की उपलब्धियों पर बात करते हुए कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने बताया कि हिसार एयरपोर्ट का संचालन शीघ्र शुरू होने वाला है। उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट से संबंधित सभी कार्य पूरे हो चुके हैं, केवल लाइसेंस प्रक्रिया बाकी है, जिसे जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। इसी के साथ अंबाला एयरपोर्ट पर भी जल्द ही विमान सेवाएं शुरू होंगी, जिससे प्रदेश के नागरिकों को किफायती हवाई यात्रा का लाभ मिलेगा।
उन्होंने कहा कि “उड़े देश का आम नागरिक” (उड़ान) योजना के तहत हरियाणा में उड़ान योजना को गति दी जा रही है ताकि आम जनता को हवाई यात्रा की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।
गुरुग्राम, फरीदाबाद और हिसार से हेलीकॉप्टर सेवा नागरिक  उड्डयन क्षेत्र में एक और बड़ी पहल करते हुए विपुल गोयल ने बताया कि प्रदेश सरकार गुरुग्राम, फरीदाबाद और हिसार से हेलीकॉप्टर सेवा शुरू करने की दिशा में कार्य कर रही है। यह सेवा न केवल कनेक्टिविटी को मजबूत करेगी बल्कि आपदा प्रबंधन और मेडिकल इमरजेंसी सेवाओं में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
100 दिनों में 810 किमी सड़क मरम्मत के लिए 347 करोड़ मंजूर विपुल गोयल ने कहा कि नागरिक उड्डयन तभी सफल हो सकता है जब सड़क संरचना मजबूत हो। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में केवल 100 दिनों में 810 किलोमीटर सड़कों की मरम्मत के लिए 347 करोड़ रुपये जारी किए जा चुके हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि जल्द ही हरियाणा में कहीं भी टूटी-फूटी सड़कें देखने को नहीं मिलेंगी। 100 दिनों में 1.20 लाख से अधिक शिकायतों का समाधान उन्होंने आगे बताया कि "नायब 100 दिन” अभियान के तहत हरियाणा सरकार ने जनता की समस्याओं के समाधान के लिए ठोस कदम उठाए हैं। समाधान शिविरों के माध्यम से 75,000 से अधिक शिकायतकर्ताओं की समस्याओं का समाधान किया गया है। इसके अतिरिक्त, 45,000 ऑनलाइन शिकायतों पर भी त्वरित कार्रवाई की गई है।

संकल्प पत्र के वादों को पूरा करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध सत्तारूढ़ भाजपा सरकार की नीतियों पर चर्चा करते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पार्टी अपने हर संकल्प को पूरा करने के लिए दृढ़ संकल्पित है। उन्होंने कहा कि मात्र 100 दिनों में भाजपा सरकार ने अपने कई वादों को या तो पूरा कर दिया है या उन पर कार्य प्रारंभ कर दिया है।
उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में सरकार अपनी सभी योजनाओं को सफलतापूर्वक पूरा करेगी और हरियाणा को एक पारदर्शी, जनहितकारी और विश्वसनीय शासन का उदाहरण बनाएगी।

हिसार- अंबाला एयरपोर्ट व हेलीकॉप्टर सेवा जल्द होगी शुरू ; विपुल गोयल

More News

10/4/2026 6:55:10 PM
खुले दरबार में पहुंचे विभिन्न वर्गों के लोग, मंत्री राजेश नागर ने सुनी समस्याएं

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : हर रविवार की तरह इस रविवार भी हरियाणा सरकार में मंत्री राजेश नागर के निवास पर खुले दरबार का आयोजन हुआ। इसमें विभिन्न वर्गों के लोग Read More...

10/4/2026 6:52:38 PM
रक्तदान शिविर में अभिभावकों, शिक्षकों और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 ; GAUTAM ;  राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत रायन इंटरनेशनल स्कूल, फरीदाबाद में आयोजित स्वैच्छि Read More...

10/4/2026 6:32:18 PM
थैलेसीमिया बच्चों के साथ मोहिंदर खुराना ने मनाया जन्मदिन, खुशी से खिले बच्चों के चेहरे

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM :  पिछले करीब 30 वर्षों से थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों की सेवा में समर्पित समाजसेवी मोहिंदर खुराना ने अपना जन्मदिन जर Read More...

10/4/2026 6:23:55 PM
आरटीई के पात्र छात्र को दाखिला न देने के मामले में, ग्रैंड कोलंबस की प्रिंसिपल को जारी हुआ पेशी वारंट,

हाईकोर्ट ने भी परमानेंट लोक अदालत के छात्र को दाखिला देने के आदेश पर नहीं दिया स्टे

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : परमानेंट लोक अदालत के आदेश के बाद Read More...

10/4/2026 6:18:32 PM
पंजाबी समाज को संगठित करने के लिए इंटरनेशनल अरोड़वंश खत्री फाउंडेशन की स्थापना

बैठक में हुई समाज को मजबूत करने व समाज में भागीदारी निभाने संबंधित कई मुद्दों पर सार्थक चर्चा  
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM :
 लंबे समय से असंगठित र Read More...

10/3/2026 7:26:57 PM
ग्रेटर फरीदाबाद को वास्तव में ‘ग्रेटर’ बनाने के लिए मंत्री राजेश नागर को ज्ञापन

 

G. FARIDABAD NEWS 03 OCT 2026 : GAUTAM : ग्रेटर फरीदाबाद में आबादी के अनुरूप मूलभूत सुविधाओं, बेहतर प्रशासन एवं योजनाबद्ध विकास की मांग को लेकर कन्फेडरेशन R Read More...

10/3/2026 7:23:41 PM
शब्द यात्रा द्वारा शिलांग में भव्य साहित्यिक एवं सांस्कृतिक सम्मेलन का आयोजन

FARIDABAD NEWS 03 OCT 2026 : GAUTAM : गुरुग्राम का शब्द यात्रा समूह मेघालय राष्ट्रभाषा प्रचार समिति, शिलांग के संयुक्त तत्वावधान में हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार हेतु अंतरराष Read More...

10/2/2026 7:08:06 PM
सरकार और निगम के प्रयासों के साथ जनभागीदारी जरूरी, स्वच्छता को अपनी रोजमर्रा की आदत बनाएं : विपुल गोयल

FARIDABAD NEWS 02 OCT 2026 : GAUTAM : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को बुढ़ैना, फरीदाबा Read More...


Welcome