FARIDABAD

HindustanVision Thursday,03 October , 2024
तिगांव के कांग्रेस प्रत्याशी ने शहरी क्षेत्र में निकाला रोड-शो, जुटा लोगोंं को सैलाब

FARIDABAD NEWSW 03 OCT 2024 : GAUTAM :   तिगांव विधानसभा क्षेत्र से कांगेस प्रत्याशी रोहित नागर ने चुनाव प्रचार के आखिरी दिन आज अपने चुनावी प्रचार अभियान के तहत तिगांव के शहरी क्षेत्र में विजय संकल्प रोड-शो निकाल लोगों से कांग्रेस के पक्ष में मतदान की अपील की। उन्होंने आज अपने इस रोड-शो की शुरूआत सेक्टर-28, सेक्टर-29, सेक्टर-30, सेक्टर-31, बंगाल सूटिंग, स्प्रिंग फील्ड कॉलोनी, आपी कॉलोनी, राजीव नगर, अनंगपुर डेयरी, सेक्टर-37, सराय मार्केट व पावर हाऊस तक निकाला। इस रोड शो के दौरान वह जहां-जहां से निकले वहां-वहां लोगों ने पुष्पवर्षा कर व फूलमालाओं से तथा पगडी बांधकर जोरदार स्वागत किया।
इस मौके पर कांग्रेस प्रत्याशी रोहित नागर ने कहा कि आज चुनाव प्रचार के आखिरी दिन, तिगांव की सडक़ों पर जो जनसमर्थन, जो प्यार और आशीर्वाद आपने मुझे दिया, उसके लिए मैं दिल की गहराइयों से आभार व्यक्त करता हूँ। आपके इस भरोसे ने मेरी जिम्मेदारी और बढ़ा दी है, और इस विश्वास के लिए मैं तहेदिल से धन्यवाद करता हूँ। आपके उत्साह व जोश से साफ कि तिगांव का हर नागरिक आज बदलाव के लिए तैयार है। मैं जानता हूँ, 5 अक्टूबर को आप सब उसी जोश और उत्साह के साथ मतदान करेंगे। आपका एक-एक वोट तिगांव की तकदीर बदल सकता है।  आप 4 नंबर बैलेट पर हाथ के निशान को चुनकर, आप न केवल कांग्रेस को विजयी बनाएंगे, बल्कि तिगांव को वह भविष्य देंगे, जिसका सपना हम सबने देखा है—एक ऐसा तिगांव जहां हर युवा को रोजगार, हर किसान को सम्मान और हर परिवार को सुरक्षा मिलेगी। उन्होंने कहा कि अब समय है बदलाव का, समय है तिगांव को एक नई दिशा देने का। आपका वोट कांग्रेस के लिए नहीं, तिगांव के बेहतर कल के लिए है। आइए, मिलकर इस बदलाव की नींव रखें, और तिगांव को उसका हक दिलाएं। क्योंकि पिछले 10 सालों में हमारे तिगांव क्षेत्र की जो दुदर्शा हुई है, वह आप सबसे छिपी नहीं है। भाजपा के राज में चारों ओर भ्रष्टाचार छाया रहा वहीं जाति-धर्म वर्ग विशेष की बात कर जुम्लेबाजी में लोगों की भावनाओं से खेल आपसी भाईचारे को बिगाडा गया है। इसलिए अब समय आ गया है,एक युवा को चुनकर विधानसभा में भेजें ताकि तिगांव क्षेत्र के नागरिकों के विकास के सपनों को पूरा किया जा सके। उन्होंने लोगोंं से वादा किया कि मुझे दिया गया एक एक वोट आपके क्षेत्र की ख़ुशहाली व 36 बिरादरी व हर वर्ग के भाईचारे में सहायक होगा। क्योंकि हरियाणा में एक तरफा कांग्रेस पार्टी की लहर चल रही है। कांग्रेस सरकार बनते ही तिगांव क्षेत्र का सर्वांगीण विकास करना ही मेरी पहली प्राथमिक्ताओं में शामिल रहेगा।

तिगांव के कांग्रेस प्रत्याशी ने शहरी क्षेत्र में निकाला रोड-शो, जुटा लोगोंं को सैलाब

More News

10/4/2026 6:55:10 PM
खुले दरबार में पहुंचे विभिन्न वर्गों के लोग, मंत्री राजेश नागर ने सुनी समस्याएं

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : हर रविवार की तरह इस रविवार भी हरियाणा सरकार में मंत्री राजेश नागर के निवास पर खुले दरबार का आयोजन हुआ। इसमें विभिन्न वर्गों के लोग Read More...

10/4/2026 6:52:38 PM
रक्तदान शिविर में अभिभावकों, शिक्षकों और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 ; GAUTAM ;  राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत रायन इंटरनेशनल स्कूल, फरीदाबाद में आयोजित स्वैच्छि Read More...

10/4/2026 6:32:18 PM
थैलेसीमिया बच्चों के साथ मोहिंदर खुराना ने मनाया जन्मदिन, खुशी से खिले बच्चों के चेहरे

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM :  पिछले करीब 30 वर्षों से थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों की सेवा में समर्पित समाजसेवी मोहिंदर खुराना ने अपना जन्मदिन जर Read More...

10/4/2026 6:23:55 PM
आरटीई के पात्र छात्र को दाखिला न देने के मामले में, ग्रैंड कोलंबस की प्रिंसिपल को जारी हुआ पेशी वारंट,

हाईकोर्ट ने भी परमानेंट लोक अदालत के छात्र को दाखिला देने के आदेश पर नहीं दिया स्टे

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : परमानेंट लोक अदालत के आदेश के बाद Read More...

10/4/2026 6:18:32 PM
पंजाबी समाज को संगठित करने के लिए इंटरनेशनल अरोड़वंश खत्री फाउंडेशन की स्थापना

बैठक में हुई समाज को मजबूत करने व समाज में भागीदारी निभाने संबंधित कई मुद्दों पर सार्थक चर्चा  
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM :
 लंबे समय से असंगठित र Read More...

10/3/2026 7:26:57 PM
ग्रेटर फरीदाबाद को वास्तव में ‘ग्रेटर’ बनाने के लिए मंत्री राजेश नागर को ज्ञापन

 

G. FARIDABAD NEWS 03 OCT 2026 : GAUTAM : ग्रेटर फरीदाबाद में आबादी के अनुरूप मूलभूत सुविधाओं, बेहतर प्रशासन एवं योजनाबद्ध विकास की मांग को लेकर कन्फेडरेशन R Read More...

10/3/2026 7:23:41 PM
शब्द यात्रा द्वारा शिलांग में भव्य साहित्यिक एवं सांस्कृतिक सम्मेलन का आयोजन

FARIDABAD NEWS 03 OCT 2026 : GAUTAM : गुरुग्राम का शब्द यात्रा समूह मेघालय राष्ट्रभाषा प्रचार समिति, शिलांग के संयुक्त तत्वावधान में हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार हेतु अंतरराष Read More...

10/2/2026 7:08:06 PM
सरकार और निगम के प्रयासों के साथ जनभागीदारी जरूरी, स्वच्छता को अपनी रोजमर्रा की आदत बनाएं : विपुल गोयल

FARIDABAD NEWS 02 OCT 2026 : GAUTAM : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को बुढ़ैना, फरीदाबा Read More...


Welcome