FARIDABAD

HindustanVision Tuesday,01 October , 2024
भाजपा की जुम्लेबाजी, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी के खिलाफ वोट देगी पृथला की जनता : रघुबीर तेवतिया

PRITHLA NEWS 01 SEPT 2024 : GAUTAM ; पृथला विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी एवं पूर्व विधायक रघुबीर तेवतिया के समर्थन में लोगों का हुजुम उमड़ता जा रहा है। ऐसा ही नजारा आज तेवतिया पाल के बडे गांव अलावलपुर में देखने को मिला यहां लोगों को जनसैलाब उमड पडा और उन्होंने पुष्पवर्षा कर अपने नेता का स्वागत और सम्मान किया। वहीं उन्होंने बुखारपुर, खेडा व नरियाला में आयोजित चुनावी सभाओं को संबोधित कर कांग्रेस के पक्ष में मतदान की अपील की। वह जहां-जहां भी पहुंचे पृथला क्षेत्र के लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत कर अपने समर्थन का ऐलान कर विजयी आर्शीवाद दिया।
इस मौके पर कांग्रेस प्रत्याशी रघुबीर तेवतिया ने विरोधियों पर वार करते हुए कहा कि पृथला का यह चुनाव शराफत, ईमानदारी, विकास और रोजगार पर आधारित है। यहां के लोग इस बार भ्रष्टाचार व जुम्लेबाजी पर वोट की चोट से करारा जवाब देंगे। उन्होंने कहा कि एक बार फिर से भाजपाई लोगों को धर्म के नाम पर बांटकर जुम्ले फैंकेंगे लेकिन आपको इन्हें अपनी वोट की ताकत का एहसास कराना है। उन्होंने कहा कि सभाओं में उमड रहे लोगों के समर्थन ने साफ कर दिया है कि पृथला की जनता बदलाव चाहती है। हर नुक्कड़ सभा में जनता ने के प्रति अपनी निष्ठा और समर्थन व्यक्त किया। यह समर्थन बीजेपी सरकार की विफलताओं के खिलाफ गुस्से और कांग्रेस के प्रति जनता के विश्वास का प्रतीक है क्योंकि बीजेपी सरकार ने पृथला की जनता को सिर्फ वादे दिए, लेकिन उन वादों पर कभी खरा नहीं उतरी। पिछले 10 सालों में पृथला क्षेत्र को सिफ जुम्लेबाजी और भ्रष्टाचार के अलावा कुछ हासिल नहीं हुआ। यहां बेरोजगारी की समस्या दिन-प्रति बढ़ती गई। जिससे लोग खुले तौर पर बीजेपी की नीतियों से नाराज हैं और रघुबीर तेवतिया को पृथला का अगला विधायक देखना चाहते हैं। उन्होंने लोगों को आश्वास्त किया कि हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बन रही है और जनता के आर्शीवाद से विधायक बनकर उनका पहला लक्ष्य पृथला को फिर से विकास व रोजगार में प्रधानता दिलाना रहेगा। वहीं शिक्षिा, चिकित्सा, सडकों का बेहतर प्रबंध व ईमादरी से जनता का राज लाना रहेगा।

भाजपा की जुम्लेबाजी, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी के खिलाफ वोट देगी पृथला की जनता : रघुबीर तेवतिया

More News

11/9/2026 4:49:21 PM
आर्य समाज ने यज्ञ और भजनों के साथ मनाया महर्षि दयानन्द निर्वाण उत्सव

हजारों दीप जलाकर एक दीप बुझ गया, सबको राह दिखा कर ईश्वर की लौ में मिल गया

FARIDABAD NEWS 09 NOV 2026 : GAUTAM : आर्य समाज नेहरू ग्राउण्ड एवं आर्य केन्द्रीय सभा (नग Read More...

11/9/2026 3:56:32 PM
श्री लक्ष्मीनारायण दिव्यधाम में 11 हजार से अधिक दीपों से जगमगाया दीपोत्सव, गुरुदेव ने किया मां महालक्ष्मी का विशेष पूजन

FARIDABAD NEWS 09 NOV 2026 : GAUTAM : सूरजकुंड रोड स्थित श्री सिद्धदाता आश्रम में दीपावली का पर्व बड़ी ही धूमधाम, श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर श् Read More...

10/4/2026 6:55:10 PM
खुले दरबार में पहुंचे विभिन्न वर्गों के लोग, मंत्री राजेश नागर ने सुनी समस्याएं

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : हर रविवार की तरह इस रविवार भी हरियाणा सरकार में मंत्री राजेश नागर के निवास पर खुले दरबार का आयोजन हुआ। इसमें विभिन्न वर्गों के लोग Read More...

10/4/2026 6:52:38 PM
रक्तदान शिविर में अभिभावकों, शिक्षकों और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 ; GAUTAM ;  राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत रायन इंटरनेशनल स्कूल, फरीदाबाद में आयोजित स्वैच्छि Read More...

10/4/2026 6:32:18 PM
थैलेसीमिया बच्चों के साथ मोहिंदर खुराना ने मनाया जन्मदिन, खुशी से खिले बच्चों के चेहरे

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM :  पिछले करीब 30 वर्षों से थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों की सेवा में समर्पित समाजसेवी मोहिंदर खुराना ने अपना जन्मदिन जर Read More...

10/4/2026 6:23:55 PM
आरटीई के पात्र छात्र को दाखिला न देने के मामले में, ग्रैंड कोलंबस की प्रिंसिपल को जारी हुआ पेशी वारंट,

हाईकोर्ट ने भी परमानेंट लोक अदालत के छात्र को दाखिला देने के आदेश पर नहीं दिया स्टे

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : परमानेंट लोक अदालत के आदेश के बाद Read More...

10/4/2026 6:18:32 PM
पंजाबी समाज को संगठित करने के लिए इंटरनेशनल अरोड़वंश खत्री फाउंडेशन की स्थापना

बैठक में हुई समाज को मजबूत करने व समाज में भागीदारी निभाने संबंधित कई मुद्दों पर सार्थक चर्चा  
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM :
 लंबे समय से असंगठित र Read More...

10/3/2026 7:26:57 PM
ग्रेटर फरीदाबाद को वास्तव में ‘ग्रेटर’ बनाने के लिए मंत्री राजेश नागर को ज्ञापन

 

G. FARIDABAD NEWS 03 OCT 2026 : GAUTAM : ग्रेटर फरीदाबाद में आबादी के अनुरूप मूलभूत सुविधाओं, बेहतर प्रशासन एवं योजनाबद्ध विकास की मांग को लेकर कन्फेडरेशन R Read More...


Welcome