- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Friday,29 November , 2024
FARIDABAD NEWS 29 NOV 2024 ; GAUTAM ; शुक्रवार को आयोजित जिला परिषद फरीदाबाद की बैठक में पृथला विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस विधायक चौधरी रघुबीर तेवतिया ने विशेष रूप से भाग लेकर पृथला क्षेत्र से जुडे मुद्दों को प्रभावी ढंग़ से उठाया। बैठक की अध्यक्षता जिला परिषद के अध्यक्ष विजय लोहिया ने की जबकि बैठक में जिला परिषद के सीईओ सतबीर मान के अलावा सभी जिला पषिद के सदस्य व प्रशासनिक अधिकारी भी मुख्यरूप से मौजूद रहे।
पृथला के विधायक चौधरी रघुबीर तेवतिया ने बैठक में जिला परिषद के सभी सदस्यों को विकास कार्यों के लिए दी जाने वाली राशी को समानता से बांटने की बात रखी वहीं उन्होंने चंदावली, मछगर, दयालपुर, अटाली, मौजपुर से केजीपी को जोडने वाली सडक का मुद्दा उठाते हुए कहा कि यह मुख्य मार्ग है और यहां से रोजाना हजारों की संख्या में वाहन गुजरते हैं। पिछले तीन साल से इस सडक़ का बुरा हाल है, और इस सडक़ निर्माण के टेंडर का समय निकल चुका है, मगर अभीतक सडक़ का काम पूरा नहीं किया गया है, जिसके चलते यहां लंबे जाम लग जाते हैं। उन्होंने कहा कि इस सडक़ की हालत खस्ता है, जल्दी से जल्दी इस सडक़ का निर्माण पूरा किया जाए। वहीं उन्होंने मोहना गांव में पानी की समस्या का मुद्दा उठाते हुए कहा कि गांव का ट्यूबवैल 2 महीने से खऱाब है, जिससे पानी की समस्या बनी हुई है उसको जल्दी से ठीक किया जाए।
वहीं उन्होंने पृथला क्षेत्र के गांव नंगला मोटूका व फिराजपुर में बनाए गए डंपिंग यार्ड का मुद्दा उठाते हुए कहा कि सरकार ने पृथला क्षेत्र को क्या कूडा घर समझ रखा है जो एक ही क्षेत्र में 2-2 गावों में कूडा घर बनाए दिए हैं। उन्होंने कहा कि फरीदाबाद जिले के नंगला मोटूका तथा पलवल जिले के फिरोजपुर गांव में कूडा घर बनाए गए जिससे दोनों ही स्थानों पर गंदगी के ढेर लग गए हैं। सरकार जल्द से जल्द इन दोनों ही गावों में बने कूडा घरों को कही और सिफ्ट किया जाए। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों हरियाणा विधानसभा में भी उन्होंने इस मुद्दे को विधानसभा अध्यक्ष के समक्ष उठाया था। उन्होंने कहा कि पृथला विधानसभा क्षेत्र पूर्णरूप से ग्रामीण पृष्ठभूमि का क्षेत्र है। इस क्षेत्र में एक भी शहर नहीं लगता। इसलिए गावों के विकास की अनदेखी नहीं होने दी जाएगी।
विधायक रघुबीर तेवतिया ने बैठक के माध्यम से जिले के तमाम अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह से लंबित पडे विकास कार्यों को शीघ्र पूरा करें तथा जनता के प्रति अपनी जवाबदेही को समझते हुए समानता को प्रभावी ढंग से लागू करें। उन्होंने कहा कि पृथला विधानसभा क्षेत्र के साथ विकास का सौतेला व्यवहार सहन नहीं किया जाएगा। लोगों के हकों की आवाज को वह विधानसभा से लेकर हर स्तर पर उठाएंगे।
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : हर रविवार की तरह इस रविवार भी हरियाणा सरकार में मंत्री राजेश नागर के निवास पर खुले दरबार का आयोजन हुआ। इसमें विभिन्न वर्गों के लोग Read More...
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 ; GAUTAM ; राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत रायन इंटरनेशनल स्कूल, फरीदाबाद में आयोजित स्वैच्छि Read More...
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : पिछले करीब 30 वर्षों से थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों की सेवा में समर्पित समाजसेवी मोहिंदर खुराना ने अपना जन्मदिन जर Read More...
हाईकोर्ट ने भी परमानेंट लोक अदालत के छात्र को दाखिला देने के आदेश पर नहीं दिया स्टे
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : परमानेंट लोक अदालत के आदेश के बाद Read More...
बैठक में हुई समाज को मजबूत करने व समाज में भागीदारी निभाने संबंधित कई मुद्दों पर सार्थक चर्चा
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : लंबे समय से असंगठित र
Read More...
G. FARIDABAD NEWS 03 OCT 2026 : GAUTAM : ग्रेटर फरीदाबाद में आबादी के अनुरूप मूलभूत सुविधाओं, बेहतर प्रशासन एवं योजनाबद्ध विकास की मांग को लेकर कन्फेडरेशन R Read More...
FARIDABAD NEWS 03 OCT 2026 : GAUTAM : गुरुग्राम का शब्द यात्रा समूह मेघालय राष्ट्रभाषा प्रचार समिति, शिलांग के संयुक्त तत्वावधान में हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार हेतु अंतरराष Read More...
FARIDABAD NEWS 02 OCT 2026 : GAUTAM : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को बुढ़ैना, फरीदाबा Read More...