- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Friday,29 November , 2024
FARIDABAD NEWS 29 NOV 2024 : GAUTAM ; विश्व दिव्यांग दिवस के मौके पर नई उड़ान और रोटरी क्लब के सयुंक्त तत्वावधान में दिव्यांगों का हौसलाअफजाई के लिए अनोखी पहल की है। एक दिसंबर को जिले के सैंकड़ो दिव्यांगजनों के साथ राजनेता, उद्योगपति, कॉर्पोरेट, खिलाड़ी, सामाजिक कार्यकर्त्ता और युवा हौंसले की उड़ान जागरूकता मैराथन में दौड़ लगाएंगे। मैराथन को कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल हरी झंडी दिखाएंगे।
नई उड़ान संस्था के सचिव विक्रम नाथ ने बताया कि दिव्यांगों को सहानुभूति नहीं, बल्कि समाज के साथ की जरूरत है। दिव्यांगों में प्रतिभा और हौसला होता है और उन्हें समाज की मुख्य धारा में लाने के लिए समाज, सरकार, कॉर्पोरेट, और मीडिया को मिलकर काम करना चाहिए। इसी उद्देश्य को लेकर नई उड़ान ने हौंसले की उड़ान जागरूकता मैराथन का एक दिसंबर को खेल परिसर में आयोजित कर रही है। ताकि दिव्यांगों को नया हौंसला मिल सके और वह भी समाज में अपनी नई पहचान बना सके।
कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में हरियाणा सरकार में राजस्व एवं शहरी निकाय मंत्री विपुल गोयल, मुख्यमंत्री के मीडिया समन्वयक मुकेश वशिष्ठ, रोटरी क्लब के गवर्नर महेश त्रिखा, भाजपा जिला अध्यक्ष राजकुमार वोहरा, पैरालिंपिक एथलीट कंचन लखानी, पूर्व विधायक नयनपाल रावत, पूर्व दिव्यांग आयोग कमिश्नर राजकुमार मक्कड़, देश की पहली भारत की ब्लेड-रनर पैरा-एथलीट किरण कनौजिया, एसडीएम शिखा अंतिल, रेडक्रॉस सचिव बिजेंद्र सौरोत, इनर व्हील क्लब की अध्यक्ष पूजा जैन, मॉर्निंग हेल्थ क्लब के अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी, अन्तर्राष्ट्रीय पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी ललिता ठाकुर, जिला पार्षद स्वेत स्नेहा, एनसीआर इंफोटेनमेंट एसोसिएशन की अध्यक्ष एकता रमन, डॉ. अमीर सिद्दीकी, मदर टेरेसा सेवा क्लब की अध्यक्ष निशा गुप्ता और काफिरा राइडर्स सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहेंगे।
मैराथन का रूट : मैराथन आयोजक मोहम्मद असलम ने बताया कि मैराथन दौड़ सुबह 9 बजे सेक्टर-12 स्थित खेल परिसर से शुरू होकर सेक्टर-15 मार्केट से होते हुए, सनफ्लैग हाॅस्पीटल रेड-लाइट से डीसी निवास के सामने वाले रोड से होते वापिस खेल परिसर में सम्पन्न होगी। समापन समारोह में अतिथियों द्वारा 10 विजेता धावकों को सम्मानित किया जाएगा।
FARIDABAD NEWS 28 SEPT 2026 : GAUTAM : As part of the nationwide ‘Swachhata Hi Seva Abhiyan 2026’, officers and employees of the National Power Training Institut Read More...
FARIDABAD NEWS 28 SEPT 2026 : GAUTAM : आगामी दशहरा पर्व की तैयारियों को लेकर सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर, मार्केट नंबर-1 में श्रीमूर्ति की विभिन्न सभाओं की एक महत्वपूर्ण Read More...
एसएसबी हॉस्पिटल ने किया हृदय जांच शिविर व हेल्थ टॉक का आयोजन किया
FARIDABAD NEWS 27 SEP 2026 ; GAUTAM : चिकित्सा क्षेत्र में अग्रणीय एसएसबी हार्ट एवं Read More...
12 साल में भाजपा ने केवल भ्रष्टाचार की नींव रखी : राव नरेंद्र सिंह, प्रदेश अध्यक्ष
सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार अगर हरियाणा में कहीं है तो वह फरीदाबाद में है : रणदीप सुरजेवाला
FARIDABAD NEWS 27 SEPT 2026 : GAUTAM : सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर, मार्केट नंबर-1 में आज आगामी दशहरा पर्व की तैयारियों को लेकर मंदिर के सदस्यों की एक महत्वपूर्ण बैठक आय Read More...
‘नमो सेवा अनकही कहानियां’ के तहत कलाकारों ने प्रस्तुतियों से समझाया सेवा का महत्व
FARIDABAD NEWS 26 SEPT 2026 : GAUTAM : सेवा से संकल्प अभियान के अ
Read More...
- सड़क पर सीवरेज के गंदे पानी के जमा होने से दुर्घटनाएं हो रही हैं
G . FARIDABAD NEWS 26 SEPT 2026 : GAUTAM : जनता के आक्रोश को मीडिया ने प्रमुखता से
Read More...
FARIDABAD NEWS 26 SEPT 2026 : GAUTAM : जिला रैडक्रॉस सोसाइटी, फरीदाबाद द्वारा संचालित 'अन्नदान-महादान' मुहिम के तहत सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आज सैनी परिवार के द Read More...