- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Tuesday,21 January , 2025
FARIDABAD NEWS 21 JAN 2025 : GAUTAM ; संगठन पर्व के तहत मंगलवार को भाजपा फ़रीदाबाद के 8 मंडल अध्यक्षों का चुनाव हुआ, जिनको मिलाकर फरीदाबाद जिले के सभी 29 संगठनात्मक मंडलों में 29 मंडल अध्यक्षों के चुनाव संपन्न हो गए हैं । भाजपा जिला कार्यालय ‘अटल कमल’ पर संपन्न चुनाव में तिगांव विधानसभा के 6 मंडल अध्यक्ष और एन आई टी के 2 मंडल अध्यक्ष सर्वसम्मति से चुने गए । तिगांव विधानसभा में तिलपत मंडल में हरीश बैसला, सराय इन्द्रप्रस्थ मंडल में राजेश चौधरी, सेहतपुर मंडल में मुकेश झा, बसंतपुर मंडल में गौरव चौधरी, खेडी मंडल में सुधीर मेहता, तिगांव मंडल से में कृष्ण पहलवान एवं एन.आई.टी विधानसभा में डबुआ मंडल में गीता शर्मा, गौच्छी मंडल में दीपक दायमा एवं नंगला मंडल में सोनी अरोड़ा को मंडल अध्यक्ष चुना गया । जिला अध्यक्ष राजकुमार वोहरा ने जिला चुनाव अधिकारी पटौदी के पूर्व विधायक सत्य प्रकाश जरावता, सह चुनाव अधिकारी प्रवीण जैन एवं जिला महामंत्री मनोज वशिष्ठ की उपस्थिति में मंडल अध्यक्षों की घोषणा की । मंडल अध्यक्षों की घोषणा के बाद जिला अध्यक्ष राजकुमार वोहरा ने कहा कि 8 मंडल अध्यक्षों के चुनाव के साथ फरीदाबाद जिले के सभी 29 मंडल अध्यक्षों का निर्वाचन हो गया है । संगठन पर्व के तहत पिछले 2 महीने से चुनाव प्रक्रिया चल रही थी, पहले साधारण सदस्य, फिर सक्रिय सदस्य बनाये गए और बूथ समिति के माध्यम से बूथ अध्यक्षों का चुनाव हुआ । जिला चुनाव अधिकारीयों पटौदी के पूर्व विधायक सत्य प्रकाश जरावता, सह चुनाव अधिकारी प्रवीण जैन एवं ज़िला प्रभारी नरेंद्र वत्स द्वारा चुनावी प्रक्रिया का निष्पक्षता के साथ पालन करते हुए मंडलों में प्रस्तावक और समर्थकों के हस्ताक्षर करवाकर फार्म भर निर्विरोध निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न की । बूथ अध्यक्षों द्वारा सर्वसम्मति से मंडल अध्यक्षों का चुनाव किया । जिले की चुनाव प्रभारी नीरा तोमर, सह प्रभारी सुरेन्द्र जांगड़ा और मंडल एवं शक्ति केंद्र के चुनाव प्रभारियों में संगठन के चुनाव में अहम् भूमिका निभाई । श्री वोहरा ने कहा कि पार्टी के कर्मठ, जुझारू एवं निष्ठावान कार्यकर्ताओं को मंडल अध्यक्ष चुना गया है I चुनाव में महिलाओं और अनुसूचित जाति के प्रतिनिधित्व के साथ 35-45 उम्र के युवा मंडल अध्यक्ष चुने गए I उन्होंने सभी नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्षों को बधाई और शुभकामनाएँ प्रेषित की । तिगांव और एन आई टी विधानसभा के नवनिर्वाचित 8 मंडल अध्यक्षों ने पार्टी संगठन और शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया ।
FARIDABAD NEWS 11 MARCH 2026 : GAUITAM हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेन्द्र आज बुधवार को वर्षों तक फ रीदाबाद कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रहे स्व. बीआर ओझा Read More...
FARIDABAD NEWS 11 MARCH 2026 : GAUTAM : भारत में लायनिज़्म के 70 वर्ष पूर्ण होने के ऐतिहासिक अवसर पर 08 मार्च 2026 को आयोजित भव्य समारोह में लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 321- Read More...
FARIDABAD NEWS 11 MARCH 2026 : GAUTAM : भारत सरकार की 2026 तक टी. बी. मुक्त भारत की मुहिम को सफल बनाने के प्रयासों से भारतीय रैडक्रॉस सोसाइटी, राष्ट्रीय मुख् Read More...
FARIDABAD NEWS 11 MARCH 2026 : GAUTAM : कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता नितिन सिंगला ने बुधवार को फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र के बाटा पुल के पास बसी झुग्गी एवं रेहड़ी पटरी वालों से मु Read More...
14 मार्च को राज्य कमेटी की बैठक कर फायर कर्मियों की हड़ताल के समर्थन में उतरेंगे पालिका कर्मचारी : शास्त्री
FARIDABAD NEWS 11 MARCH 2026 : GAUTAM : Read More...
FARIDABAD NEWS 10 MARCH 2026 ; GAUTAM : फरीदाबाद में बाटा पुल के पास नगर निगम द्वारा तोडफोड़ की कार्यवाही करने पहुंचे तोडफोड दल के समतक्ष मंगलवार को जिला कांग्रेस कमेटी के ज Read More...
FARIDABAD NEWS 10 MARCH 2026 : GAUTAM : जिला सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय फरीदाबाद में आज हितेश ने सुपरिटेंडेंट के पद का कार्यभार ग्रहण किया। उनका स्थानांतरण रेवाड़ी से Read More...
FARIDABAD NEWS 10 MARCH 2026 : GAUTAM : जिला कांग्रेस के लगातार कई वर्षों तक अध्यक्ष रहे स्व. बी.आर.ओझा की धर्मपत्नी एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजन ओझा की माताजी श्रीमती संतो Read More...