- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Friday,10 January , 2025
FARIDABAD NEWS 10 JAN 2025 : GAUTAM ; जिला प्रशासन फरीदाबाद की ओर से आगामी 19 जनवरी को होने वाले हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी चुनाव की प्रक्रिया को पूर्ण पारदर्शिता के साथ संपन्न कराने के लिए वार्ड 40 फरीदाबाद के कैंडिडेट व उनके प्रतिनिधियों की उपस्थिति में प्रशासनिक स्तर पर सक्रिय कदम उठाए जा रहे हैं।
शुक्रवार को हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी चुनाव के वार्ड नंबर 40 फरीदाबाद के रिटर्निंग अधिकारी गौरी मिड्डा व सीटीएम अंकित कुमार की देखरेख में उम्मीदवारों व प्रतिनिधिओं के समक्ष ईवीएम, बीएलयू, सीएलयू मशीनों का दूसरे स्तर का रेंडेमाइजेशन किया गया।
रिटर्निंग अधिकारी गौरी मिड्डा ने बताया कि रेंडेमाइजेशन का उद्देश्य बिना किसी हस्तक्षेप के पूर्ण पारदर्शिता के साथ निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया का संचालन करना है जिसमें उम्मीदवारों तथा उनके प्रतिनिधियों की उपस्थिति में प्रशासनिक स्तर पर चुनाव के मद्देनजर नियमानुसार कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि निर्धारित नियमों की अनुपालना करते हुए ऑनलाइन सॉफ्टवेयर द्वारा रेंडेमाइजेशन किया है।
गौरी मिड्ढा ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया के लिए ईवीएम मशीनों को कमीशन, मोक पोल तथा सीलिंग 11 जनवरी को किया जाएगा। 19 जनवरी को पोलिंग तथा उसी दिन 19 जनवरी की शाम मतदान उपरांत काउंटिंग व रिजल्ट जारी किया जाएगा।
इस अवसर पर नगराधीश अंकित कुमार सहित उम्मीदवारों के प्रतिनिधिगण, प्रत्याशियों की ओर से नियुक्त चुनाव एजेंट मनिंदर पन्नू, जसबीर सिंह बल, जसबीर सिंह, जसविंदर सिंह, अमरजीत सिंह, नरिंदर सिंह, तजिंदर सिंह व उपकार सिंह मौजूद रहे।
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : हर रविवार की तरह इस रविवार भी हरियाणा सरकार में मंत्री राजेश नागर के निवास पर खुले दरबार का आयोजन हुआ। इसमें विभिन्न वर्गों के लोग Read More...
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 ; GAUTAM ; राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत रायन इंटरनेशनल स्कूल, फरीदाबाद में आयोजित स्वैच्छि Read More...
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : पिछले करीब 30 वर्षों से थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों की सेवा में समर्पित समाजसेवी मोहिंदर खुराना ने अपना जन्मदिन जर Read More...
हाईकोर्ट ने भी परमानेंट लोक अदालत के छात्र को दाखिला देने के आदेश पर नहीं दिया स्टे
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : परमानेंट लोक अदालत के आदेश के बाद Read More...
बैठक में हुई समाज को मजबूत करने व समाज में भागीदारी निभाने संबंधित कई मुद्दों पर सार्थक चर्चा
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : लंबे समय से असंगठित र
Read More...
G. FARIDABAD NEWS 03 OCT 2026 : GAUTAM : ग्रेटर फरीदाबाद में आबादी के अनुरूप मूलभूत सुविधाओं, बेहतर प्रशासन एवं योजनाबद्ध विकास की मांग को लेकर कन्फेडरेशन R Read More...
FARIDABAD NEWS 03 OCT 2026 : GAUTAM : गुरुग्राम का शब्द यात्रा समूह मेघालय राष्ट्रभाषा प्रचार समिति, शिलांग के संयुक्त तत्वावधान में हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार हेतु अंतरराष Read More...
FARIDABAD NEWS 02 OCT 2026 : GAUTAM : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को बुढ़ैना, फरीदाबा Read More...