FARIDABAD

HindustanVision Thursday,03 October , 2024
ग्रेटर फरीदाबाद एडोर हैप्पी होम्स में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए सैकड़ों आरडब्ल्यूए और गांव के सरपंच पंच 

FARIDABAD NEWS 03 OCT 2024 : GAUTAM ; तिगांव विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार राजेश नागर को सर्व समाज का समर्थन प्राप्त हुआ है। उनके समर्थन में एक बड़ी सभा ग्रेटर फरीदाबाद स्थित एडोर हैप्पी होम्स में आयोजित हुई, जिसमें ग्रेटर फरीदाबाद सोसायटीज और कॉलोनीज की तमाम आरडब्ल्यूए और गांव के पंच, सरपंच, पार्षद शामिल हुए और नागर को पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की। 

इस अवसर पर राजेश नागर ने कहा कि आप लोगों के समर्थन से मैं 2019 में हरियाणा में सबसे ज्यादा वोट लेकर विधानसभा पहुंचा था। मैंने आपके मान सम्मान में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी और आपकी हर बात सुनी और उसका हल देने का प्रयास किया। मैंने आपकी हर मांग को मुख्यमंत्री और अन्य मंत्रियों के समक्ष रखकर उन्हें पूर्ण करवाया। इसके अलावा पूरे तिगांव विधानसभा क्षेत्र में सैकड़ों करोड रुपए की योजनाएं लेकर आया। आपके लिए निकम्मे अधिकारियों का तबादला करवाया। इस प्रकार मैंने जनता का शासन प्रशासन लाने का प्रयास किया। दूसरी ओर हमारी भाजपा सरकार ने आपकी दैनिक जीवन की बेहतरी के लिए अनेक कार्य किए जिसमें लोगों को स्वरोजगार की ओर बढ़ावा देने, क्षेत्र की सड़कों को विकास से जोड़ने और क्षेत्र में शिक्षा की अलग जगाने के काम शामिल हैं ।

राजेश नागर ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का डंका आज देश दुनिया में बज रहा है, वहीं हमारे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रदेश को विकास की दिशा में तेजी से ले जा रहे हैं। हमने हरियाणा के लिए अपने संकल्प पत्र में सभी महिलाओं को लाडो लक्ष्मी योजना के तहत हर महीने 2100 रूपए देने, प्रदेश में दो लाख सरकारी नौकरी बिना पर्ची बिना खर्ची देने, उच्च शिक्षा प्राप्त कर रही हर बेटी को स्कूटर देने, सभी को 10 लाख रुपए तक स्वास्थ्य बीमा देने सहित 70 वर्ष से ऊपर के व्यक्तियों के लिए भी पांच लाख रुपए की मुफ्त मेडिकल सहायता देने आदि प्रमुख वादे आपको किए हैं। 

आप लोग जानते हैं कि भारतीय जनता पार्टी जो वादा करती है उसे निभाती है। भाजपा ने कहा कि राम मंदिर बनाएंगे तो बनाया, भाजपा ने कहा कि धारा 370 हटाएंगे तो हटाई , भाजपा ने कहा कि बिना पर्ची बिना खर्ची सरकारी नौकरियां देंगे तो डेढ़ लाख नौकरियां दी। 

आप लोग विकास की गति को बनाए रखने और पर्ची खर्ची को दूर रखने के लिए हरियाणा में तीसरी बार डबल इंजन सरकार बनाएं। इसके लिए आपको अपने विधायक को भी जिताकर चंडीगढ़ भेजना होगा। तभी अपनी भाजपा सरकार बनेगी। नागर ने कहा कि वादे सभी करते हैं लेकिन भाजपा अपने वादे निभाती है। लेकिन आप जानते हैं कि प्रदेश में विकास तभी तेज होगा जब केंद्र और प्रदेश में एक ही दल की सरकार होगी। मेरी आपसे अपील है कि आप पांच अक्तूबर को हरियाणा में भी भाजपा की सरकार चुनें और तिगांव विधानसभा क्षेत्र से भाजपा का विधायक चुनकर चंडीगढ़ भेजें।

 

 

ग्रेटर फरीदाबाद एडोर हैप्पी होम्स में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए सैकड़ों आरडब्ल्यूए और गांव के सरपंच पंच 

More News

10/4/2026 6:55:10 PM
खुले दरबार में पहुंचे विभिन्न वर्गों के लोग, मंत्री राजेश नागर ने सुनी समस्याएं

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : हर रविवार की तरह इस रविवार भी हरियाणा सरकार में मंत्री राजेश नागर के निवास पर खुले दरबार का आयोजन हुआ। इसमें विभिन्न वर्गों के लोग Read More...

10/4/2026 6:52:38 PM
रक्तदान शिविर में अभिभावकों, शिक्षकों और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 ; GAUTAM ;  राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत रायन इंटरनेशनल स्कूल, फरीदाबाद में आयोजित स्वैच्छि Read More...

10/4/2026 6:32:18 PM
थैलेसीमिया बच्चों के साथ मोहिंदर खुराना ने मनाया जन्मदिन, खुशी से खिले बच्चों के चेहरे

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM :  पिछले करीब 30 वर्षों से थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों की सेवा में समर्पित समाजसेवी मोहिंदर खुराना ने अपना जन्मदिन जर Read More...

10/4/2026 6:23:55 PM
आरटीई के पात्र छात्र को दाखिला न देने के मामले में, ग्रैंड कोलंबस की प्रिंसिपल को जारी हुआ पेशी वारंट,

हाईकोर्ट ने भी परमानेंट लोक अदालत के छात्र को दाखिला देने के आदेश पर नहीं दिया स्टे

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : परमानेंट लोक अदालत के आदेश के बाद Read More...

10/4/2026 6:18:32 PM
पंजाबी समाज को संगठित करने के लिए इंटरनेशनल अरोड़वंश खत्री फाउंडेशन की स्थापना

बैठक में हुई समाज को मजबूत करने व समाज में भागीदारी निभाने संबंधित कई मुद्दों पर सार्थक चर्चा  
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM :
 लंबे समय से असंगठित र Read More...

10/3/2026 7:26:57 PM
ग्रेटर फरीदाबाद को वास्तव में ‘ग्रेटर’ बनाने के लिए मंत्री राजेश नागर को ज्ञापन

 

G. FARIDABAD NEWS 03 OCT 2026 : GAUTAM : ग्रेटर फरीदाबाद में आबादी के अनुरूप मूलभूत सुविधाओं, बेहतर प्रशासन एवं योजनाबद्ध विकास की मांग को लेकर कन्फेडरेशन R Read More...

10/3/2026 7:23:41 PM
शब्द यात्रा द्वारा शिलांग में भव्य साहित्यिक एवं सांस्कृतिक सम्मेलन का आयोजन

FARIDABAD NEWS 03 OCT 2026 : GAUTAM : गुरुग्राम का शब्द यात्रा समूह मेघालय राष्ट्रभाषा प्रचार समिति, शिलांग के संयुक्त तत्वावधान में हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार हेतु अंतरराष Read More...

10/2/2026 7:08:06 PM
सरकार और निगम के प्रयासों के साथ जनभागीदारी जरूरी, स्वच्छता को अपनी रोजमर्रा की आदत बनाएं : विपुल गोयल

FARIDABAD NEWS 02 OCT 2026 : GAUTAM : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को बुढ़ैना, फरीदाबा Read More...


Welcome